The Latest | India | [email protected]

57 subscriber(s)


K
26/07/2024 Kajal sah Development Views 195 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
सौंदर्य अस्त्र

आत्मविश्वास वह महत्वपूर्ण क्वालिटी है, जो हर उम्र के लोगों के लिए अनिवार्य है।युवा से लेकर वृद्धि व्यक्ति के लिए यह महत्वपूर्ण एवं सौंदर्य अस्त्र है। आज मनुष्य पत्थर युग से तकनीकी युग में आने का सभी महत्वपूर्ण कारणों में एक महत्वपूर्ण कारण है स्वयं पर विश्वास। आत्मविश्वास की शक्ति से व्यक्ति अपने जीवन में अपने हर स्वप्न को पूर्ण कर सकता / सकती है। आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण आभूषण है, जिससे व्यक्ति फर्श से अर्श तक का सफर तय कर सकता / सकती है। आज इस निबंध के माध्यम से मैं आपसे शेयर करूंगी.. आत्मविश्वास क्यों जरुरी है? आत्मविश्वास कैसे बढ़ा सकते है? महत्वपूर्ण टिप्स को अपनाकर आप अपने आत्मविश्वास को बढ़ा सकते है। एक सुखद जीवन जी सकते है। आत्मविश्वास क्यों जरुरी है? 1. सुखद : मानव जीवन अत्यंत अनमोल है। हमारे पास सीमित ऊर्जा एवं सीमित समय है। सीमित समय एवं सीमित ऊर्जा में हमें अपना समय नैतिक कार्यों में व्यय करना चाहिए। हर मानव के पास अपार क्षमता है। लेकिन अधिकांश मनुष्य स्वयं पर विश्वास नहीं करते है। इसलिए वे अपने क्षमता को explore नहीं कर पाते है। अंतिम समय में अफ़सोस करते है। आत्मविश्वास के आभाव से व्यक्ति अपने जीवन को सुखद एवं सौंदर्य तरीके से जी नहीं पाते है। अनेक लोगों का डर रहता है.. लोग क्या सोचेंगे, लोगों के अपमान से डर कर अपने पैशन पर कार्य नहीं करते। यह जीवन हमें मिला है सत्कार्य एवं चिंतन के लिए। चिंता एवं व्यर्थ के कार्य के लिए नहीं। विश्वास कीजिये खुद पर अपनी क्षमताओं पर। सुखद, समृद्धि एवं सौंदर्यपूर्ण जीवन जीने के लिए आत्मविश्वास नितांत जरुरी है। 2.तनाव : तनाव वह धीमा विष है, जिससे मनुष्य की सोचने की शक्ति, रचनात्मक गुण इत्यादि नष्ट होने लगता है। यह तनाव का मुख्य कारण है कि आत्मविश्वास का आभाव। जीवन में जब कठिन दौर आता है, तब जिन लोगों में आत्मविश्वास का आभाव रहता है वे हार मान जाते है। लेकिन आत्मविश्वासी व्यक्ति परेशानियों को बेहतर ढंग से समझते है। परेशानी को दूर करने का पूर्ण कोशिश करते है। तनावपूर्ण स्थितियों में भी शांत रहते है और उचित निर्णय लेते है। अगर आप प्रॉब्लम सॉल्वर बनना चाहते है, तब आपको स्वयं पर अटूट विश्वास करने की जरूर है। 3. स्वास्थ्य : मनुष्य की सबसे बड़ी सम्पदा है उसका स्वास्थ्य। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है। कई बार जीवन में असफलता मिलने के वजह है.. अधिकांश मनुष्य मन एवं तन से हारने लगते है। कई बारा देखा जाता है कि जो बच्चे नीट,जी इत्यादि जैसे एग्जाम में फेल होने के दुख में सुसाइड भी कर लेते है। जब हमें स्वयं पर विश्वास करते है तब कई परेशानियों के बाद भी हार नहीं मानते है। तन एवं मन को स्वस्थ रखने के लिए स्वयं पर विश्वास करना अत्यंत जरुरी है। आत्मविश्वास बेहद जरुरी है। आत्मविश्वास एक ऐसा गुण है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का आधार बनता है। यह आपको चुनौतियों का सामना करने, निर्णय लेने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करता है। यदि आप अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहते हैं, तो यहाँ महत्वपूर्ण सुझावों का पालन करे : 1. आत्मविश्लेषण : हमारे पास दूसरों की कमियों, बुराइयों को बताने का अपार समय है। लेकिन स्वयं के लिए हमेशा समय का आभाव रहता है। क्या हम स्वयं को जानते है? उत्तर है नहीं। केवल अपना नाम, उम्र इत्यादि पता होने से हम स्वयं को भली -भाँति नहीं जान लेते है। स्वयं को जानने के लिए सबसे जरूर स्वयं के प्रति जागरूक होना। स्वयं का गहराई से विश्लेषण करने की। अपनी कमजोरियों से अपनी शक्तियों के बारे में गहराई से जानने की। अगर आप अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहते है, तब स्वयं के बारे में अत्यंत सूक्ष्मता से जाने। 2. ग्रूमिंग :आत्मविश्वास को बढ़ाने का दूसरा तरीका है अपने ग्रूमिंग पर ध्यान दे। सही स्थान के लिए उचित ग्रूमिंग करे। उचित ग्रूमिंग अर्थात उचित पोशाक, उचित मेकअप इत्यादि करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। आप लोगों से कॉन्फिडेंस से मिलते है। चेहरे की उदासीनता ख़ुशी में बदल जाती है। इसलिए इस महत्वपूर्ण ग्रूमिंग के तरीके को अपनाये। लेकिन किस भी कार्य / चीज़ का अति अर्थात ज्यादा गलत होता है। 3. नकारात्मकता : गाँधी जी ने कहा था -" मनुष्य विचारों से निर्मित प्राणी है, जैसा वह सोचता वैसा बन जाता है" नकारात्मकता वह जहिला विष है, जिससे तन और मन व्यापक रुप से क्षति पहुँचता है। नकारात्मक कार्य, विचार से मनुष्य नया, क्रिएटिव सोच एवं कार्य नहीं कर पाता है। इसलिए यह नितांत जरुरी है कि अपने मन में आने वाले विचारों को सकारात्मक में बदलें। सकारात्मकता में वह सशक्त शक्ति है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। सकारात्मक की शक्ति से दूसरों को आप प्रेरित भी कर पाते है। 4. सीखे : सीखना जीवन पर्यन्त क्रिया है। निरंतर सीखते रहने से आपका ज्ञान बढ़ता है। आप लोगों से आत्मविश्वास के साथ बात भी कर पाते है। इसलिए यह जरुरी है कि नए - नए नॉलेज से अपडेट रहे। नए - नए एवं महत्वपूर्ण स्किलस सीखते रहे। कई बार ज्ञान के आभाव के वजह अन्य आत्मविश्वासी लोगों के साथ विश्वास के बात करने में झिझक होती है। इस झिझक को दूर करने का एक सबसे महत्वपूर्ण तरीका है कि आप अपने ज्ञान एवं कौशल बढ़ाये। नई चीज़ें सीखने से आप अपनी क्षमताओं का विस्तार कर सकते है और अपने बारे में सकारात्मक महसूस कर सकते है। 5. सम्मान :चैलेंज एक ऐसा माध्यम है, जिससे आप अपनी क्षमताओं से ऊपर उठ सकते है। प्रतिदिन अपनी सीमा से ऊपर उठे। जब आप अपने निर्णय किये हुए, गोल्स को पूर्ण कर लेंगे। तब खुद को सम्मानित करे। अर्थात स्वयं को छोटा ही लेकिन रिवॉर्ड दे। इसे धीरे - धीरे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।और एक दिन आप पूर्ण आत्मविश्वास के साथ बोलेंगे और आगे बढ़ेंगे। 6. तुलना : हम सभी ईश्वर के संतान है। ईश्वर ने हम सभी को अनमोल गुण दिया है। लेकिन अत्यधिक व्यक्ति अपनी तुलना दूसरों से करके स्वयं को कमजोर समझने लगते है। जिससे उनका स्वयं पर विश्वास कम होने लगता है। दूसरों से स्वयं को तुलना करना उचित नहीं।हर व्यक्ति अद्वितीय है। इसलिए दूसरों से तुलना करने के बजाय अपनी ताकत पर ध्यान दे। 7. लव : जो स्वयं से प्रेम नहीं कर पाते है, वह दूसरों से भी प्रेम करने नहीं सकते है। अधिकांश व्यक्ति स्वयं से प्रेम नहीं करते बल्कि प्रेम करने के लिए दूसरे व्यक्ति को तलाशते है।जब रिश्ते में कोई कड़वाहट आ जाती है। तब व्यक्ति का आत्मविश्वास टूटने लगता है। इसलिए यह बेहद जरुरी है कि स्वयं से प्रेम करना सीखे। जब आप स्वयं से प्रेम करते है, तब आप स्वयं का सम्मान करते है। जिंदगी में दूसरे व्यक्ति से आस नहीं रहती है। इसलिए आत्मविश्वास बढ़ाने का अचूक तरीका है कि स्वयं पर विश्वास स्वयं से प्रेम। यह कुछ महत्वपूर्ण तरीका है, जिससे आप अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकते है। स्वयं से प्रेम करे, स्वयं का सम्मान दे। उपरोक्त के अलावा महत्वपूर्ण टिप्स अपने लक्ष्य को निर्धारित करें,सकारात्मक लोगों के साथ रहे, सकारात्मक वातावरण का चयन करे, अपनी कमियों लो अपनी ताकत बनाएं, अपने आप को प्रतिदिन चुनौती दें, कम्युनिकेशन स्किल्स का निरंतर अभ्यास करे इत्यादि। आशा करती हूं, यह निबंध आपको अच्छा लगा होगा। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved