The Latest | India | [email protected]

56 subscriber(s)


K
10/08/2023 Kajal sah Development Views 344 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
हैक्स

आज मैं पढ़ाई से लेकर कुछ ऐसे हैक्स बताऊंगी, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। जैसे कि हम जानते है शिक्षा हमारे जीवन का मुलभुत इकाई है। शिक्षा ही हमारे आत्मविश्वास, आत्मसम्मान, आत्मज्ञान इत्यादि का विकास करता है । अत्यधिक विद्यार्थी शिक्षा को बहुत ही कठिन मानकर पढ़ना नहीं चाहते है, सच कहु तो पढ़ाई इजी हो सकता है जब एक अच्छे शिक्षक एवं शिक्षा के लिए हमारे पास यह हैक्स हो। चलिए समझने कि कोशिश करते है कि एजुकेशन के लिए क्या - क्या हैक्स है : 1. प्रभावशाली : आप शुरू से ही प्रभावशाली नोट्स खुद के हैंडरिटेन का बनाकर कर रखे। ऐसा ही नोट्स बनाये जिससे आप स्वयं समझ भी पाए। और अपने नोट्स को प्रतिदिन पढ़े और साथ ही साथ पढ़कर स्वयं से लिखने का प्रयास करें। यह तरीका आपका बहुत मदद कर सकता है, आपके पढ़ाई को। इजी तो लर्न में। टेक्नोलॉजी : आपके पास तकनिकी का सबसे बड़ा दें मोबाइल फोन है, जिसमे इंटरनेट है। जिसका आप उपयोग कर सकते है, अपने शिक्षा को इजी से समझने का। यूट्यूब पर ऐसे बहुत सारे एजुकेशन चैनल्स जो आपके एजुकेशन डाउट को सरल एवं सहज़ कर सकते है। आपको जो टॉपिक ना आये जैसे ही आप उसे सर्च करेंगे यूट्यूब पर आपको अपने सब्जेक्ट से रिलेटेड कंटेंट आसानी से मिल सकता है। इसलिए जब इतना बड़ा सोर्स आपके पास है तो देर किस बात की जरूर इसका उपयोग करके अपने शिक्षा को उपयोगी बनाये। एनवायरनमेंट : शिक्षा के क्षेत्र में सही एनवायरनमेंट का होना अतिआवश्यक है। जब स्थान शांत होगा तब आपको शिक्षा ग्रहण करने में भी बहुत आनंद आएगा। साथ ही साथ आपको ऐसा स्थान चुने जहाँ शांत + आपके लिए आरामदायक एवं आपको कोई डिस्टर्ब करने वाला ना आये। ग्रुप स्टडी : आपको पता है ग्रुप स्टडी एक बहुत अच्छा हैक्स है, जिसके माध्यम से आप अपने शिक्षा को मजबूत एवं दूसरों से भी सीख सकते है। बातें दोस्तों से, गप्पा लड़ाना इत्यादि यह सब बार में भी हो सकता है। लेकिन किसी एक कक्षा का एग्जामिनेशन बार - बार नहीं आता। इसलिए ऐसा ग्रुप तैयार करे, जहाँ पर आप विभिन्न टॉपिक्स को डिसकस कर पाए। एक - दूसरे को पढ़ाये एवं एक - दूसरे की गलती को बतायें। इसके फायदे : 1. स्टडी फ़ास्ट 2. एक्सप्लेन पावर का बढ़ना 3. एग्जाम प्रिपरेशन की तैयारी इत्यादि। अभ्यास : अब बारी आती है, निरंतर अभ्यास करने की। आप हर टॉपिक्स को बार - बार पढ़े। साथ ही साथ प्रत्येक दिन मॉक टेस्ट भी लेते रहे। क्वेश्चन पेपर्स बनाये एवं टाइम के साथ पेपर्स को सबमिट करें। अपनी हर गलतियों को टिक करें एवं कुछ दिनों बाद फिर से टेस्ट ले। याद रखे अपने गलतियों से सीखे और पूरी कोशिश करें कि फिर से गलती ना हो। Widely : अत्यधिक बच्चें मन में ही पढ़ते रहते है, यानि जब वे याद करने बैठते है तब वे ऐसा पढ़ते है कि उनको याद नहीं हो पाता है। लेकिन स्टडी का सबसे अच्छा हैक्स यह कि जब भी आप याद करने या पढ़ने बैठे तब आप जोर - जोर से यानि widely पढ़े।लेकिन ऐसा पढ़े कि आप लिखें हुए बातों को समझ भी पढ़ पाए इसका फायदा यह है : 1. याद करने में मददकार 2. अत्यधिक समय तक याद रहना इत्यादि। ब्रेक tasks : बहुत समय ऐसा भी होता है कि हम सोचते है कि आज इस चैप्टर का अंत करेंगे, इसको पढ़ेंगे, उसको पढ़ेंगे इत्यादि लेकिन अंत में कोई भी कार्य हम नहीं कर पाते है। लेकिन एजुकेशन टिप्स है आपका बिग टॉपिक्स को छोटे - छोटे टॉपिक्स में बांटे। उसका नोट्स भी बनाये साथ ही साथ हमेशा एक बात याद रखें 45 मिनट पूरा ध्यान से पढ़े 15 मिनट का ब्रेक ले। इस 15 मिनट का उपयोग आप मैडिटेशन कर सकते है, मोटिवेशन वीडियो एवं अपने सक्सेस को विसुअलस कर सकते है। मैनेजमेंट : टाइम को स्मार्ट तरिके से मैनेज करें। जिससे आपका स्टडी, टेस्ट, अपने टैलेंट पर वर्क्स, स्वयं के निखार के लिए समय का उपयोग करें। साथ ही साथ जब भी मन आपको अच्छे काम करने के लिए मना करेंगे आप उसका हमेशा मनाही करें। अपना क्लियर गोल्स रखे, अपने लक्ष्य के लिए। अपने हर छोटे - छोटे अचीवमेंट से लेकर अपने गलतियों को लिखें। और खुद से वादा करें कि दोहराये हुए गलतियों को पूर्ण फिर ना करें। ऐसे बहुत सारे हैक्स है, जिसका आप उपयोग कर सकते है अपने दैनिक जीवन में शिक्षा के विकास के लिए। यह निम्नलिखित हैक्स को अपने जीवन प्रतिदिन फ़ॉलो करें। खुद कभी भी बेईमानी कभी ना करें एवं स्वयं के प्रति ईमानदार रहे। अपने गलतियों को दूसरे पर थोपे नहीं बल्कि गलतियों से सीख कर दूसरों को भी गलती ना करने की सीख दे। स्वयं पर विश्वास रखिये, अपने मेहनत से लेकर अपने प्रयास तक। आपको जरूर ही प्रयास का प्रतिफल मिलेगा। कभी भी हार ना माने धन्यवाद काजल साह स्वरचित

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved