The Latest | India | [email protected]

56 subscriber(s)


K
27/11/2023 Kajal sah Development Views 330 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
परिवर्तन प्रकृति का नियम है।

परिवर्तन प्रकृति का नियम है। आज जो सामान का मूल्य है, वो पहले बहुत कम था। आज अत्यधिक लोग बटन मोबाइल से स्मार्ट मोबाइल में आ गए।किसी ने सही कहा है कि हम समय की तरह तेज़ तो नहीं भाग सकते है लेकिन हमें जो समय प्राप्त है, उस समय का सदुपयोग करके अपने मानव सम्पदा को उपयोगी बना सकते है। जैसे कि नोकिआ मार्केट से बाहर निकल चुका है,क्युकी उसने बढ़ते समय के अनुसार स्वयं के कार्यों में और प्रोडक्ट में परिवर्तन नहीं लाया, इसलिए आज वो मार्केट के कम्पटीशन से बाहर है। हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि समय किसी के लिए नहीं रुकता, इसलिए अगर आज आपके पास धन है, नाम है, तब अहंकार कतई ना करे और विकास की ओर बढ़ने का प्रयास करे। जिस दिन हमारे अंदर अंहकार आ जाता है, उस दिन हम विनाश के पथ की ओर बढ़ने लगते है। इसलिए स्वयं में हमेशा सकारात्मक परिवर्तन करते रहे। 2023 खत्म होने में केवल 34 दिन ही बाकि है। अगर आप यह सोचते है कि अब तो समय नहीं जो करना है, अब 2024 से ही करेंगे। तब यह धारणा आपका गलत है। हाँ जानती हूं कि समय कम है लेकिन समय है। आज मैं 34 दिनों का चुनौती दूंगी, अगर आपने उस चुनौती को बहुत ही सिद्द्त और निरंतर करने का प्रयास किया। तब जरूर ही आप 2024 में अलग मनुष्य बनकर सामने आएंगे। मानव शरीर क्षणभंगुर है, यह शरीर कभी भी क्षण हो सकता है, इसलिए यह सोचना बंद करे कि अभी तो मेरे पास बहुत समय है। जो करना है अभी स्टार्ट करे।जैसे कि मैं आपको 34 डेज चैलेंज बताऊंगी, आपको 2024 का इंतज़ार नहीं करना है, आपको अभी से ही स्टार्ट कर देना है। निम्नलिखित चुनौतियाँ : 1. डिस्कवर : सबसे पहले आपको खुद को डिस्कवर करना है। अपने कमियों को, अपने मजबूतीयों को इत्यादि। समस्या यह है कि ना हम दुसरो को जानने में ही अपना समय व्यर्थ कर देते है, और जब खुद के बारे में पूछ जाये तो कुछ जवाब नहीं। यही कारण है कि हम आत्मनियंत्रण, आत्मविश्वास, सेल्फ कण्ट्रोल नहीं कर पाते है। अपने लक्ष्य तक पहुँच नहीं पाते। इसलिए आपको 34 डेज प्रतिदिन स्वयं के साथ 1-2 घंटे समय बिताना है। याद रखे केवल स्वयं के साथ ना कोई फोन, ना कोई दोस्त। 2. प्राथमिकता : अत्यधिक वीडियो से मैंने सीख रही हूँ कि -To -do - list बनाये। हाँ यह गोल्स को कम्पलीट करने का अच्छा माध्यम है, लेकिन to - do - list में जो कार्य आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है, उसे पहले करे। यानि 34 डेज आपको प्राथमिकत list बनाना है और उसके साथ ऐसा list भी तैयार करे, जिसमें आपको समय बिल्कुल नहीं व्यतीत करना है। यकीन मानिये यह आप करके देखिये आपका समय का सदुपयोग और आपका कार्य भी बहुत अच्छे से होगा। सुबह : जो सोयेगा वो खोयेगा। यह बिल्कुल सटीक लाइन कहा गया है। आराम जरुरी है, लेकिन उनके लिए को कार्य करके सोये। लेकिन अत्यधिक नींद हमेशा घातक होता है। आप जब सो रहे होते है, तब कोई जाग करके, सुबह उठकर मेहनत कर रहा है /रही है।यह प्रतियोगिता का युग है, हर व्यक्ति एक - दूसरे से आगे बढ़ना चाहता है। हम तब आगे बढ़ पाएंगे, जब हम अत्यधिक समय का सही से उपयोग करेंगे। इसलिए 34 डेज आप सुबह उठने का प्रयास करे, जिसमें 3-5 घंटे अपने करियर, अपने पढ़ाई, स्किल्स, पैशन के लिए डीप वर्क करे।डीप वर्क इतना होना चाहिए कि आपको भूख का भी एहसास ना हो पाए। सुबह की शुरुआत हमेशा बेस्ट तरीके से करें। किताब रीडिंग, व्यायाम, अपने मन के बातों को लिखें प्रतिदिन। लिमिट : यह जीवन केवल मनोरंजन के लिए नहीं है, मनोरंजन के साथ मनोमंजन भी अत्यधिक जरुरी है।नेटफ्लिक्स, अत्यधिक टीवी, रील्स, शॉर्ट्स, चैटिंग इत्यादि को लिमिट करे। क्युकी यह कार्य आपका समय व्यर्थ, आपको मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर बनाती है। जल्द से जल्द इन शौक को लिमिट या अपने जीवन से जल्द ही हटा दे। इससे आपका ही कल्याण होगा। डे : हर दिन हमारा नया जन्म होता है, और हर दिन नये - नये अवसर हमारे स्वागत के लिए तैयार रहती है। यह हमारे ऊपर डिपेंड करता है कि हमने अपने आज के दिन को अवसर या अवरोध के रूप में व्यतीत किया। आपको 34 डेज रोज नये - नये स्किल्स, नॉलेज को सीखना है और धीरे- धीरे ही लेकिन अपने जीवन में अप्लाई करे। क्रिएटिव :आज प्रतियोगिता का दौर है, इस प्रतियोगिता के दौर में उसका नाम और उसका व्यापार एवं प्रचार होगा, जिसका कार्य सर्वश्रेष्ठ होगा। इसलिए प्रतिदिन अपने कार्य में क्रिएटिविटी शामिल करे। अपने कार्यों को बेहतरीन ढंग से करने के लिए कुछ नया करते रहे है, कुछ नया प्रयास करते रहे है, जिससे आप अपने कार्यों में बेहतर बनने लगते है। इसलिए 34 डेज आपको क्रिएटिव बनने के लिए आपको प्रयास करना होगा। रीडिंग : जितना आप रीडिंग करेंगे, उतना ही आपका मानसिक विकास तेज़ी से होगा। आप अच्छे से खुद को एक्सप्रेस कर पाएंगे, इसलिए अच्छे किताबों का चयन करे।आपको अनिवार्य रूप से जीवन के हर समस्या का हल (भगवत गीता ) को जरूर पढ़ना चाहिए। यकीन मानिये जब आपने अपने जीवन में भगवत गीता के सन्देश को अपने जीवन में अपनाना लिया तब आपका जीवन सुखद और समृद्ध से भर जाएगा। इसलिए सेल्फ हेल्प मेड बुक के साथ भगवत गीता का अध्ययन जरूर करे। करे : आपके अंदर जो भी बुरे हैबिट्स है, जो बुरी बाते है। उसका लिस्ट बनाये। एवं उन बुराइयों को दूर करने के लिए प्रतिदिन स्टेप ले। ऐसे करने से आप अपने नकारात्मकता पर विजय पा सकते है। आप बेहतरीन व्यक्ति बनकर निखरेंगे। इसलिए 34 डेज आपको रोज ऐसा जरूर स्टेप लेना है, जिससे आप बेहतरीन इंसान बन पाए। नकारात्मक आदतों के साथ सकारात्मक आदतों को अपनाये। जैसे अगर आपके अंदर बुराई करने की आदत, चुगली करना, डीप वर्क ना करना इत्यादि बुरे कार्यों को सकारात्मक में बदले। ऊपर दिए गए बदलाव को जरूर से जरुए अपने जीवन में साल होने से पहले करे, यकीन मानिये आपका 2024 में अलग व्यक्तित्व होगा। इसलिए दृढ़ इच्छा, दृढ़ मेहनत, और दृढ़ मेहनत करे। सब असम्भव भी सम्भव होगा। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved