विवेकानंद जी के अनुसार युवा वहीं होता है जिसके हाथों में शक्ति, पैरों में गति, ह्रदय में ऊर्जा और आँखों में सपने होते है। युवा किसी भी देश की वह सशक्त शक्ति है.. जिससे कोई भी देश उन्नति के राह पर अग्रसर होता है। आज हमारा भारत आर्थिक, राजनितिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से विकसित हो रहा हैं.. जिसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।आज मैं आपको बताने वाली हूँ कि स्कूल की पढ़ाई कम्पलीट होने के बाद जब विद्यार्थी कॉलेज में जाते है.. तब उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण एडवाइस है। अगर वे महत्वपूर्ण टिप्स को पालन करे.. तब उनके विकास में सहायक हो सकता है।
मेरी मैम हमेशा कहती थी.. विद्यालय, कॉलेज एक समाज है.. जहां हम विभिन्न लोगों से मिलते है, विभिन्न अनुभव प्राप्त करते है, विभिन्न मौके मिलते है.. इत्यादि।
जिस प्रकार विद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका हमारे जीवन होती है.. ठीक उसी प्रकार महाविद्यालय की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इस समय आपके पास दो ऑप्शन होते है.. एक आपका करियर.. और एक लव लाइफ..। ज्यादातर यह देखा जाता है.. कि कॉलेज के स्टूडेंट प्रेम को प्राथमिकता देते है.. जिससे वे अपने जीवन में सफलता की सीढ़ियों तक पहुँच नहीं पाते है। इसलिए बड़ो के सलाह के अनुसार आपको सबसे पहले अपनी करियर को प्राथमिकता देनी चाहिए।
निम्नलिखित एडवाइस फॉर कॉलेज स्टूडेंट्स :
1. टाइम :यह वह समय है, जिस समय युवाओं में ऊर्जा, उत्साह और उमंग रहता है। आपके दृढ़ मेहनत, दृढ़ लक्ष्य, निष्ठा और लग्न से आप अपने जीवन के हर उन्नति के क्षेत्र को प्राप्त कर सकते है। लेकिन अगर आपने इस समय को व्यर्थ किया.. तब आप जीवन के हर अनमोल अवसर, अपनी ऊर्जा, अपनी उत्साह खो देंगे.. इसलिए इस समय का सदुपयोग अपने सपने के लिए केवल करे.. अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु। अपने खाली समय का सदुपयोग करे.. अपने हर कार्यों को बेहतरीन से करने का प्रयास करे।
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ ब्रेन का निवास रहता है। अपने बॉडी के साथ अपने ब्रेन का भी ख्याल रखे। अपने माइंडसेट को स्ट्रांग बनाये। अगर आपका माइंडसेट स्ट्रांग हो गया.. तब आप जीवन के हर कठिन कार्य अपने दृढ़ इच्छाशक्ति और स्ट्रांग माइंडसेट के साथ कर सकते है।
नेटवर्क : 2024 में मैंने कक्षा 12th का एग्जाम मैंने दे दिया है। अगर आप अपना बिज़नेस, कोचिंग इत्यादि जो भी स्टार्ट करना चाहते है.. इन सभी के लिए आपका स्ट्रांग नेटवर्क होना जरुरी है। एक मजबूत रिलेशनशिप का होना अत्यंत जरुरी है। आप यूट्यूब के माध्यम या ऑनलाइन के माध्यम फ्री कोर्स कर सकते है। जिससे आप विभिन्न लोगों (बिज़नेस मैन, मेंटर्स )इत्यादि से कैसे कनेक्ट हो सकते है.. आप यह सीख सकते है। एक बात हमेशा याद रखे.. भविष्य की सफलता की कुंजी नेटवर्किंग है। इसलिए अपने इस स्किल जरूर विकास करे..
3. टेक : हेल्थ इस वेल्थ। जी बिल्कुल सही कथन है। बहुत से यंग इस अवस्था में आकर स्मोकिंग, नशा इत्यादि का सेवन करने लगते है। जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस स्टेज में बहुत ऐसे लोग मिलते है.. जो हमारे मित्र बनने का ढोंग करते है। और बुरी राह पर चलने के लिए अग्रसर करते है। ऐसे कुमित्र से दूर रहे.. क्युकी यह आपका अच्छा कभी नहीं चाहेंगे। आपका स्वास्थ्य आपको स्वयं से ध्यान रखना होगा। निम्नलिखित टिप्स फॉर योर हेल्थ :
1. व्यायाम
2. अच्छा खाये
3. सही नींद
4. अच्छी किताबें पढ़े और अच्छी स्किल्स सीखें
5. शारीरिक स्वास्थ्य के मानसिक स्वास्थ्य के विकास को भी प्राथमिकता दे।
स्किल :डिग्री जरुरी है.. लेकिन केवल डिग्री ही जरुरी है.. ऐसा नहीं है। आपको अपने स्टडी के साथ 2-4 घंटे प्रतिदिन किसी एक स्किल को अच्छे से सीखने में समय जरूर देना चाहिए। और जब एक स्किल अच्छे से सीख जाए.. तब दूसरे महत्वपूर्ण स्किल में। मेरे सर ने 2024 में कुछ महत्वपूर्ण स्किल्स suggest किया है.. फॉर युथ..1. नेटवर्किंग 2. फाइनेंस नॉलेज 3.इंग्लिश, हिंदी कम्युनिकेशन स्किल 4. डिजिटल मार्केटिंग। सीखने के लिए अत्यंत आवश्यक है कि हम जिज्ञासु बने। किसी भी विषय को जानने के लिए अगर आप जिज्ञासु बनेगे.. तब आप शीघ्रता से किसी विषय को सीख जाते है। इसलिए नये - नये स्थान, नये - नए महत्वपूर्ण स्किल्स को explore करे।
मैनेज :अब हम बड़े हो रहे है.. हमें अपना खर्च स्वयं से निर्वाह करना चाहिए और अपनी फैमिली की मदद भी। उसके लिए आप सबसे पहले फाइनेंसियल नॉलेज अच्छे से ग्रहण करे.. फाइनेंसियल नॉलेज ग्रहण करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ जाता है.. कि जब आपके मनी आएगा तब आप कैसे इन्वेस्ट, उपयोग करेंगे। आप अपने फ्री टाइम का सही से उपयोग करने के लिए आप पार्ट टाइम जॉब, विभिन्न स्कालरशिप, ऑफलाइन और ऑनलाइन इंटर्नशिप इत्यादि आप कर सकते है।
पैशन :अगर आपको इस रैट रेस से बाहर निकलना है.. तब आपको अपने पैशन, हॉबीस को अच्छे जानना होगा।आप सपने हॉबीस, इंटरेस्ट, टैलेंट, पैशन को मास्टरी करके आप अपने मन पसंदीदा कार्य में उन्नति हासिल कर सकते है।मैं आपको स्वयं का अनुभव बताती हूँ..मैंने अपने पैशन को 3 साल पहले जाना.. तब धीरे-धीरे उसके बारे में जानी और आज मैं अपने पैशन से इनकम जनरेट कर पा रही हूँ। जब आपके काम में आपका रुचि हो.. तब आप उस कार्यों अत्यंत आनंद के साथ करते है। इसलिए सबसे पहले स्वयं के साथ समय बिताएं.. जिससे आप अपनी कमजोरी से लेकर टैलेंट सभी जान पायेंगे। आज आपके पास मोबाइल है जिसमें सबसे ताकतवर इंटरनेट है। जिससे आप घर बैठे.. किसी भी स्किल, फील्ड में बेहतर बन सकते है.. लेकिन शर्त यह है कि ज्यादा से ज्यादा अभ्यास और कड़ी मेहनत करे।
फेल : आपके जीवन में बहुत सारी चुनौतियाँ आएँगी.. बहुत सारे लोग आपके साथ देंगे.. बहुत सारे लोग साथ छोड़ कर चले जाएंगे.. जीवन में कई बार फेलियर का सामना भी आपको कर पड़ सकता है.. लेकिन यह सभी हार के द्वार नहीं.. आपके लर्निंग का स्टेज है।जीवन में जब भी अवरोध आये.. तब उसे अवसर की तरह समझे। अपने जीवन के ग्रो का हिस्सा मानिये.. और हर गलतियों से सबक ले.. और दोबारा उन गलतियों को ना करने का प्रयास करे। हमेशा याद रखे जीवन में हार जैसी कोई अवस्था नहीं होती है.. हम जीतते है या सीखते है। हर जीत.. हर फेलियर से सीख लेकर आगे बढ़े।
अनुशासन:सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए अनुशासन वह सशक्त शक्ति जो बहुत मजबूत है। आपको अपना पूरा प्रयास और अभ्यास सेल्फ डिसिप्लिन में देना चाहिए। मोटिवेशन से भी ज्यादा अनुशासन में ताकत है। अपने हर महत्वपूर्ण कार्यों को आज ही करे.. हमेशा याद रखे.. कल कभी नहीं आता। अनुशासन को पालन करने के लिए आप मजबूत और distraction से दूरी से सम्बंधित रूटीन बनाये.. और उसे रोज पालन करे। जो कॉलेज स्टूडेंटस है उन सभी विनती है.. इस गुण को जरूर विकसित करे।
यह कुछ महत्वपूर्ण टिप्स, रिक्वेस्ट है जो स्कूल की पढ़ाई के बाद कॉलेज जा रहें है।आप हमारे देश के उज्जवल, प्रफुल्लित और ऊर्जापूर्ण सितारें है.. इसलिए अपनी पुरी योग्यता, ऊर्जा और मेहनत अपने लक्ष्य और स्वयं को विकसित करने में खर्च करे.. एक दिन जीत जरूर आपकी होगी।
धन्यवाद
काजल साह
|
K
|
09.01.2025
Kajal sah
Readers
158
|
समावेश और कमजोरियां  
सकारात्मक विचारों में अद्भुत एवं अनुपम शक्ति होती है,जो हमें शक्ति प्रदान करती .....
|
K
|
07.01.2025
Kajal sah
Readers
160
|
वाइजली  
आत्मविश्वास, आत्मानुशान एवं कड़ी मेहनत से जीवन में हम जरूर निर्धारित किये हुए लक .....
|
K
|
02.01.2025
Kajal sah
Readers
196
|
अब ये गलतियां नहीं... 
सबसे गतिशील एवं शक्तिशाली समय है। समय किसी का प्रतीक्षा नहीं करता है। हम समय की .....
|
K
|
23.12.2024
Kajal sah
Readers
312
|
संगति  
अच्छी संगति एवं सकारात्मक विचारों से जीवन सफलता की ओर बढ़ता है। अच्छी संगति अर्थ .....
|
K
|
21.12.2024
Kajal sah
Readers
254
|
प्रथम सीढ़ी  
स्वस्थ जीवन ही सफलता का प्रथम सीढ़ी है अर्थात अच्छी आदतें एवं अच्छा व्यवहार स्वस .....
|
K
|
19.12.2024
Kajal sah
Readers
312
|
"पुस्तकालय "क्यों जाना चाहिए? 
सबसे सच्चा और अच्छा मित्र अच्छी किताबें हैं। जो मनुष्य के आत्मविश्वास, आत्मज्ञा .....
|
K
|
17.12.2024
Kajal sah
Readers
350
|
सम्पर्ण, सब्र एवं संघर्ष 
सम्पर्ण, सब्र एवं संघर्ष सफलता तक पहुँचने का मार्ग है। सफलता की ललक, सुखी एवं स .....
|
K
|
08.08.2024
Kajal sah
Readers
425
|
AI AND EGO
कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अहंकार  
आज के डिजिटल युग में AI सबसे महत्वपूर्ण तकनीकों में से एक है ।अधिकांश लोग कहते .....
|
K
|
05.12.2024
Kajal sah
Readers
290
|
चेतावनी  
किसी भी लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए सबसे पहले आलस का त्याग करना अत्यंत आवश्यक ह .....
|
|