The Latest | India | [email protected]

57 subscriber(s)


K
10/04/2025 Kajal sah Awareness Views 64 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
अंक नहीं व्यवहार

हमारा अंक किसी – किसी स्थान पर देखा जाता है,लेकिन व्यवहार घर,समाज ,ऑफिस इत्यादि स्थानों पर देखा जाता है।अच्छा व्यवहार ही जीवन को सुंदर बनाता है।अच्छा व्यवहार अर्थात् बोलने में सादगी,अन्य लोगों को समझना, अन्य लोगों के प्रति सहानुभुति रखना इत्यादि। आज इस निबंध मैं आप सभी के साथ शेयर करूंगी, कि अच्छा व्यवहार कैसा होना चाहिए और अच्छा व्यवहार के क्या – क्या लाभ है? 1. विनम्रता:अच्छे व्यवहार मनुष्य को उन्नति की ओर ले जाता है और उसके अच्छे व्यवहार की वजह से उसे अनेक अवसर भी मिलते हैं।लेकिन स्वयं के प्रति एवं दूसरे के प्रति बुरे व्यवहार मनुष्य को पतन की ओर ले जाता है।उसे लोग दूर होने लगते हैं और ऐसे मनुष्य को कोई पसंद नहीं करता। अहंकार,क्रोध, जलन,घृणा इत्याद भाव यह सभी बुरे व्यवहार है।लेकिन इन नकारात्मक भावों को हटाकर जब हम अपने व्यवहार में विनम्रता को अपनाते हैं।जैसे : कृपया,धन्यवाद,माफ कीजिए जैसे शब्दों का प्रयोग करते हैं और हमें ऐसा शब्दों का चयन बिल्कुल नहीं करना चाहिए,जिससे सामने वाला व्यक्ति आपत्तिजनक महसूस करें अर्थात हमें कभी खुद को श्रेष्ठ और दूसरे को निम्न नहीं समझना चाहिए। 2.सम्मान: अगर आप सम्मान पाना चाहते हैं,तब अन्य लोगों को भी सम्मान हमें करना चाहिए।छोटे बच्चें हो या कोई 90 वर्ष के बुजुर्ग व्यक्ति सम्मान सभी को अच्छा लगता है।अगर कोई मुसीबत में है,तब हमें अपनी क्षमता के अनुसार जरूर मदद करना चाहिए।असहाय लोगों की मदद करना भी एक अच्छा व्यवहार कहा जाता है।सम्मानपूर्ण व्यवहार अर्थात बोलने से ज्यादा अन्य लोगों की बात सुनने पर हमें ध्यान केंद्रित करना चाहिए।अगर आप उनके विचार से सहमत नहीं है,तब क्रोध स्वभाव में न बोलकर विनम्रता से अपने पक्ष को रखें। किसी को ध्यान सुनना, किसी के भावनाओं को समझना,विचारों से सहमति न होने पर भी विनम्रता से अपने विचारों को रखना इत्यादि।यह सम्मानपूर्ण व्यवहार ही अच्छे व्यवहार कहलाते हैं।इसलिए छोटे हो या बड़े हमें सदैव आदर एवं प्रेम से बात करना चाहिए। 3.सकारात्मक एवं ईमानदारी:सकारात्मक विचार ,कार्य एवं दृष्टिकोण अच्छे व्यवहार के प्रतीक हैं ।नकारात्मक विचार,कार्य और दृष्टिकोण बुरे व्यवहार के प्रतीक हैं।अच्छे व्यवहार अर्थात् हमेशा सकारात्मक सोचना,अच्छे कार्य करना एवं सकारात्मक दृष्टिकोण।जैसे : दूसरों की सफलता से हमें घृणा नहीं बल्कि प्रोत्साहन करना चाहिए,जीवन के कठिन परिस्थितियों में समस्या की ओर नहीं समाधान की ओर ध्यान केंद्रित करना चाहिए,निराशा में डूबे हुए लोगों में आशा की उम्मीद भरना चाहिए,सकारात्मक दृष्टिकोण से किसी भी परिस्थितियों का हल ढूंढना चाहिए।यह सभी आदतें अच्छे व्यवहार हैं। अच्छे व्यवहार से हमारा चरित्र विकसित होता है।अच्छे व्यवहार के अंतर्गत के धैर्यशीलता,ईमानदारी एवं सच्चाई इत्यादि ।बुरे व्यवहार से सम्मान,प्रेम ,शांति एवं अवसर नहीं मिलता है,इसलिए अच्छे व्यवहार को अपनाएं जीवन को सार्थक बनाएं। अब मैं आप सभी के साथ साझा करूंगी कि अच्छा व्यवहार का क्या – क्या लाभ? 1. रिश्ते मजबूत होते हैं: बुरे व्यवहार रिश्ते को कमजोर और अपनों से दूर कर देता है।हमारे अच्छे व्यवहार से लोग जुड़ते हैं,रिश्ते मजबूत होते हैं।इसलिए रिश्तों की मजबूती के लिए अच्छे व्यवहार को अपनाना आवश्यक है। 2. शांति एवं प्राप्ति: क्या यह मनुष्य जीवन नफरत ,घृणा एवं क्रोध करने के लिए मिला है? नहीं।यह मानव जीवन सार्थक एवं उच्च लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मिला।बुरे व्यवहार( अहंकार,घमंड,घृणा इत्यादि) की वजह समय एवं ऊर्जा का सदुपयोग करने में चूक जाते हैं,जिसके कारणवश मन शांत नहीं रहता अर्थात मानसिक शांति नहीं मिलती। अगर मानसिक शांति की प्राप्ति के लिए हमें अपने बुरे व्यवहार को अच्छे व्यवहार में बदलना होगा।मानसिक शांति के लिए अच्छे व्यवहार का नितांत आवश्यकता है। अच्छे व्यवहार से मनुष्य सम्मान के पात्र बनते हैं।कहा भी जाता है कि सम्मान कमाना पड़ता है अर्थात् सम्मान कमाने के लिए अन्य लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करना नितांत जरूरी है। 4.नेतृत्व एवं अवसर: बुरे व्यवहार मनुष्य के चरित्र को कमजोर कर देता है,जिसके वजह से उसे न तो कोई अवसर मिलता है, न ही अन्य लोग पसंद करते हैं।लेकिन अच्छे व्यवहार से नेतृत्व करने की क्षमता में वृद्धि होती है एवं अच्छे व्यवहार के वजह से अनेक अच्छे – अच्छे अवसर मिलते हैं।अन्य लोग भी पसंद करते हैं। अब आप आपको ज्ञात हो चुका होगा कि व्यवहार का अच्छा होना कितना लाभदायक होता है।इसलिए सदैव स्वयं एवं अन्य के साथ अच्छा व्यवहार रखें। आशा करती हूं कि यह निबंध आपको अच्छा लगा होगा। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved