The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
04/10/2023 Kajal sah Talent Views 295 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
नया सोच एक स्किल है?
आज सभी एक दूसरे से आगे बढ़ना चाहते है। श्रेष्ठ बनना चाहते है, सफलता, उन्नति इत्यादि सब चाहते है। लेकिन जब तक इस कम्पटीशन से पूर्ण समय में जब तक हम अपने सोच को innovation यानि अपने विचारों में जब तक नयापन नहीं लाएंगे, तब तक हम कभी भी आगे नहीं बढ़ पाएंगे। हम अपने विचार में नयापन, क्रिएटिविटी, सकारात्मक सोच लाना बहुत जरुरी है।
आज मैं आपको कुछ टिप्स बताऊंगी कि आप किस प्रकार से नयापन, क्रिएटिविटी तरीके से सोच सकते है। Innovation थिंकिंग के निम्नलिखित टिप्स :

1. Assumptions : जीवन में हम हर चुनौतियों से नया सीख सकते है, अगर हमारा माइंड एवं अगर हम चाहे तो। हमें अपने जीवन में हमेशा challenges को मान्यता एवं प्राथमिकता देनी चाहिए। जब भी हमारे जीवन में चैलेंज आता है, तब यह हमारा यह लर्निंग ही लाता है एवं हम जितना सीखते है उतना हमारा मानसिक विकास होता है। इसलिए चुनौतियों का वेलकम करें।

2.एक्सपेरिमेंटेशन : आपको अपने जीवन में वैज्ञानिक बनना होगा? अब आपके मन में प्रश्न होगा कि मुझे इस फील्ड में रूचि नहीं इत्यादि प्रश्न उठ रहे होंगे, आपके मन में, है ना? लेकिन यहाँ वैज्ञानिक कहने का अर्थ है जिस प्रकार वैज्ञानिक अपने जीवन में परिक्षण करते है। परिक्षण के दौरान बहुत सारी गलतियां भी होती है, लेकिन वे कोशिश करना नहीं छोड़ते है एवं निरंतर प्रयास, अभ्यास करते - करते, जो उन्होंने गलती किया उसे वे नहीं दोहराते है एवं अपने त्रुटि को सुधार कर अपने कार्य में पुन : लग जाते है। ऐसे ही आपको जीवन में एक्सपेरिमेंट करना है, जितना आप एक्सपेरिमेंट करते है उतना आपका माइंड का विकास होता है।

टेक्नोलॉजी : आज विज्ञान का सबसे बड़ा उपहार टेक्नोलॉजी है। आप टेक्नोलॉजी का दिया हुआ सबसे बड़ा उपहार स्मार्ट फोन के जरिये आप बहुत कुछ लर्निंग कर सकते है। आप स्किल्स, शिक्षा, ट्रेनिंग, कोर्स इत्यादि करके आप स्वयं में सकारात्मक बदलाव ला सकते है एवं आपके विचार में नये - नये क्रिएटिविटी आइडियाज, innovation इत्यादि आने लगेंगे। इसलिए हमेशा सीखते रहिये एवं आगे बढ़ते रहिये।

ग्रुप : मित्र तो कई प्रकार के होते है। लेकिन मेरे मुताबिक सच्चे मित्र वो होते है जो स्वयं के साथ अपने मित्रों का प्रोग्रेस देखते है। इसलिए ऐसे ग्रुप का निर्माण करें, जहाँ सभी का माइंड प्रोग्रेसिव हो, मुसीबतों का सामना डट के करने वाले हो, इत्यादि। आप सभी ग्रुप में विभिन्न उन्नति के विषय, देश की समस्या, बिज़नेस, स्किल्स, लर्निंग इत्यादि के बारे में डिसकस करें
जहाँ विभिन्न विषयों पर एक्सटेम्पर, डिबेट, स्पीच इत्यादि करने से आपका और आपके मित्रों का कम्युनिकेशन स्किल का विस्तार होगा।

दूर दृष्टि : सफल व्यक्ति, प्रोग्रेसिव माइंडसेट अपने जीवन के भविष्य के परिदृश्यों को देखते है। वे सोचते है कि आज अगर वे मेहनत नहीं करते है तब उसका परिणाम कितना बुरा होगा। इसलिए अपने सोच को दूर दृष्टि बनाये। मैं आपसे यह नहीं कह रही हूं, कि आप कर्म कम भविष्य पर ज्यादा ध्यान दें। मेरा यह कहना है कि आप निरंतर कर्म करें एवं अपने भविष्य का प्लानिंनंग करते रहें।

असफलता : आपको पता है सफलता कई सारी असफलताओं का योग है। और हर असफलता हमें मजबूत एवं हमारे आइडियाज में नयापन ला सकती है, अगर हम असफलता से सीखना चाहे तो। इसलिए अगर आपको अपने आइडियाज में विकास यानि नयापन लाना है तो आपको अपने जीवन के हर असफलता से सबक लेना है एवं अगले पल के लिए कुछ नया, क्रिएटिविटी सोचना है।

अभ्यास : आज सबसे बड़ी यह सम्यसा है कि युथ में फोकस पावर का। फोकस पॉवर के आभाव के कारण वे कुछ नया सीख नहीं पाते है एवं उनका माइंड सामान्य रह जाता है। इसलिए अगर आप अपने आइडियाज में नयापन लाना चाहते है, तब आपको अपने फोकस पावर, रचनात्मक कला को बढ़ाना होगा, जिसके लिए आप माइंडफुलनेस कर सकते है। जैसे :
1. योगा
2. मैडिटेशन
3. भागवत गीता
4. धार्मिक पुस्तकें
5. मोटिवेशन पुस्तकें एवं  सेल्फ हेल्प बुक्स इत्यादि का आप करते है।

यात्रा : यात्रा एक ऐसा माध्यम है, जिससे हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है। आप जितना नये - नये प्लेसेस में यात्रा करने जाते है, उतना ही आप नए - नए आइडियाज सोच पाते है। इसलिए नए - नए स्थान पर जाएँ। कोशिश यह करें कि आप अकेले घुमने जाये। आप प्रकृति भरे स्थानों पर, मंदिरों इत्यादि पर आप सफर कर सकते है। आप जितना पर्यावरण जुड़ेंगे उतने ही आप निखरेगें।

जिज्ञासु : आज हमने जितना कुछ भी प्राप्त किया है, वे महान लोगों के जिज्ञासु आदत के कारण से ही। स्वयं को जिज्ञासु बनाये। सही प्रश्न पूछा करें, अपने डाउट को केवल अपने तक सिमित ना रखें। अपने बातों को साझा करें, अपने प्रश्न को पूछे। सबसे पहले आपको कोई भी विषय को गहन तरीके से अध्यन करना है एवं उसे रिलेटेड प्रश्न को आपको पूछना है।
जितना आप प्रश्न पूछते है, उतना आपका मानसिक विकास होता। इसे आप नए - नए आइडियाज सोचते है।

यह कुछ टिप्स है, जिसके माध्यम से आप अपने सोच को नयापन दे सकते है। लेकिन एक बात हमेशा याद रखें, नवीन सोच एक कौशल है, जिसे अभ्यास और खुली मानसिकता से निखारा जा सकता है। आप जितना क्रिएटिविटी तरीके से सोचते है आपका उतनी जल्द ही समस्या - समाधान के नवीन दृष्टिकोण विकसित होता है। आपको आज से ही इसका शुरुआत कर देना होगा। निरंतर मेहनत करें, प्रयास करें। जरूर ही आपका सोच, कार्य क्रिएटिविटी से पूर्ण होगा।चलिए अब हम मिलते है, अगले निबंध में। तब तक के लिए अपना और अपनों का ध्यान रखें।

धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved