जीवन क्या है? जीवन एक सुंदर यात्रा है, जहां पर हर स्टोपेज़ की अलग - अलग खासियत है। सम्पूर्ण स्टोपेज़ के अनुभव से जीवन का वास्तविक आंनद पाया जा सकता है।
जिस प्रकार काली रात के बाद सुबह का होना तय है, ठीक उसी प्रकार जीवन में दुख के बाद सुख का आना भी तय है। अर्थात अगर आज आप संघर्ष कर रहे है.. हर कठिन परिस्थितियों से लड़ रहे है.. कभी हार नहीं मान रहे है, तब एक समय बाद जीवन में जीत का आना भी तय है। आपको एक योद्धा की तरह नियमित रूप से लड़ना है।
लेकिन अधिकांश लोग जीवन में आये कठिन परिस्थितियों के समक्ष हार मान लेते है, और अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाते है।
आज इस निबंध में मैं आप सभी के साथ यह साझा करना चाहूंगी कि जीवन के कठिन परिस्थितियों में क्या करना चाहिए? कुछ महत्वपूर्ण टिप्स आपके लिए सहायक सिद्ध होगा।
मध्यकाल के कवि एवं समाज सुधारक कबीर जी ने भी कहा -
"बिरहा बिरहा मत कहों बिरहा है सुल्तान
जा घट बिरहा न संचरै सो घट जान मसान "अर्थात दुख को हमें बुरा नहीं कहना चाहिए, विरह तो राजा के समान शक्तिशाली है। और विरह के बिना जीवन श्मशान की तरह है। अर्थात जीवन की कठिन परिस्थितियां हमें मानसिक एवं बौद्धिक रूप से सशक्त बनाती है।
1. सकारात्मक : पॉजिटिविटी अर्थात सकारात्मकता वह शक्ति है, जिससे जीवन के हर कठिन परिस्थितियों से व्यक्ति लड़ सकता है। सकारात्मक विचार, सकारात्मक कार्य, सकारात्मक व्यवहार इत्यादि यह जीवन के मजबूत डोर है। जिससे जीवन के सुख - दुख में संतुलन बना रहता है।
पॉजिटिविटी ही आपको कठिन परिस्थितियों में उम्मीद रखने और उन कठीन परिस्थितियों पर विजय पाने की शक्ति प्रदान करती है।
इसलिए बेहद अनिवार्य है कि आप जीवन में हमेशा सकारात्मकता का चयन करें। पॉजिटिविटी के लिए आप अच्छी - अच्छी किताबों का अध्ययन करें, सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताएं।
2. समस्या :सैकड़ो युवाओं के आदर्श राजेश सर। जिन्होंने अपनी शुरुआत शून्य से आरम्भ की थी.. आज राजेश सर सफलता की ऊंचाइयों पर खड़े है।सर हमेशा कहते है - जितना बड़ा संघर्ष होगा.. जीत उतनी शानदार होंगी। इसलिए जीवन में संघर्ष करो.. आज का घर्षण ही तुम्हें भावी जीवन में प्रकाशमान बनायेगा। सूरज की तरह बनने के लिए.. सूरज की तरह जलना पड़ता है।
सबसे पहले यह जानने की कोशिश करें कि समस्या क्या है? आप किस समस्या का सामना कर रहे हैं? जीवन में जब समस्या आये तो घबराये नहीं.. उसका अत्यंत गहराई से विश्लेषण करें। जैसे : समस्या का मूल कारण जानने का प्रयास करें (क्या, क्यों, कैसे इत्यादि) से संबंधित प्रश्नों का उत्तर ढूंढे।
2. समाधान खोजे : जिस प्रकार बंद दरवाजे का चाभी होता है, ठीक उसी प्रकार जीवन के हर समस्याओं का समाधान होता है। प्रश्न यह है कि क्या हमारा दृष्टि किस ओर उन्मूख है?केवल समस्या या समाधान? समस्या की पहचान करने के बाद, उसके समाधान के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार करें।
अगर अकेले समस्या समाधान नहीं कर पा रहे हैं, तो घर में बड़ो के साथ अपनी समस्या को बताये।जिससे वे आपको महत्वपूर्ण सुझा दे पाएंगे। बड़ो एवं विशेषज्ञ के पास अत्यधिक अनुभव रहता है।
4. विश्वास और धैर्य : विश्वास और धैर्य जीवन के दो महत्वपूर्ण अस्त्र है। ये ऐसे अस्त्र है, जिससे पराजय पर जीत भी पाया जा सकता है।अधिकांश व्यक्ति विश्वास और धैर्य के मजबूत अस्त्र को खो देते है अर्थात कठिनाइयों में विश्वास एवं अपना धैर्य खो बैठते है।
समस्याओं से लड़ने के लिए स्वयं पर अटूट विश्वास रखे। विश्वास रखे कि आप मुसीबतों पर विजय प्राप्त कर सकते है। समस्या का समाधान शीघ्रता से नहीं मिल पाएगा, इसलिए अनिवार्य है कि धैर्य रखें और लगातार प्रयासरत रहें।
5. भावनाओं:संघर्ष का पर्याय ही जीवन है, अर्थात संघर्ष ही जीवन है। कई बार जीवन की यात्रा में आप गिरेंगे.. लेकिन गिरने के बाद आपको रुकना नहीं है। आपको फिर से प्रयास करना है.. आपको फिर से उठना है।
कठिन परिस्थितियों में अपनी भावनाओं को दबाने की कोशिश न करें। आँखों से आंसू बहने दे.. लेकिन इस आंसू को अपनी कमजोरी ना समझे। आंसू गिरने के बाद आपको एक नई ऊर्जा और शान्ति की अनुभूति प्राप्त होंगी।
अपनी पीड़ा या अपनी भावनाओं को केवल स्वयं तक सीमित ना रखें। किसी विश्वसनीय व्यक्ति के साथ साझा करे.. जिससे आपको राहत मिल सकती है।
6. स्वास्थ्य : कठिन परिस्थितियों से लड़ने के लिए मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से मजबूत होना अनिवार्य है।अधिकांश व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में अपना ध्यान नहीं रखते है। जिससे व्यापक प्रभाव उनके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। आप समस्याओं से तभी लड़ पाएंगे, जब आप मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत होंगे.. इसके लिए अनिवार्य है कि आप नियमित रूप से व्यायाम करें, संतुलित आहार एवं पर्याप्त नींद लें।
7. प्रेरणा : कठिन परिस्थितियों में हर उम्मीद टूटने लगती है। मन में जोश, उम्मीद और उत्साह सभी मिटने लगती है। तब इस समय sad songs सुनने के बदले प्रेरणादायक मोटिवेशन सांग सुने, ऐसे लोगों के जीवनी को सुने.. जिन्होंने हर कठिन परिस्थितियों का सामना निडरता से किया है।
उनके प्रेरणादायक विचार, कार्य एवं भावना आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।
यह कुछ महत्वपूर्ण टिप्स है। आशा करती हूं.. आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। उपरोक्त टिप्स के अलावा अन्य टिप्स है - भविष्य के बारे में सकारात्मक सोचें, अपने आप को पुरस्कृत करें और हार कभी ना माने।
धन्यवाद
काजल साह
|
A
|
28.04.2025
Aditi Pandey
Readers
2
|
एक नई पहल, बाल विवाह के खिलाफ पुरोहितों का समर्थन 
बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए देश में नागरिक समाज संगठनों के सबसे बड .....
|
K
|
23.04.2025
Kajal sah
Readers
78
|
प्रतिदिन – प्रतिक्षण  
स्वयं को जानने का सबसे उत्तम माध्यम है एकांत समय।खुद के साथ अकेले समय बिताना को .....
|
K
|
20.04.2025
Kajal sah
Readers
58
|
सिर्फ 7 दिनों में पैसे डबल? 
गति से सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम कौन – सी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज इस तकनी .....
|
A
|
15.04.2025
Aditi Pandey
Readers
66
|
पोषण पखवाड़ा 2025 जागरूकता रथ रवाना 
सरायकेला में पोषण पखवाड़ा 2025 के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया .....
|
A
|
13.04.2025
Aditi Pandey
Readers
98
|
एसएसपी के निर्देश पर जमशेदपुर समेत जिले भर में कांबिंग ऑपरे 
एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर जमशेदपुर समेत जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलि .....
|
A
|
12.04.2025
Aditi Pandey
Readers
127
|
पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 
8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक पूर्वी सिंहभूम जिला में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा .....
|
K
|
10.04.2025
Kajal sah
Readers
104
|
अंक नहीं व्यवहार  
हमारा अंक किसी – किसी स्थान पर देखा जाता है,लेकिन व्यवहार घर,समाज ,ऑफिस इत्यादि .....
|
A
|
05.04.2025
Aditi Pandey
Readers
135
|
क्या झारखंड में आंदोलन करना ही एकमात्र उपाय, बोकारो में लाठ 
झारखंड में अगर आपको नौकरी चाहिए, परीक्षा में गड़बड़ी पर आवाज उठानी हो, या फिर न .....
|
A
|
30.03.2025
Aditi Pandey
Readers
154
|
सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने वाले हो जाएं सावधान! डीजीपी न 
झारखंड में आगामी एक सप्ताह में तीन प्रमुख पर्वों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तर .....
|
|