The Latest | India | [email protected]

56 subscriber(s)


K
19/11/2023 Kajal sah Development Views 341 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
अपने फर्स्ट इनकम को कहाँ - कहाँ इन्वेस्ट करें?

जब आप अपने कार्य के माध्यम से पहला इनकम जब आपके हाथ में आता है, तब आपको कितनी ख़ुशी और उत्साह मिलती है ना?हम कितना कुछ सोचने लगते है, कि हम अपने पैसो का विभिन्न तरिके से उपयोग करेंगे। आपको पता है, जब मैं क्लास 9 में थी, तब मैंने फर्स्ट इनकम 300 मैंने अर्जित किया था। मुझे और हिम्मत मिला, कि मैं और ज्यादा से ज्यादा मेहनत करूंगी और अपने अर्जित किये हुए पैसो को सही स्थान पर निवेश करूंगी। अगर आपने भी कार्य करना शुरू कर दिया है और आपको फर्स्ट सैलरी मिलने वाला है, तब आप अपने पैसों को सोच - समझकर और सही स्थान पर ही इन्वेस्ट करे। निम्नलिखित स्थानों पर आप फर्स्ट इनकम को इन्वेस्ट कर सकते है : 1. फण्ड : आप अपने फर्स्ट सैलरी से ही स्टार्ट कर दे, इमरजेंसी फण्ड के रूप में सेविंग करने का। जन्म लेना और मृत्यु हमारे हाथ में नहीं। कभी भी दुर्घटना घट सकती है, इसलिए यह आप यह ना सोचे कि आपका उम्र छोटा है, मैं तो सिंगल हूँ, इत्यादि धारणा को ना अपनाये। अपने फर्स्ट सैलरी में से 10% सेविंग करना स्टार्ट कर दे। इन्हेन्स : अगर आप अपने सैलरी, अपने इनकम सोर्स को बढ़ाना चाहते है, तब आपको शुरू से ही अपने इनकम का 10% अपने स्किल्स, एजुकेशन, नॉलेज में इन्वेस्ट करे। जितना आपका ज्ञान इन्हेन्स होगा आप और बेहतर बनियेगा और आपको ज्यादा से ज्यादा से अवसर मिलेगा। क्रिएट : अपने फर्स्ट सैलरी से शुरू कर दे।साइड इनकम, पैसिव इनकम, अपने व्यपार को वृद्धि करने के लिए विभिन्न सही स्थानों पर निवेश करने की सही आदत। विभिन्न प्रकार के कोर्स, सेमिनार, वर्कशॉप इत्यादि स्थानों पर। हेल्थ इज़ वेल्थ : हेल्थ वेल्थ से भी सबसे महत्वपूर्ण है, जब स्वास्थ्य तंदरुस्त तब न्यू आइडियाज, सक्रिय रूप से कार्य, ऊर्जापूर्ण, साहसपूर्ण से भरे रहेंगे, इसलिए अपने फर्स्ट सैलरी से सही आहार पर निवेश करे।जंक फ़ूड जैसे खानों से दूर रहे। हरे - हरे सब्जियों, फल, इत्यादि का चयन करे, जिससे आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य मंगल रहेगा। परिवार :आपके माता - पिता ने यह खूबसूरत दुनिया दिखाया और इस काबिल उन्होंने ही बनाया, जिससे आज आप धन अर्जित कर पा रहे है। इसलिए अपने माता - पिता को जरूर ही उनके पसंदीदा तोहफा जरूर दे। और उनकी ख़ुशी से आपको और हिम्मत, साहस,प्रेरणा इत्यादि सद्गुण आपको मिलेगा। ट्रेवल : जीवन बहुत अनमोल है,इसलिए हर क्षण का का आनंद ले। भारत बहुत सुंदर है और आपको विभिन्न स्थानों पर यात्रा करने का इच्छा भी करता होगा। तब आप अपने फर्स्ट सैलरी से ही प्रकृति, मन्दिरो या अपने मन पसंद स्थानों पर जाने के लिए मनी सेव करना स्टार्ट कर दे।जब आप विभिन्न स्थानों पर यात्रा करते है, तब आपको नये - नये अनुभव, नये - नये लोगों इत्यादि सभी का आप आनंद ले सकते है। फ्यूचर : मैं लगभग 3 साल से सेविंग कर रही हूँ? क्या आप जानना चाहेंगे कि मैं क्यों सेविंग कर रही हूँ? मैं सेविंग कर रही, अपने फ्यूचर गोल के लिए। जो मेरा लॉन्ग टर्म गोल है, उसके लिए। जब मैं first टाइम धन अर्जित किया था, तब मैंने उसी समय से अपने सपने के लिए इन्वेस्ट करना स्टार्ट कर दिया था। और जा भी जारी है यह कुछ टिप्स है, जो अपने फर्स्ट सैलरी का निवेश कर सकते है। अगर आप केवल 1 बार करके छोड़ देते है, तब आप यह इन्वेस्टमेंट व्यर्थ है। इसलिए अगर आपने इन टिप्स को अपनाना चाहते है, तब आपको निरंतता रखना चाहिए। स्वयं पर भरोसा कीजिये, हर असंभव कार्य संभव होगा, केवल अपने ऊपर और अपने कार्यों पर भरोसा रखे। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved