The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


N
10/04/2024 Neelesh Sharma General Views 70 Comments 0 Analytics Video English DMCA Add Favorite Copy Link
Strange: मुंह से शहनाई की धुन निकालने वाला शख्स हुआ Viral, देखें Video
अजीबो-गरीब: भारत में होने वाली शादियों के दौरान DJ का बजना अब काफी आम हो गया है। लोग शादी में DJ इसलिए लगवाते हैं क्योंकि गाने के बिना शादी में वह रौनक नहीं आती है। आज के समय में DJ का चलन बढ़ गया है मगर जब डीजे नहीं था तब लोग शादी के दौरान शहनाई बजवाया करते थे। वहीं कुछ लोग बैठकर इस शहनाई का पूरा आनंद लेते थे। आज भी आप दूर-दराज के गांवों में जाएंगे तो कहीं ना कहीं शादी के दौरान शहनाई की धुन सुनने को मिल ही जाएगी। अब आप सोच रहे होंगे कि हम शहनाई की बात क्यों कर रहे हैं। तो बता दें कि सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि दूल्हा-दुल्हन शादी करके घर में प्रवेश कर रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन के आगे एक ऐसा शख्स चल रहा है जिसके कारण यह वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल यह शख्स उनके आगे चलते हुए अपने मुंह से शहनाई की धुन निकाल रहा है। लोग दूल्हा-दुल्हन का स्वागत कर रहे हैं और यह बंदा शहनाई की धुन बजाते हुए आगे बढ़ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 मिलियन लोगों ने देख लिया है और 27 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई ने खुद की शहनाई के रूप में पहचान की है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह कम बजट वाली शहनाई है। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरे घर के मच्छर यहां क्या कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- जब मोगली यहां रहने लगे।

                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved