पढ़ना और रणनीति से पढ़ना दोनों में काफ़ी अंतर है। कक्षा में हर कोई रैंक हासिल नहीं करता, हर कोई विषय को समझकर दूसरे को समझा नहीं पाता है। स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षा में हर कोई टॉप नहीं कर पाते है। इसका कारण क्या है? अधिकांश लोग कहते है कि कितना टैलेंटेड है.. वास्तव में यह प्रतिभा संयोग मात्र होती है। किसी व्यक्ति को कितना सम्मान, कितना श्रेय मिलना है, वह इससे नहीं निर्धारित होना चाहिए कि वो कितना प्रतिभाशाली है, क्योंकि प्रतिभा संयोग मात्र है। सम्मान का अधिकारी वो है, जिसने अपनी सीमित प्रतिभा, सीमित संसाधनों, सीमित शक्ति के बावजूद स्वयं से लोह लिया, अपनी सीमाओं को तोड़ा और फिर बड़े से बड़े काम करके दिखा दिया।
आज इस निबंध के माध्यम से यह जानने का प्रयास करेंगे कि बेहतरीन प्रदर्शन कैसे कर सकते है, पढ़ायी में? पढ़ायी ही नहीं अगर आपको कला, खेल, साहित्य इत्यादि किसी भी क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए रणनीति अर्थात प्लानिंग के साथ निरंतर एक्शन लेना होगा। आप रणनीति को अपने जीवन में तब ही उतार पाएंगे.. जब आपको स्वयं पर विश्वास होगा। सफलता की प्रथम सीढ़ी स्वयं पर विश्वास से आरम्भ होता है।
महत्वपूर्ण रणनीतियाँ :
1.स्पष्टता :जीवन क्षणभंगुर है। इस दुनिया में सारे सजीव प्राणियों का जीवन क्षणभंगूर है। जीवन का उद्देश्य खाना - पीना, काम पर जाना, सोना इत्यादि तक नहीं होना चाहिए। मानव रूप में भगवान हम सभी को सार्थक उद्देश्य के साथ इस धरती पर भेजते है। हमें अपने जीवन को सार्थक कार्य, सार्थक विचारों एवं सार्थक लक्ष्य से पूर्ण कर देना चाहिए। यह हम तभी कर सकते है.. जब हम स्वयं के बारे में स्पष्टता हो। अर्थात हमें जीवन से क्या चाहिए? मैं कौन हूं?मेरे जीवन का उद्देश्य क्या है? जब आप स्वयं को अच्छे से जान लेते है.. तब आप अपने जीवन का उद्देश्य भी निर्धारित कर पाते है। पढ़ायी करने से पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करे। आप क्यों पढ़ रहे है? आप क्यों अपना समय एवं ऊर्जा व्यय कर रहे है? क्या आप केवल पास होने के उद्देश्य से पढ़ रहे है? क्या आप ज्यादा अंक लाना चाहते है? क्या आप अपने ज्ञान में वृद्धि लाना चाहते है? आपका क्या उद्देश्य है?
उद्देश्य का स्पष्टीकरण अनिवार्य है।
2. समय :गौतम बुद्ध जी ने कहा था - हमारी सबसे बड़ी गलती यह है कि हमारे पास पर्याप्त समय है। जीवन क्षण भर में नष्ट्र हो सकता है। क्या 6 सब्जेक्ट्स को 12 महीने में ही कम्पलीट किया जाएगा? नहीं.. उस सब्जेक्ट हो हम 12 महीने से पहले खत्म कर सकते है। पुरे विश्व को चकित करने वाले एवं सबसे अमीर आदमी Elon Musk ने कहा था - अगर आपको आपके घर को 30 दिन दिया जाए.. साफ करने के लिए। तब आप उसे तीस दिन में पूर्ण करेंगे.. अगर आपको 3 घंटे दिया जाए.. तो आप 3 घंटे में पूर्ण कर पाएंगे। अगर हमें अपने गोल्स को जल्दी हासिल करना है तो हमें डेडलाइन कम कर देना चाहिए।उदाहरण के रुप में भारतीय संविधान के जनक डॉ भीम राव जी ने 8 साल की पढ़ायी को उन्होंने 2 साल 3 महीने में उन्होंने पूर्ण कर लिया। लक्ष्य निर्धारित करने के बाद उसे हासिल करने के लिए आपको इफेक्टिव प्लानिंग तैयार करना होगा। एक उचित समय सीमा एवं अपनी पूर्ण ऊर्जा का उपयोग अपने लक्ष्य की प्राप्ति में व्यय करना होगा।
आचार्य प्रशांत जी कहते है - हमें हर 1 -1 मिनट से 5 मिनट हमें निकलाना चाहिए। ब्रह्मण्ड की सबसे अनमोल धरोहर समय है। समय को धरोहर कहना भी गलत है.. समय बलवान है। इसलिए समय का सदुपयोग निरंतर करे। हमेशा अपने लक्ष्य को याद रखे।
3.वातावरण : अब आपने अपना लक्ष्य एवं इफेक्टिव प्लानिंग भी निर्धारित कर लिया है। लेकिन आप सक्रिय रूप से तभी एक्शन ले पाएंगे.. जब उचित वातावरण में निरंतर कार्य कर रहे है। ऐसा वातावरण चयन करे..जहाँ शांति हो। ऐसा वातावरण चयन करे.. जहाँ आप पूरा ध्यान, पूरा ऊर्जा एवं समय अपने लक्ष्य को पाने में प्रभावशाली रूप से दे पाए।
ऐसे बहुत सारे स्थान है - जैसे कि आप पुस्तकालय, शांत पार्क, अपने घर में शांत वातावरण इत्यादि।
अपने लक्ष्य पर कार्य करते समय सारे अट्रैक्टिव समाग्री को खुद से दूर कर ले।लक्ष्य पर कार्य करने के बाद ब्रेक जरूर ले.. लेकिन ब्रेक दौरान ऐसे सामग्री या व्यक्ति के साथ समय ना बिताये.. जो आपका अधिकांश समय एवं ऊर्जा बर्बाद कर सकता / सकती है।
इमेजिनशन एक शक्ति है। इस शक्ति का उपयोग करके आप किसी भी विषय को प्रभावी रूप से सीख सकते है। विषय को कल्पना अर्थात अपने मन में इमेजिन करके पढ़े।यह एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे आप पढ़े हुए विषय को लम्बे समय तक याद कर पाएंगे और किसी नए विषय को भी शीघ्रता से सीख पाएंगे।
4. हेअल्थी : स्वस्थ तन में स्वस्थ मन निवास करता है। लक्ष्य को तब भी आप हासिल कर सकते है जब आप शारीरिक रूप तंदरुस्त मानसिक रूप पुष्ट एवं आध्यात्मिक रूप से मजबूत होंगे। स्वस्थ जीवनशैली बेहद जरुरी है। अपने तन, मन एवं अध्यात्म स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करे। उचित नींद, स्वस्थ भोजन, नियमित व्यायाम, मनोमंजन के साथ मनोरंजन अर्थात आउटडोर गेम्स खेले।
5. सकारात्मक सोच के साथ जश्न मनाये : कठिन से कठिन परिस्थितियाँ भी क्यों ना आ जाए.. लेकिन जिस व्यक्ति में सकारात्मक सोच है.. वह व्यक्ति कभी भी हार नहीं मानता है। कई बार परिणाम खराब हो सकते है, कई बार मन उदास भी हो सकता है। लेकिन आप अपने सकारात्मक सोच एवं सकारात्मक कार्य से हर कठिन से कठिन राह पर आपकी ही जीत होगी।अपने हर जीत का जश्न स्वयं के साथ सेलिब्रेट करे।
# महत्वपूर्ण : आज हम सभी 21वीं सदी में जीवन यापन कर रहे है। यह युग तकनीकी का है। आज हमारे पास ज्ञान स्त्रोत इंटरनेट है। जहाँ कला से लेकर ज्ञान तक साहित्य से लेकर राजनीतिक इत्यादि हर क्षेत्र से संबंधित ज्ञान मिल जाता है। इंटरनेट का उपयोग करे.. अपने स्टडी.. अपने लक्ष्य तक जल्दी में स्मार्टली तरीके से पहुँचने के लिए।
यह कुछ महत्वपूर्ण टिप्स है। जिसके माध्यम से आप अपने लक्ष्य को जरूर प्राप्त कर सकते है। लेकिन लक्ष्य तक पहुँचने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत, अभ्यास, सत विचार के साथ सत कार्य लेकिन इन सभी में सबसे महत्वपूर्ण है.. स्वयं पर विश्वास।
धन्यवाद
काजल साह
|
K
|
18.01.2025
Kajal sah
Readers
110
|
दूसरों को सुनना और विशेषज्ञ  
अधिकांश लोग केवल अपने बातों को रखने में इच्छुक होते है लेकिन अन्य लोगों की बात .....
|
K
|
14.01.2025
Kajal sah
Readers
134
|
उन्नति  
किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति तब ही सम्भव है, जब उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कड़ी म .....
|
K
|
05.01.2025
Kajal sah
Readers
401
|
लेखन की कला  
जब हम अपने विचारों को काव्य, निबंध, कहानी इत्यादि के लिखकर प्रस्तुत करते हैं , .....
|
K
|
31.12.2024
Kajal sah
Readers
225
|
शत्रु को मित्र  
संयमित मन सच्चा मित्र की तरह है और असंयमित मन शत्रु की भांति है। संयमित मन ही स .....
|
K
|
30.12.2024
Kajal sah
Readers
214
|
विद्या  
शिक्षा हमारे जीवन का सबसे अनिवार्य हिस्सा है। बिना शिक्षा के जीवन व्यर्थ है। शि .....
|
K
|
30.07.2024
Kajal sah
Readers
513
|
100 साल तक जीना चाहते हो तो.... 
बिना मित्र के जीवन शून्य है। जीवन में सार्थक एवं कुशल मित्र का होना जरुरी है। ल .....
|
K
|
14.08.2024
Kajal sah
Readers
433
|
महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण टिप्स  
खेल जगत से सिनेमा जगत, शिक्षा जगत से राजनीतिक जगत इत्यादि हर क्षेत्र में महिलाए .....
|
K
|
14.12.2024
Kajal sah
Readers
304
|
" हमारा जीवन, हमारा भविष्य " 
समय किसी के लिए भी प्रतीक्षा नहीं करता है। समय सबसे गतिशील एवं बलवान है। सार्थक .....
|
K
|
13.12.2024
Kajal sah
Readers
295
|
लेखन के लिए  
अपने विचारों को निबंध, कविता, कहानी आदि के रूप में प्रस्तुत करना एक महत्वपूर्ण .....
|
|