The Latest | India | [email protected]

57 subscriber(s)


K
01/07/2024 Kajal sah Awareness Views 589 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
इंटरनेट वरदान या श्राप?

युवा किसी भी देश का मुख्य आधार है।युवा देश का सुनहरा भविष्य है। युवा उस नींव की भाँति है, जिस पर देश की प्रगति और विकास टिका हुआ है। हमारा भारत में सबसे अधिक युवा रहते है। युवाओं में वह नवीन ऊर्जा, नवीन विचार एवं रचनात्मकता की सौंदर्य शक्ति है। आज हमारे देश में 65 % से अधिक युवा आबादी है। आने वाले समय में हमारा देश सबसे मजबूत अर्थात आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक इत्यादि हर क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ सकता है। जब देश के युवा अपना बहुमूल्य समय का सदुपयोग स्वयं को निखारने में और देश को आगे बढ़ाने में व्यय करेंगे। आज के यंग जनरेशन के पास अत्यधिक सुविधाएं है। जिसका सदुपयोग करके वे जीवन में उपयुक्त स्थान तक पहुँच सकते है। आज के यंग जनरेशन के पास सबसे कीमती एवं अनमोल उपहार इंटरनेट है। जिसका उचित ढंग से उपयोग करके वे स्वयं को मजबूत बना सकते है। लेकिन दुख तब होता है, जब युवा अपना समय व्यर्थ के रील्स, वीडियोस इत्यादि में व्यय कर देते है। हमें यह समझने की नितांत आवश्यकता है कि हमारा ब्रेन एक जड़ की तरह है, अगर हम अपने जड़ का ख्याल नहीं रखते है। अस्वस्थ कंटेंट consume करते है.. तब मानसिक, भावनात्मक एवं शारीरिक रूप से कमजोर होने लगते है। आज इस निबंध के माध्यम से हम यह जानने का प्रयास करेंगे कि आप इंटरनेट का सही उपयोग कैसे कर सकते है? सही एवं उचित उपयोग करके आप अपने जीवन को सार्थकता एवं सौंदर्य से पूर्ण बना सकते है। क्या आप जानते है? इंटरनेट ज्योति के भाँति है। जिसके प्रकाश से आपका जीवन प्रकाशमय एवं उल्लासपूर्ण हो जायेगा। इंटरनेट केवल मनोरंजन का ही साधन नहीं.. अपितु इंटरनेट मनोमंजन का भी व्यापक साधन है। जिसका उपयोग करके आप अपने आपको मानसिक, भावनात्मक एवं शारीरिक से सशक्त बना सकते है। इंटरनेट ज्ञान, कौशल, व्यक्तित्व का महासागर है। इस महासागर के हर बून्द के महत्व को समझिये। 1. शिक्षा : डॉ भीम राव राम जी अम्बेडकर ने कहा था " शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पियेगा.. वही दहारेगा " अर्थात पढ़तें रहिये। सीखना जीवन पर्यन्त क्रिया है। आप जितना सीखेंगे.. आपका आत्मविश्वास, आत्म- कौशल, आत्मज्ञान बढ़ेगा। आजकल कोचिंग, प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग इत्यादि का मूल्य अत्यधिक बढ़ चूका है। जिससे कई स्टूडेंट्स पढ़ नहीं पाते है। विज्ञान का अत्यंत सुंदर उपहार इंटरनेट है। जहाँ हर कक्षा का पढ़ायी, एग्जाम की तैयारी आप निशुल्क या बेहद कम रूपये कर सकते है। विभिन्न विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, विद्यालय एवं संस्थानों के माध्यम पेश किये गये मुफ्त एवं अल्प शुल्क पर मुफ्त पाठ्यक्रम का लाभ आप उठा सकते है। * ई - पुस्तकें : कई स्टूडेंट्स आर्थिक समस्या के कारण किताबें नहीं खरीद पाते।जिससे उनके पढ़ायी पर बहुत बुरा असर पड़ता है। लेकिन आज इंटरनेट ने हर असम्भव कार्य को सम्भव कर दिया है।अपनी रूचि, अपने विषय से संबंधित ( विज्ञान, राजनीति, साहित्य इत्यादि से संबंधित आप ई - पुस्तकें एवं लेख पढ़ सकते है। अपनी ज्ञानवृद्धि कर सकते है। 2. कौशल: आज हर छोटे से बड़े जॉब में कम्पटीशन बढ़ चूका है। कंपनी उन्हें चुनती है.. जिनके पास स्किल अर्थात कौशल है । आज आप घर बैठे निशुल्क या बेहद ही कम मूल्य में विभिन्न महत्वपूर्ण स्किल्स सीख सकते है। जैसे- डिजिटल मार्केटिंग,AI, मशीन लर्निंग इत्यादि। विभिन्न यूट्यूब, विभिन्न वेबसाइट पर स्किल का कंटेंट उपलब्ध रहता है। अपने आत्मविश्वास एवं आत्मकौशल बढ़ाने के लिए स्किल्स जरूर सीखिए। 3. करियर : अगर आप मीडिया फील्ड में जाना चाहते है? अगर आप गवर्नमेंट एग्जाम का तैयारी कर रहे है? इंटरनेट के माध्यम से आप अपने करियर को मजबूत बना सकते है। अपनी रूचि एवं मनचाही नौकरी पाने में इंटरनेट आपका बहुत मदद करता है। विभिन्न एप्लीकेशन के माध्यम में आप अपने योग्यता एवं रूचि के अनुसार नौकरी खोज सकते है। जैसे :Naurki.com, Linkedin, Indeed इत्यादि। * इंटरनेशिप :विभिन्न 12th पास स्टूडेंट्स या उनसे ऊपरी कक्षा के विद्यार्थी के पास सुनहरा अवसर है। ऑनलाइन के माध्यम से विभिन्न छोटी से बड़ी कंपनी स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप करने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। आप अपने समय का सदुपयोग इंटर्नशिप करके कर सकते है। आपको अनुभव, सर्टिफिकेट भी प्राप्त होगा। विभिन्न कंपनी इंटर्नशिप करने के बाद आपको प्राइजस, कैश मनी भी प्रदान कर सकती है। लेकिन आपका उद्देश्य होना चाहिए.. अच्छे से सीखने का। 4.बिज़नेस : अगर आप किसी प्रकार का ऑफलाइन बिज़नेस करते है। अगर आपको अपने बिज़नेस को उच्चतम स्तर पर ले जाना है.. तब आपको अपने बिज़नेस को ऑनलाइन ले जाना भी अत्यंत जरुरी है। आज हर छोटी से बड़ी कंपनी अपने व्यापार का प्रचार - प्रसार करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म का सदुपयोग कर रही है।ऑफलाइन में मार्केटिंग करने में अधिक धन व्यय करना पड़ता है। लेकिन आप इंटरनेट का सदुपयोग करके निशुल्क या अल्प धन में अपने सर्विस का अपने व्यपार का प्रचार - प्रसार करके धन अर्जित कर सकते है। आप कोई महत्वपूर्ण स्किल्स इंटरनेट से ही सीख कर.. उसमें गुणवत्ता हासिल करके आप अपना सर्विस लॉन्च कर सकते है। अगर आप किसी स्किल में अच्छे है.. तब आप इंटरनेट का उपयोग करके आप अपना यूट्यूब चैनल स्टार्ट कर सकते है। इन सभी को स्टार्ट करने का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए.. लोगों के जीवन में वैल्यू ऐड करने का। अगर आप सिद्द्त से कार्य करेंगे.. तब आपको परिणाम का चिंता नहीं करना चाहिए। अपना हमेशा बेहतरीन करने का प्रयत्न करे। 5. रचनात्मकता : इंटरनेट एक ऐसा माध्यम है जहाँ आप अपना कौशलता से लेकर रचनात्मकता को विकसित कर सकते है। हमेशा याद रखे.. कोई महारथी होकर इस दुनिया में जन्म नहीं लेता है। महारथी वह नौसिखिया है, जिसने हर दिन मेहनत की। महारथी वह नौसिखिया है,जो प्रक्रिया से प्रेम करने लगा।महारथी वह नौसिखिया है, जिसने घंटों टीवी देखने के बजाय अभ्यास को चुना।महारथी वह नौसिखिया है, जिसने तब भी कड़ी मेहनत की, जब उसके पास एक भी श्रोता या दर्शक नहीं था।महारथी वह नौसिखिया है, जो तब भी जुटा रहा, जब कोई चीज़ कारगर नज़र नहीं आ रही थी।महारथी वह नौसिखिया है, जिसने नौसिखिये के ठप्पे से इंकार किया और अपनी कड़ी मेहनत से जवाब दिया। महारथी वह है, जिसने अनुशासन को चुना.. बहानों को नहीं। आप पहला स्टेप लीजिये... आप कोशिश कीजिये.. एक दिन नहीं लेकिन एक दिन जीत जरूर मिलेगी। ब्लॉगिंग :अगर आप लेखन में रूचि है।अगर आप अभी भी पन्ने तक ही अपने विचारों को लिख रहे है। अब समय आ गया है कि आप अपने लेखन को सभी तक पहुंचाए। आप अपना खुद को वेबसाइट बनाकर... आप अपने लेखन को सभी ke हृदय तक पहुंचा सकते है। * ऑनलाइन वर्क : आज हम सभी डिजिटल युग में जी रहे है। आज आप अपने स्किल, अपने पैशन se घर बैठकर धन अर्जित कर सकते है। शुरू में धन कम होगा.. लेकिन अगर आप अपने वर्क में निरंतर अभ्यास करते है और लगन के साथ कार्य करते है.. तब अपार सफलता मिल सकती है.. आप। * ऑनलाइन प्रतियोगिता :कोविड के दौरान से और अभी भी विभिन्न ऑनलाइन कम्पटीशन का आयोजन होता आ रहा है। जैसे : लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता इत्यादि। प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आप अपने हुनर को बेहतरीन तरीके से निखार सकते है। मैंने कई ऑनलाइन कम्पटीशन में भाग लिया। मेरा अनुभव रोमांचक से पूर्ण रहा है। आप भी ऑनलाइन कम्पटीशन में भाग लेकर स्वयं में निखार लाइए.. अपने हुनर को सब स्थान तक पहुंचाए। सामाजिक सेवा : कोविड काल में सभी लोग नें एक - दूसरे की दिल से मदद की। अत्यधिक लोग इंटरनेट का उपयोग करके बहुत लोगों से जुड़े.. एवं उनकी मदद की।इंटरनेट का सदुपयोग करके पर्यावरण के प्रति जागरूकता, जरूरतमंदो की मदद इत्यादि हम कर सकते है। उदाहरण : कई युवा इंटरनेट का उपयोग करके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जागरूकता प्रसारित कर रहे है। यह कुछ महत्वपूर्ण तरीका है... जिससे आप इंटरनेट का उपयोग उचित रूप से कर सकते है। इसके अलावा आप संचार एवं सहयोग, वित्तीय शिक्षा, कौशल विकास इत्यादि का लाभ उठा सकते है। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था - " उठो जागो, तब तक मत रुको... जब तक की लक्ष्य की प्राप्ति ना हो " धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved