8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक पूर्वी सिंहभूम जिला में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है । इसी क्रम में समाहरणालय परसिर से उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान तथा धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार द्वारा पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । साथ ही उक्त मौके पर पोषण पखवाड़ा से संबंधित शपथ भी लिया गया ।
मौके पर उप विकास आयुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से पोषण पखवाड़ा 2025 के तहत किए जा रहे कार्यों एवं जागरूकता रथ के रोस्टर के संबंध में जानकारी ली। जागरूकता रथ के द्वारा प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को पोषण पखवाड़ा 2025 के उद्देश्यों जैसे बच्चों के जीवन के प्रथम सुनहरे 1000 दिवस पर ध्यान, पोषण ट्रैकर में लाभार्थी मॉड्यूल का प्रचार प्रसार, समर कार्यक्रम से समुदाय स्तर पर कुपोषण प्रबंधन, बच्चों में मोटापे के समाधान के लिए स्वस्थ जीवन शैली आदि के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीणों को खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, फल, अंडा आदि शामिल करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
पोषण पखवाड़ा से संबंधित शपथ लिया गया
उप विकास आयुक्त द्वारा मौके पर सभी को पोषण पखवाड़ा का शपथ दिलाया गया । सभी ने शपथ लिया कि भारत के बच्चों, किशोरों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त, स्वस्थ और मजबूत करने, राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के दौरान में हर घर तक सही पोषण का संदेश पहुंचाने, सही पोषण का अर्थ, पौष्टिक आहार, साफ पानी और सही प्रथाएं, पोषण अभियान को एक देश व्यापी जन आंदोलन बनाने, हर घर, हर विद्यालय, हर गांव, हर शहर में सही पोषण की गूंज उठाने, इस जन आंदोलन से मेरे भारतीय भाई और बहन और सब बच्चे स्वस्थ होंगे और पूरी क्षमता प्राप्त करने, हम बाल विवाह नहीं करेंगे व हम ऐसे किसी आयोजन में शामिल नहीं होंगे, जहां बाल विवाह हो रहा हो और हम यह प्रण करते हैं कि इसकी रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, जिससे हर बच्चा सुरक्षित, मुक्त और शिक्षित हो सके।
|
K
|
20.04.2025
Kajal sah
Readers
38
|
सिर्फ 7 दिनों में पैसे डबल? 
गति से सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम कौन – सी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज इस तकनी .....
|
A
|
15.04.2025
Aditi Pandey
Readers
51
|
पोषण पखवाड़ा 2025 जागरूकता रथ रवाना 
सरायकेला में पोषण पखवाड़ा 2025 के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया .....
|
A
|
13.04.2025
Aditi Pandey
Readers
80
|
एसएसपी के निर्देश पर जमशेदपुर समेत जिले भर में कांबिंग ऑपरे 
एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर जमशेदपुर समेत जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलि .....
|
K
|
10.04.2025
Kajal sah
Readers
89
|
अंक नहीं व्यवहार  
हमारा अंक किसी – किसी स्थान पर देखा जाता है,लेकिन व्यवहार घर,समाज ,ऑफिस इत्यादि .....
|
A
|
05.04.2025
Aditi Pandey
Readers
117
|
क्या झारखंड में आंदोलन करना ही एकमात्र उपाय, बोकारो में लाठ 
झारखंड में अगर आपको नौकरी चाहिए, परीक्षा में गड़बड़ी पर आवाज उठानी हो, या फिर न .....
|
A
|
30.03.2025
Aditi Pandey
Readers
142
|
सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने वाले हो जाएं सावधान! डीजीपी न 
झारखंड में आगामी एक सप्ताह में तीन प्रमुख पर्वों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तर .....
|
A
|
28.03.2025
Aditi Pandey
Readers
126
|
जमशेदपुर में पर्व त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था के लिए  
जमशेदपुर में आगामी पर्व त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला .....
|
A
|
25.03.2025
Aditi Pandey
Readers
139
|
अगले महीने कोल्हान में शुरू होगा आदिवासी अस्मिता बचाने का अ 
झारखंड के पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन के नेतृत्व में संथाल परगना में शुरू हुआ आदिव .....
|
K
|
22.03.2025
Kajal sah
Readers
198
|
"खुद" 
खुद की खोज करना एक सौंदर्यपूर्ण एवं अनुभवी प्रक्रिया है ।जहां हम स्वयं को गहराई .....
|
|