The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
21/10/2023 Kajal sah Story Views 305 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
जब मैं कक्षा 10th में थी?
जब कक्षा 10th में थी, तब हमारी कक्षा में एक बहुत ही चर्चित अपने पढ़ाने के वजह से थी। मैंने उनसे कभी पढ़ा नहीं था  6 से लेकर 9 तक। लेकिन जब उनसे पढ़ने का मौका मिला, तब मैंने बहुत कुछ सीखा। चलिए आपको बताती हूं, उनका नाम - अल्का मैम है। मैम हमेशा सिंपल लैंग्वेज, सिंपल तरीके से जीवन को व्यतीत करने के तरीके को अपनाती है। मुझे इसलिए यह पता चला पाया है, क्युकी मैम ने हमें लगभग डेढ़ साल उन्होंने पढ़ाया था - लाइफ साइंस। मैम बहुत ही फ्रेंडली स्वभाव की है। और एक मित्र की तरह और बहन की तरह उन्होंने हमें हमेशा यह सिखाया है - कि आप सभी को स्वयं पर निर्भर बनना है। अपने शिक्षा से, अपने मेहनत से। मैम भले ही लाइफ साइंस पढ़ाती थी, लेकिन लाइफ से जुड़ी हर मुख्य बातों को मैम हमें सिखाती थी। जिससे हम कैसे आगे बढ़े। लगभग 3 साल हो चूका है, जब भी मन हारता है, जब मन पढ़ाई करने का मन नहीं करता, तब उनकी बात याद करके एक नया ही जोश, उम्मीद, आशा आ जाती है।
आज हम यह जानेंगे कि गर्ल्स स्वयं पर निर्भर कैसे बन सकती है। आज मैं भले ही कुछ ही earning करती हूं, लेकिन उस पैसों से मैं अपनी पढ़ाई, अपनी कुछ इच्छाओं की पूर्ति कर पाती हूं। चलिए जानते है।
निम्नलिखित टिप्स है :

1. आइडेंटिटी : सबसे पहले आपको स्वयं को जाने। स्वयं के कमजोरी, मजबूती को जाने। अपने मानसिक स्तर और अपने हेल्थ के बारे में जाने। उसके बाद खुद से प्रश्न करें कि आप स्वयं पर निर्भर क्यूँ रहना चाहते है? स्वयं को अच्छे से डिफाइन करें।

2. एडुकेटे:शिक्षा वो हथियार है जिससे हम जीवन में हर सकारात्मक परिवर्तन कर सकते है।शिक्षा हमें सशक्त, शक्तिशाली, और साहसपूर्ण बनाती है। इसलिए शिक्षा अमृत है, इसे अमृत का भोग हर किसी को करना चाहिए। शिक्षा से हमारा आत्मविश्वास, आत्मज्ञान, आत्मविकास होता है। हर व्यक्ति का सबसे बड़ा हथियार है -शिक्षा। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में शिक्षा के उपहार को अपनाना चाहिए।

इंडिपेंडेंस : महिलाओं को कमजोर इसलिए भी कहा गया है क्युकी महिलाएं आर्थिक रूप से किसी और पर निर्भर रहती है । इसलिए महिलाओं को कोई बैंक, कोई संस्था लोन, पैसे नहीं देना चाहता है। इसलिए गर्ल्स को फाइनेंसियल नॉलेज जरूर लेना चाहिए। उनको फाइनेंसियल से रिलेटेड किताबें, कोर्स, जरूर करना चाहिए।

बातें : बात करना एक कला है, गर्ल्स को इफेक्टिव बात करने के तरिके को सीखना चाहिए। जिससे वे अपनी बातों को इफेक्टिव रूप से सभी के सामने प्रेजेंट कर पाएं। अपने घर से अपने कार्य तक। अपने बातों को, विचारों को सभी के समक्ष बिना डरे, बिना घरबराये प्रस्तुत कर पाएँ।

ध्यान : मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक है।गर्ल्स को अपना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। व्यायाम करना, बुक्स रीडिंग, सीखते रहना, अच्छे हैबिट्स को अपनाना। आज एक पुस्तक पढ़ रही थी - जिसमें मैंने यह पढ़ा  जब हम अच्छी हैबिट्स को अपनाते है तब हम अपने अंदर निहित बुरी हैबिट्स के साथ अच्छी हैबिट्स का संघर्ष होता है। अगर हम बुरी हैबिट्स को पराजय करके अच्छे हैबिट्स को जीत लेते है - तब हमारे अंदर दिव्य शक्ति का आगमन होता है। इसलिए गर्ल्स को हमेशा  हेल्थी लाइफस्टाइल अपनाना चाहिए।

विथ : आपको स्वार्थी बनाना होगा, जब तक आप स्वयं पर निर्भर नहीं हो जाते। आप नेटवर्किंग बिल्ड कीजिये लेकिन विथ पर्पस के साथ। जिससे आपका पर्सनल और प्रोफेशनल ग्रोथ build हो।

Tech : आज युग तकनीकी युग है। आज बढ़ते हुए वैज्ञानिक युग में हमें भी आगे बढ़ना होगा। अगर हम वही पुराने लाइफ स्टाइल के साथ रहेंगे तब हमारा जीवन nokia कंपनी जैसा हो सकता है। इसलिए आगे बढ़ते हुए समय के साथ हमें भी निरंतता आगे बढ़ना चाहिए। इसलिए हर गर्ल्स को नये - नये टेक्नोलॉजी से रिलेटेड सीखते रहना चाहिए।

लीड : आज महिलाएं हर क्षेत्र में उन्नति के मार्ग पर अग्रसर है - राजनीतिक, शिक्षा, खेल -कूद इत्यादि। यह परम आवश्यक है कि महिलाओं के अंदर लीडरशिप  क्वालिटी जरूर होना चाहिए। अगर महिलाओं के अंदर लीड करने का हुनर होगा तभी महिलाओं अनेक अवसर मिलेंगे।

पैशन से प्रोफेशनल : मेरी मैम (स्वीट भट्ट ) मुझसे उनसे बहुत प्रेरणा मिलती है, आज मैम मेंहदी आर्टिस्ट, ड्राइंग टीचर इत्यादि है। मैम कभी भी अपने कमजोरी को हावी नहीं होने दिया एवं अपने पैशन को प्रोफेशन रूप उन्होंने दे दिया। वैसे अगर आपके अंदर भी पैशन है। जैसे : टीचिंग, डांस, पब्लिक स्पीकिंग इत्यादि। अपने पैशन को प्रोफेशनल बनाने हेतु कार्य करें।

स्वयं से प्यार : स्वयं से प्यार करें। इस दुनिया में सभी अपने मतलब के लिए जीते है। कोई यहाँ किसी का नहीं है।स्वयं से प्रेम करें, स्वयं को समझें। स्वयं पर अपना टाइम इन्वेस्ट करें। निरंतता सीखते रहें।

सपोर्ट : एक महिला होने के नाते हमारा परम् फर्ज है कि हम others वीमेन की भी मदद करें। अपनी क्षमता के अनुसार। जब साथ में उड़ेगे तब उड़ान का अलग ही मजा आएगा। इसलिए आप किसी की मदद समान से, प्यार से, साथ से, रूपये इत्यादि से आप अपनी एबिलिटी के अनुसार कर सकते है।

सेलिब्रेट : जब भी मैं कोई कम्पटीशन, एग्जाम में रैंक हासिल करती हूं, तब मैं सबसे पहले स्वयं के साथ कुछ पल बिताती हूं। खुद को मोटीवेट, खुद को हिम्मत, खुद को साहस और कहती हूं -ओ मेरी काजल मेरी बाबू आप हर असंभव कार्यों को संभव कर सकते है। स्वयं के साथ अपनी सफलता का आनंद ले।

प्रोग्रेसिव :अपने जीवन में ऐसे मित्रों को चुनना है -जिनका सोच प्रोग्रेसिव हो। जिनको आगे बढ़ने की ललक हो, जो मेहनती, जो आत्मविश्वासी हो। ऐसे माइंड वाले व्यक्ति के साथ ही मित्रता करें। सकारात्मक लोग, सकारात्मक संगत, सकारात्मक विचार को अपनाये।

यह कुछ टिप्स है, अगर गर्ल्स अपने जीवन में इन टिप्स को अपनाती है - तो वे जरूर ही प्रोग्रेसिव की ओर बढ़ पाएंगी। गर्ल्स के जीवन में तभी परिवर्तन हो सकता है, जब वे अपने दृढ़ संकल्प, दृढ़ कार्यों करेंगी तब।इसलिए स्वयं पर विश्वास अपने मेहनत पर विश्वास रखिये। जीत जरूर आपकी होंगी।

धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved