The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
22/01/2024 Kajal sah Story Views 394 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
कहानी : सगे भाइयों से शादी
इतिहास के पन्नों में कई ऐसी कहानियाँ दर्ज है, जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जायेंगे। ऐसी ही एक कहानी है, रानी किल्योपेट्रो की। इस रानी को लेकर में कई ऐसी किस्से दर्ज है, जो बहुत चकित कर देते है। इसलिए इसे इतिहास की सबसे रहस्यमई रानी माना जाता है। जिसकी बात हम कर रहें है, वो मिस्त्र की रानी किल्योपेट्रो, जिसने 21 वर्ष तक मिस्त्र पर राज किया था।
कहा जाता है कि इस रानी के दौर में मिस्त्र की अर्थव्यवस्था जितनी मजबूत हुई थी, उतनी किसी और राजा के दौर में नहीं हुई।
हालांकि, रानी सिर्फ आर्थिक नीतियों की वज़ह से दुनिया में लोकप्रिय नहीं हुई, बल्कि उन्हें पूरी दुनिया उनकी कुछ बेहद खास आदतों के लिए जानती है। रानी किल्योपेट्रो को लेकर दुनिया में कहा जाता था कि उस दौर में उनसे सुंदर रानी पूरी दुनिया में कोई नहीं थी। इतिहासकारों ने उनकी सुंदरता के बारे में लिखते हुए इस बात का भी जिक्र किया था कि वह इतनी सुंदर दिखने के लिए गधी के दूध से रोज नहाती थीं और इस दूध में लगभग 300 गुलाब के फूल डाले जाते थे। इसके साथ ही रानी किल्योपेट्रो अपने शरीर पर जो इत्र लगाती थीं, उसे तैयार करने में महीनों का समय लगता था।
रानी किल्योपेट्रो का जीवन अनोखा था। कहा जाता है कि उन्होंने अपने सगे भाई टोलेमी से शादी की थी।18 साल की उम्र में ही रानी किल्योपेट्रो के पिता का निधन हो गया था, इसके बाद रानी किल्योपेट्रो ने मिस्त्र की गद्दी पर बने रहने के लिए अपने दो सगे भाइयों से शादी कर ली थी। हालांकि, बाद में जुलियस सीजर की मदद से रानी किल्योपेट्रो ने अपने भाइओं को रास्ते से हटा दिया और खुद मिस्त्र की गद्दी पर बैठ गई। रानी किल्योपेट्रो की जिंदगी के साथ - साथ उसकी मौत भी रहस्यमई थी। आज तक दुनिया में रानी किल्योपेट्रो के मौत पर विवाद है।
कुछ इतिहासकार कहते है कि रानी किल्योपेट्रो की हत्या हुई थी और कुछ का कहना है कि किल्योपेट्रो ने पहले मार्क एंटनी की हत्या करवा दी फिर खुद भी जाने दे दी।
धन्यवाद
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved