The Latest | India | [email protected]

56 subscriber(s)


K
09/01/2024 Kajal sah Development Views 323 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
गरीबी का कारण जाने?

सभी सुख -सुविधाएं, धन - दौलत, पर्याप्त खुशियाँ सभी अपने जीवन में पाना चाहते है।सभी विभन्न किताबें, लोगों का अनुभव, शार्ट -कट तरीका, कोर्सस इत्यादि की जानकारियां अपनाते है। सभी अमीर बनने के विभिन्न तरीका जानने का प्रयास करते है। लेकिन आखिर लोग गरीब क्यों होते है.. क्या कारण है कि मिडिल क्लास के लोग अपने तक ही सिमित रह जाते है। आज मैं आपको बताने वाली हूँ कि क्या कारण है कि लोग गरीब ही रह जाते है? किसी महान इंसान सटीक कहा था - जन्म और मृत्यु हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन जिंदगी कैसे जीना यह हमारे हाथ में।इसलिए मानव जीवन क्षण भंगूर है, इसलिए हर पलों का सदुपयोग करे। निम्नलिखित कारणों से लोग गरीब बनते है - 1.अभाव: मानव जीवन का सबसे बड़ा उपहार हमारे माता - पिता के माध्यम है दिया जाने वाला शिक्षा। शिक्षा वह सशक्त नींव है, जिससे व्यक्ति में व्यक्तिगत विकास, आत्मविश्वास, आत्मबल बढ़ता और वह स्वयं का आत्मविश्लेषण कर पाने में सक्षम होते है। दुख कि यह बात है कि समाज में शिक्षा पुस्तकीय ज्ञान तक ही सीमित हो रही है। जो महत्वपूर्ण स्किल्स कंपनी को चाहिए, वह उनके पास नहीं है। इसलिए उनको कम वेतन पर कार्य करना पड़ता है। इसलिए अत्यंत जरुरी है कि स्कूल,कॉलेज, शिक्षा संस्थानों में पुस्तकीय ज्ञान के साथ बढ़ते समय के साथ महत्वपूर्ण स्किल्स जरूर सिखाये। जिससे वे आगे चलकर अपना स्वयं का व्यवसाय भी स्टार्ट कर सकते है। हर स्टूडेंट्स को क्वालिटी एजुकेशन जरूर प्रदान करना चाहिए…। जिससे उनको ज्यादा से ज्यादा मौके मिल पायेंगे। 2. मौका :"मौका "ये जितना छोटा शब्द है,बस उतने देर के लिए आता है। कोई अपने सीमित से बाहर निकल पाता है, क्युकी जब भी उसे छोटा या बड़ा मौका मिलता है। उसका भरपूर उपयोग करते है। बहुत से लोग इसलिए अपने परिस्थिति तक ही सीमित हो पाते है, क्युकी वह हर मौके का उपयोग करने से पहले विभिन्न बहाना बनाते है। जिससे वे धीरे - धीरे हर मौके को खोते जाते है। इसलिए हर मौके, हर क्षण का सही से उपभोग कीजिये। 3.इन्वेस्ट :अत्यधिक मिडिल क्लास फैमली में यह देखा जाता है कि वे धन अर्जित करते है। लेकिन वे भौतिकतावाद में वस्तुओं में अपना धन इन्वेस्ट कर देते है। कुछ पल की ख़ुशी वर्तमान में मिलती है, लेकिन भविष्य के लिए खतरा का सूचक बन जाता है। इसलिए यह अत्यंत जरुरी है कि आप अपने पैसे को सही स्थानों पर इन्वेस्ट करे, सेविंग करे। अगर आपका सैलरी बीस हज़ार है, तो आप निम्न तरीको का पालन कर सकते है। 1. 10%= सेविंग 2. 10%=अपने स्किल्स के लिए 3.50%= जरूरत, विभिन्न बिल - खर्चा इत्यादि के लिए 4. 20%=इमरजेंसी के रूप 5.10%= भविष्य में यात्रा करने के लिए। व्याप्त : आज हम 21वीं सदी में जी रहें है, लेकिन आज भी समाज में ऐसे लोग जो जात - पात, महिलाओं का शोषण, महिलाओं को समान अवसर ना देना इत्यादि। यह अत्यधिक गांव में अभी तक व्याप्त है। इसलिए वे अपने अपने जीवन में आगे बढ़ नहीं पाते। इसलिए यह अत्यंत जरुरी है कि गवर्नमेंट को गांव इलाकों में ज़्यादा से ज्यादा एक्शन जरूर लेना चाहिए। समाज में जागरूकता, महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन करना इत्यादि। टेक्नोलॉजी : विज्ञान यानि विशिष्ट ज्ञान। जिसका सही उपयोग व्यक्ति को काबिल बना सकती है और गलत उपयोग व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से निर्बल बना सकती है। आज हमारे देश के युथ जनरेशन को क्या हो गया है.. आज मेरा दिल टूट गया, तुम ही हो, लूट गए बाजार में, रील्स इत्यादि को देखते है। उपरोक्त ऐसे क्रिया है, जो दीमक के समान है। जो धीरे - धीरे युथ के ब्रेन को खोखला कर रही है। उनके अंदर क्रिएटिविटी, अच्छी आदतों का दमन होने लगता है। अगर आपको आपको अपने जीवन में ग़रीबी से बाहर निकलना है, तब आपको टेक्नोलॉजी का सदुपयोग जरूर करना चाहिए। जैसे - ऑनलाइन स्किल्स सीखे, यूट्यूब से विभिन्न विषयों का अध्ययन करे। कम : बच्चे अगर कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दे, तब इसका व्यापक प्रभाव शिक्षा, कौशल पर पड़ता है। इसलिए यह अत्यंत जरुरी है कि बच्चों को स्वंतत्रा से पढ़ने दे। उन्हें काम करने के लिए ना कहे। लोगों : सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग। जीवन अल्प है, इसलिए लोगों के डर से अपने सपने को ना त्यागे। लोगों तब तक आपका विरोध करेंगे जब तक आप अपने हद तक सीमित रहेंगे, लेकिन जिस दिन आप अपने सपने के लिए असीमित मेहनत, निरंतर प्रयास करते है और अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य में दीजिये। विरोधियों का जवाब बोलकर नहीं अपने सपने को पूरा करके दिखाए। अपने जीवन के हर छोटे - बड़े इच्छाओं को प्राप्त करके दिखाए। यह कुछ कारण है, जिससे गरीब, मिडिल क्लास लोग अपने परिस्थिति तक ही सीमित रह जाते है।आपकी परिस्थितियों को कोई और नहीं बदल सकता.. अप अपने खुशियों, जीत, हार इत्यादि सभी के लिए आप जिम्मेदार है। निरंतर मेहनत, निरंतर प्रयास करे अपने लक्ष्य के लिए.. जरूर आपकी जीत होगी। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved