The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
30/12/2023 Kajal sah Family Views 357 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
रिश्ते में मिठास कैसे लाये?
पति और पत्नी का रिश्ता सबसे बहुमूल्य, सशक्त और उत्तम रिश्ता होना चाहिए। किसी भी रिश्ते की डोर विश्वास, प्रेम और स्वंत्रता पर आश्रित रहती है।
लेकिन आज वर्तमान में देखा यह जा रहा है कि यह बहुमूल्य रिश्ते की डोर टूटती नज़र आ रही है। आज हर रिश्ते में जैसे अंहकार, आत्मकेंद्रित की भावना, नफ़रत की भावना इत्यादि जैसे अवगुणों  मौजूद है, जिससे रिश्ते की डोर बहुत कमजोर होती हुए नज़र आ रहें है। आज मैं आपको यह बताने वाली हूँ कि आप कैसे अच्छे पति बन सकते है। पति और पत्नी दोनों को अपने - अपने फर्ज को निभाना चाहिए।
आज मैं आपको बताने वाली हूँ कि अगर आप एक पति है, तो आप कैसे अच्छे पति कैसे बन सकते है?
1. की : पति और पत्नी रिश्ता का सबसे सशक्त हथियार भाषा का संचार सही से करना। अपने पति और पत्नी के बीच ईमानदारी से अच्छे से कम्युनिकेशन स्किल अत्यंत जरुरी है। अपने हर दुख, सुख, अनुभव इत्यादि सब को एक - दूसरे के साथ साझा करे।

2. एक्टिव :आज किसी भी रिश्ते का कमजोर होने के कारण है : एक -दूसरे को सही से नहीं सुनना। इसलिए आज हर रिश्ते का विखंडन धीरे - धीरे हो रहा है। पति और पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम है, एक - दूसरे को सही से सुनना। हर ख़ुशी, हर उत्साह, हर दुखी इत्यादि हर पलों में एक - दूसरे को सही से सुने।

क्वालिटी : आज दुख की यह बात है, कि आज केवल पति और पत्नी का रिश्ता केवल नाम के लिए है। एक पति होने के नाते अपने जीवन साथी के साथ क्वालिटी टाइम जरूर बिताएं। जिससे आप दोनों का रिश्ता अत्यधिक रूप से मजबूत होगा। अगर आप काम के व्यस्तता के कारण से अपने जीवनसाथी को समय नहीं दे पा रहें है, तब इस समस्या का हल आप ही कर सकते है। आप हर सप्ताह के लास्ट डे संडे को आप अपने पत्नी के साथ क्वालिटी प्लेसेस के साथ यात्रा कर सकते है। जैसे : मूवी, पार्क, मंदिर इत्यादि।

एक्सप्रेस : हर रिश्ते की बुनियादी पहचान होती है - सम्मान करना। हमेशा एक - दूसरे का आदरपूर्ण सम्मान करे।अपने पत्नी को हमेशा छोटा - छोटा गिफ्ट्स,प्रतिदिन अपने प्रेम को एक्सप्रेस करे।एक्सप्रेस करना एक ऐसा भाव है, जिससे आपके रिश्ते में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

मांफी :गलतियां हर रिश्तों में होती है। अगर आपसे गलतियां हो जाये तब अपने पत्नी से मांफी जरूर मांग ले।हर गलतियों में एक - दूसरे से क्षमा मांग ले।क्युकी यह क्षमा माँगने का गुण आपके रिश्ते स्नेहता,विश्वासपूर्ण और सत्यता लाती है। मानव जीवन क्षण भंगूर है, इसलिए क्यों रूठना? एक -दूसरे को हर गलतियों के लिए क्षमा कर दे और  ख़ुशी से अपने रिश्ते को निभाए। जिससे आपके रिश्ते मिठास, अपनापन बढ़ेगा।

सपोर्ट :पति और पत्नी की मजबूत रिश्ते की सबसे बड़ी कड़ी है, एक - दूसरे को सपोर्ट करना, एक - दूसरे के सफलता के पथ में साथ देना।अगर आपकी पत्नी पढ़ना, जीवन में आगे बढ़ना, फाइनेंसियल रूप से  मदद करना चाहती है इत्यादि।अपनी पत्नी की मदद एक सच्चे जीवन साथी,सच्चे मित्र इत्यादि के रूप में अपनी पत्नी का पूरा सपोर्ट करे। आपके हर छोटे से बड़े सपोर्ट से आपके पत्नी का आत्मबल, आत्मविश्वास बढ़ता है। इसलिए अपने पत्नी के हर राह पर एक  सच्चे राही बनकर साथ दे।

गोल्स : आगे बढ़ने का तब आनंद मिलता है, जब दोनों एक साथ सफलता की ओर बढ़ने का इच्छा रखते है। आप एक - दूसरे के साथ अपना - अपना गोल्स साझा करे। मंजिल तक पहुँचने के लिए एक - दूसरे का तत्परता के साथ दे। एक - दूसरे के विकास के पथ पर, लर्निंग के पथ पर हमेशा एक - दूसरे का साथ दे। हॉबीस, स्ट्रेंथ के विकास, रूचि इत्यादि में एक - दूसरे का साथ दे। हर कार्यों एक टीम के रूप में करे।

रिमेंबर :हर ब्यूटीफुल मोमेंट्स, occasion इत्यादि को हमेशा याद रखने का प्रयास करे। और उन दिनों को यादगार बनाने का पूरा प्रयास करे। जैसे - बर्थडे, एनिवर्सरी, स्पेशल डे इत्यादि। जब आप इन खूबसूरत पलों को याद रखते है, तब रिश्ते में मिठास, खूबसूरती, स्नेहता इत्यादि गुणों का विकास होता है। एक मजबूत एक खूबसूरत रिश्ते का सशक्त रूप से निर्माण होता है।
यह कुछ तरिके है, जिससे आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकता है। एक - दूसरे पर विश्वास, हर मार्ग पर साथ और अटूट दृढ़ संकल्प एक - दूसरे के साथ बनाये रखे।
धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved