The Latest | India | [email protected]

56 subscriber(s)


K
26/11/2023 Kajal sah Development Views 335 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
नदी की तेज़ चलती धारा बने।

मानव शरीर बहुत दुलर्भ से प्राप्त होता है। कहा जाता है कि पिछले जन्म में अच्छे कर्मो के माध्यम से हम यह मानव रुपी शरीर मिलता है।वास्तव यह भी है कि हर जीव - जंतुओ का जीवन क्षणभंगुर है यानि यह मानव शरीर कभी भी नष्ट हो सकता है। इसलिए जीवन के हर पल को पुलकित, कर्मशील और ईश्वर की भक्ति में व्यतीत करना चाहिए। हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल बन सकता है, क्युकी ईश्वर ने जीवन के आहार के रूप में भोजन और जल आपको दिया है, तब आप हर असंभव कार्यों को संभव कर सकते है। अधिकांश लोग इसलिए सफल नहीं हो पाते है, क्युकी वे अपने जीवन में आलस, बहाना, नकारात्मकता को अपना परम मित्र मानकर बैठ जाते है, इसलिए वे अपने जीवन में सुख को, आंनद का अनुभव नहीं ले पाते है और अपने जीवन को वही रुकी नदी के सामान बना लेते है, जो धीरे - धीरे दूषित होने लगती है। और एक समय बाद उसका विनाश गन्दगी से पूर्ण में ही हो जाता है। अगर आपको मनाव जीवन मिला है, तो आपको अपने मानव जीवन को सुखद बनाने के लिए कड़ी मेहनत, सकारात्मकता, अच्छे दोस्त इत्यादि अच्छे आदतों एवं गुणों को अपना परम मित्र मानना होगा। आज मैं आपको यह बताऊंगी कि आप कम उम्र में कैसे अमीर बन सकते है? वास्तव में सफलता का कोई शार्ट कट नहीं है, आप कम उम्र में अमीर बन सकते है जब आप कड़ी से कड़ी मेहनत, कड़ी से कड़ी प्रयासरत और हमेशा सकारात्मक से पूर्ण रहेंगे। तब ही आप कम उम्र में अमीर बन सकते है। निम्नलिखित टिप्स फॉर बिकमिंग रिचार्ज इन अर्ली ऐज : 1. Hurry : अगर आप आज स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी तब आप जल्द से जल्द मनी से रिलेटेड यानि फाइनेंसियल एजुकेशन लेना स्टार्ट कर दे। जल्द ही आप इन्वेस्टमेंट के बारे में, फाइनेंसियल एजुकेशन के बारे में सीख पाएंगे। यह ना सोचे कि अभी तो मैं छोटा या छोटी हूं, जितना आप देर कीजिये आप जल्द उम्र बनने के सपने से दूर हो जायेंगे। अवॉयड : अगर आज भले ही बच्चों को पढ़ाकर 500-1000 कमा पा रहे है, तब उन पैसो को व्यर्थ के वस्तुओ में खर्च ना करे। जो आपके लिए बहुत जरुरी है, उसे ही खरीदे और पैसो को सही स्थान पर उपयोग करे और सेविंग करे। प्रतिदिन : सफल व्यक्ति जितने भी ऊंचाई तक क्यूँ ना पहुंच जाए, वे हमेशा स्वयं को एक स्टूडेंट की तरह समझते है। वे हमेशा प्रतिदिन अपने लर्निंग के लिए समय निकालते है। प्रतिदिन सिखने से उनके ज्ञान में वृद्धि, आत्मविश्वास, आत्मविकाश होता है। वे अपने कार्यों को बेहतर तरिके से कर सकते है। जैसे आप लर्निंग सीख सकते है 1. कोर्स 2. यूट्यूब 3. लोगों के अनुभव से 4. इंटरव्यू से इत्यादि। इसलिए प्रतिदिन आपको सीखना है। Explore : रिच डैड पुअर डैड में एक बहुत अच्छी बात सिखने को मिली कि मनुष्य को एक ही इनकम सोर्स पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। अपने इनकम के सोर्स को बढ़ाना चाहिए। आपको एक ही इनकम सोर्स पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। आप निम्नलिखित तरीके से साइड इनकम कर सकते है : 1. अपने पैशन 2. स्किल्स से 3. कोर्स सेल्लिंग इत्यादि। अगर आप प्रतिदिन खुद को विकास की ओर अग्रसर करेंगे,तब आपके पास नये - नये आईडियाज आयेगे। इसलिए प्रतिदिन अपने ज्ञान को बढ़ाये। नेटवर्क : किसी ने बिल्कुल सही कहा है अगर आपके पास भले ही मनी नहीं है, लेकिन अगर आपके पास स्ट्रांग नेटवर्क है। तब आप जरूर ही अपने नये बिज़नेस को आप ग्रो कर सकते है। इसलिए लोगों के साथ कनेक्ट कीजिये।उनके बातो को, उनके विचारों को सुनिए, महत्व दीजिये। क्युकी यही नेटवर्क आपका प्रोफेशनल और करियर को स्ट्रांग करेंगी। उद्देश्य : सबसे पहले आपका उद्देश्य क्लियर होना चाहिए कि आप क्यूँ अमीर बनना चाहते है, कितना आपको धन चाहिए, आप किसके लिए धन चाहते है? आपके पास क्या - क्या ऐसी क्वालिटीज है कि लोग आपको पे करेंगे। इसलिए अपना उद्देश्य सटीक रखे। सभी बातो को अच्छे से जानकर और समझकर इन्वेस्ट करे। रियल एस्टेट :रिच डैड पुअर डैड में बताया गया है कि इनकम अगर आपको बढ़ाना है तो आपको रियल एस्टेट में जरूर इन्वेस्ट करना चाहिए। अपने इनकम गोल्ड में इन्वेस्ट करे। क्युकी मार्केट में जो कम होता है, उसका वैल्यू ज्यादा होता है। इसलिए अभी से थोड़ा - थोड़ा ही सेविंग करके उसके बाद गोल्ड खरीदे। अवश्य : किसी ने अच्छे किताबों की तरह कोई भी सच्चा मित्र नहीं है। इसलिए प्रतिमाह अपने इनकम में ऐसे पुस्तकों को ख़रीदे जिससे आपका नॉलेज का विकास हो।क्यूकी पुस्तके ही ऐसा अनमोल तोहफा है, जिसमे लोगों ने अपने कई सालो के अनुभव को साझा करते है, जिससे हम बहुत आसानी से उनके अनुभव को गेन कर पाते है। फर्क नहीं पड़ता कि आप किस उम्र के है। बस पढ़ना शुरू कर दे और सीखते रहे। यह कुछ तरीका है, जिससे आप कम उम्र में धन अर्जित कर सकते है। लेकिन सबसे पहले आपको दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति से कार्यों को करना होगा। इस दुनिया में कोई भी असंभव नहीं है, सब संभव है। स्वयं पर विश्वास रखे, और ईश्वर पर। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved