कम्युनिकेशन स्किल 3 प्रकार के होते है। पहला वर्बल दूसरा नॉन - वर्बल एवं तीसरा रिटेन। जिस प्रकार वर्बल एवं नॉन -वर्बल कम्युनिकेशन स्किल महत्वपूर्ण है । ठीक उसी प्रकार रिटेन कम्युनिकेशन स्किल भी महत्वपूर्ण है। रिटेन कम्युनकेशन अर्थात अपने बातों को लिखित में प्रस्तुत करना। जैसे - ईमेल, लेटर, ब्लॉग राइटिंग इत्यादि।
आज इस निबंध में मैं आपको बताने वाली हूं कि एक अच्छा ब्लॉग कैसे लिख सकते है? किन - किन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान देने की नितांत आवश्यकता है। कैसे रोचकपूर्ण, भावपूर्ण, प्रेमपूर्ण इत्यादि कैसे एक ब्लॉग को लिख सकते है?
ब्लॉगिंग के माध्यम से काफी लोग धन अर्जित कर रहे है। अगर आप अपने पाठकों को क्वालिटी कंटेंट देते है.. और प्रतिदिन लिखते है। तब आप भी एक दिन ब्लॉगिंग से धन अर्जित कर सकते है। आज इस निबंध से हम यह जानने का प्रयास करेंगे..एक बेहतरीन ब्लॉग कैसे लिख सकते है।
महत्वपूर्ण रणनीतियाँ :
..........................:
1. गोल : ब्लॉगिंग शुरु करने से पहले आपका लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए। आप क्यों ब्लॉग स्टार्ट करना चाहते है? आप किस फील्ड से संबंधित ब्लॉग लिखेंगे? अधिकांश लोग धन अर्जित करने के उद्देश्य से ब्लॉग स्टार्ट करते है। यह गलत नहीं है। लेकिन हमारा उद्देश्य होना चाहिए.. कि हम पाठकों तक ऐसी जानकारियाँ प्रदान करे.. जिससे उनके समस्या, प्रश्न इत्यादि का हल हो पाए। कुछ दिन ब्लॉग लिखने के बाद कई लोग फिर लिखते ही नहीं है.. आपको पता है ऐसा क्यों होता है? क्युकी ब्लॉगिंग स्टार्ट करने से पहले स्पष्ट लक्ष्य नहीं था। केवल धन ही ब्लॉगिंग का उद्देश्य नहीं होना चाहिए। पाठकों तक उचित, सुंदर एवं महत्वपूर्ण जानकारियां पहुँचाना होना चाहिए।
2. विषय : आशा करती हूं कि आपने पहले बिंदु पर गहन मंथन किया होगा। मंथन करने के बाद आपको जिस विषय में रूचि है और साथ ही साथ जानकारी भी है। उस विषय से संबंधित आर्टिकल लिखे। उदाहरण : मान लीजिये आपको पब्लिक स्पीकिंग, फाइनेंस इत्यादि विषय में रूचि है। तब आप इस विषय से संबंधित आप अपना ब्लॉग स्टार्ट कर सकते है। मान लीजिये आपको किसी विषय में रूचि तो है लेकिन आपको जानकारी नहीं है.. तब आप अपने रूचि से संबंधिय विषय पर जानकारी हासिल करे।
ब्लॉग लिखने से पहले चुने हुए विषय कों गहराई से शोध करना अत्यंत आवश्यक है।जिन्होंने पहले से उस विषय से संबंधित ब्लॉग लिखा है। अच्छे से उनके ब्लॉग को विश्लेषण करे। यह इसलिए भी अनिवार्य है.. जिसके माध्यम से आप यह जान पाएंगे कि आप कैसे और अच्छा उनसे लिख सकते है। क्या उनलोगों किसी महत्वपूर्ण बिंदुओं को नहीं उल्लेख किया है। विषय से संबंधित तथ्य, रुचिपूर्ण इत्यादि हर महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित करे।
* किताबों
* अख़बार
* इंटरनेट
* अनुभवी लोगों से पूछे इत्यादि।
3. सरल एवं स्पष्ट : एक अच्छा ब्लॉगर अपने हर विषय को इस प्रकार से सभी के समक्ष प्रस्तुत करता / करती है.. जिससे उनके पाठक सरलता एवं स्पष्टता से समझ पाए। अत्यधिक कठिन एवं जटिल भाषा के कारण अधिकांश पाठक वेबसाइट से थोड़े देर में हट जाते है। अगर आपने भी अपना पूरा मन बना लिया है..अपना खुद का ब्लॉग स्टार्ट करने का। तब आपका प्रयत्न होना चाहिए कि अपने ब्लॉग कों सरल, स्पष्टता, रुचिपूर्ण शब्दों के साथ लिखने का। रिटेन कम्युनिकेशन का मुख्य आधार ही भाषा है।
ग्रामर पर भी ध्यान दे।
# शीर्षक: किसी भी कहानी, कविता, नाटक इत्यादि में शीर्षक बेहद महत्वपूर्ण है। जिस प्रकार पब्लिक स्पीकिंग में शुरु का 6-7 सेकंड महत्वपूर्ण है.. ठीक उसी प्रकार शीर्षक से पता चलता है कि पाठक आपके ब्लॉग को पढ़ने में कितने उत्सुक है।शीर्षक किसी भी घर का सिंह द्वार के भाँति होता है... जिसकी भव्यता को देखकर पाठको को जाने का इच्छा होता है।शीर्षक को लघु लेकिन जिज्ञासापूर्ण लिखे। याद रहे.. SEO अर्थात सर्च इंजन ऑप्टिमिजेशन के आधार पर महत्वपूर्ण कीवर्ड को अपने ब्लॉग में भी सम्मलित करे।
# शुरुआत :जिस प्रकार स्पीच में शुरुआती समय महत्वपूर्ण है, ठीक उसी प्रकार शीर्षक लिखने के बाद ब्लॉग का स्ट्रांग शुरुआत जरूर करे। जैसे :तथ्य, स्टोरी, रुचिपूर्ण जानकारी इत्यादि के माध्यम से कर सकते है।
# व्यवस्थित : कम्युनिकेशन के तीनों प्रकार में व्यवस्थित तरीके से प्रेजेंटे करना बेहद जरुरी है। आपका कोशिश यह होना चाहिए कि ब्लॉग लिखते समय अत्यधिक पैराग्राफ के रूप में ना लिखकर मुख्य बिंदुओं में लिखे। मुख्य बिंदु में 4-7 पैराग्राफ लिखे।
महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान दे
.................................
* Heading
* Sub - Heading
* Bullets Points
* Table
* Chart
4. नियमित : सफलता का रहस्य है.. कड़ी मेहनत के साथ निरंतर अपने लक्ष्य के लिए कार्य करते रहना। अगर आपका भी लक्ष्य है एक अच्छा ब्लॉगर बनने का, अगर आपका भी लक्ष्य से ब्लॉग के माध्यम से धन अर्जित करने का तब आपको नियमित रूप से ब्लॉग लिखना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि आपने 10 दिन खूब अच्छे से लिखा लेकिन फिर... नियमित.. दिल से.. और मेहनर करते रहे। सफलता का कोई short-cut नहीं होता। सफलता त्याग मांगती है। बिना त्यागे कोई भी सफल नहीं हो पाया है।
5. SEO : seo अर्थात search engine optimization. अगर आप भी अपने ब्लॉग को गूगल के फर्स्ट पेज में लाना चाहते है? अगर आप भी धन अर्जित करना चाहते है.. ब्लॉग के माध्यम से। तब आपको अपने आर्टिकल में seo जरूर करना चाहिए।
महत्वपूर्ण जानकारियाँ
.............................
* विसुअल शामिल करे
* पॉइंट्स में लिखे
* एक्सटर्नल एंड इंटरनल जोड़े
* Tags
* कैप्शपन लिखें इत्यादि
6. सीखते रहे : सीखना जीवन पर्यन्त क्रिया है। जितना आप सीखेंगे उतना आपका शब्दकोष,ज्ञान, भाषा, कम्युनकेशन स्किल में सुधार होगा। आप अपने नए - नए ब्लॉग को और अत्यधिक ज्ञानपूर्ण, रोचकपूर्ण इत्यादि बना सकते है।
इसलिए पढ़ते रहिये.. सीखते रहिये।
धन्यवाद
काजल साह
|
K
|
13.02.2025
Kajal sah
Readers
58
|
मेहनत,जुनून और निरंतरता  
मेहनत,जुनून और निरंतर प्रयास ये तीनों सफलता के मुख्य स्तंभ है ।अधिकांश लोग जीवन .....
|
K
|
18.01.2025
Kajal sah
Readers
282
|
दूसरों को सुनना और विशेषज्ञ  
अधिकांश लोग केवल अपने बातों को रखने में इच्छुक होते है लेकिन अन्य लोगों की बात .....
|
K
|
14.01.2025
Kajal sah
Readers
219
|
उन्नति  
किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति तब ही सम्भव है, जब उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कड़ी म .....
|
K
|
05.01.2025
Kajal sah
Readers
506
|
लेखन की कला  
जब हम अपने विचारों को काव्य, निबंध, कहानी इत्यादि के लिखकर प्रस्तुत करते हैं , .....
|
K
|
31.12.2024
Kajal sah
Readers
288
|
शत्रु को मित्र  
संयमित मन सच्चा मित्र की तरह है और असंयमित मन शत्रु की भांति है। संयमित मन ही स .....
|
K
|
30.12.2024
Kajal sah
Readers
263
|
विद्या  
शिक्षा हमारे जीवन का सबसे अनिवार्य हिस्सा है। बिना शिक्षा के जीवन व्यर्थ है। शि .....
|
K
|
30.07.2024
Kajal sah
Readers
564
|
100 साल तक जीना चाहते हो तो.... 
बिना मित्र के जीवन शून्य है। जीवन में सार्थक एवं कुशल मित्र का होना जरुरी है। ल .....
|
K
|
14.08.2024
Kajal sah
Readers
486
|
महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण टिप्स  
खेल जगत से सिनेमा जगत, शिक्षा जगत से राजनीतिक जगत इत्यादि हर क्षेत्र में महिलाए .....
|
K
|
14.12.2024
Kajal sah
Readers
353
|
" हमारा जीवन, हमारा भविष्य " 
समय किसी के लिए भी प्रतीक्षा नहीं करता है। समय सबसे गतिशील एवं बलवान है। सार्थक .....
|
|