The Latest | India | [email protected]

56 subscriber(s)


K
10/01/2024 Kajal sah Development Views 333 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
365 दिन का पूर्ण उपयोग कैसे करे?

जिसने समय का सदुपयोग किया, उसने अपने जीवन में सफलता जरूर पायी है। समय का सदुपयोग बता देता है कि भविष्य सुनहरा या अंधकारमयी होगा। देखते -देखते 2023 भी बीत चूका है। किसी के लिए यह वर्ष बहुत महत्वपूर्ण रहा होगा, किसी के लिए यह वर्ष दुख, निराशा से पूर्ण होगा..। हमारा रोज एक नया जीवन होता.. जब हमारी आँखे सुबह में खुलती। और हर दिन हर क्षण हमारे लिए नया है, अगर हम हर दिन को अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानकर सदुपयोग कार्य में समय व्यतीत करे, तब जरूर ही हम अपने जीवन में हर पल का उपभोग कर पायेंगे। जो भी पास्ट में हुआ उसे फ़ास्ट से भूल जाए और जो क्षण है.. उसका उचित उपयोग करके अपने जीवन को नयी ऊर्जा, नयी उत्साह, नयी उपलब्धि से पूर्ण करे। आज मैं आपको बताने वाली हूँ कि आप कैसे इस वर्ष को यादगारपूर्ण बना सकते है.। हमेशा याद रखे कि हर अगली सुबह हमारा जन्म होता है.. साथ ही साथ हम मृत्यु की ओर बढ़ते है.. इसलिए यह क्षण भंगूर जीवन में अपने जीवन को सुनहरा, सादगी और स स्नेहता से पूर्ण जरूर करे। 1. विशिष्ट : लक्ष्य में वह शक्ति है, जिससे व्यक्ति अपने समय का सदुपयोग कर पाता है। स्वयं का विश्लेषण करे।स्वयं को जान लेने के बाद अपने जीवन का विशिष्ट गोल्स तय करे। गोल्स को पूर्ण करने में अपनी पूरी ऊर्जा, समय लगा दे।अगर आपके अंदर जूनून है.. तब आप 10 का गोल्स भी 1 साल के अंदर प्राप्त कर सकते है। जैसे - भारतीय संविधान के जनक भीम राव अम्बेडकर। 2.प्रात:काल - अगर आपने सुबह को जीत लिया, तब आपने पूरा दिन जीत लिया। सुबह उठने की आदत अपनाये। सुबह में महत्वपूर्ण ताजगी से पूर्ण कार्य करे.. जिससे आपके अंदर उत्साह,उमंग और स्नेहता रहें।सुबह के बैड हैबिट्स को त्याग कर अच्छे हैबिट्स (सकारात्मक ) को अपनाये। इच : सीखना एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। स्वयं के विकास के लिए प्रतिदिन सीखे। जिससे आपका आत्मविश्वास, आत्मबल और आत्मविश्लेषण की वृद्धि होगी। आप सोशल मीडिया को महत्वपूर्ण साधक के रूप में प्रयोग करे, जिससे आप विकास की ओर तेज़ी से बढ़ पायेंगे। जैसे : यूट्यूब लर्निंग का सबसे बड़ा सोर्स (फ्री ऑफ़ कॉस्ट ), ऑनलाइन आर्टिकल रीडिंग। डायरी : अपने जीवन में लेखन को महत्वपूर्ण हिस्सा बनाये। जरुरी नहीं है कि जिन्हें लिखना पसंद है, वही लिखेंगे। आप अपने गोल्स, हर दिन का महत्वपूर्ण पल और व्यर्थ पल सभी को लिखें। इसे आप स्वयं को और बेहतरीन तरिके से विश्लेषण कर पाते है। अपने जीवन में डायरी को महत्वपूर्ण हिस्सा बनाये.. जहां आप अपने विचारों को हमेशा के लिए कैद कर पायेंगे। नेटवर्क : मैं बहुत से व्यक्तियों से प्रेरित होती हूँ.. उनमे से एक मेरी प्यारी मैम स्वीट भट्ट है। बहुत ही कम उम्र में उन्होंने अपने दो पैरों को खो दिया था। मध्य वर्ग परिवार में जन्म हुआ था... स्वीट मैम का। बहुत बुरी परिस्थितियों का उन्होंने कम उम्र से सामना किया.. लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं माना। आज मैम बहुत प्रसिद्ध मेहंदी आर्टिस्ट है। उनका खुद का academy है। आज उनका नेटवर्क बहुत प्रसिद्ध लोगों से। उनके अंदर नेटवर्क बनाने का बहुत अच्छा हुनर है। उन्होंने सोशल मीडिया से बहुत लोगों से जुड़ पायी। जिससे उनको अत्यधिक मौका मिलता है.. आगे बढ़ने के लिए। आपको भी अपने बिज़नेस, अपने पैशन के विस्तार के लिए नेटवर्क जरूर बनाना चाहिए। रीड : पुस्तक वह सशक्त मित्र है, जिससे मन में दूषित विचार का अंत होता है। व्यक्ति के अंदर सदगुणों का विकास होता है.. जिससे उसका आत्मबल, आत्मविश्वास बढ़ता है। आपको 2024 में टारगेट बनाकर महत्वपूर्ण किताबों से सीख लेकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव जरूर लाने का प्रयास करना है। ट्रेवल : यात्रा वह माध्यम है, जिससे आप विभिन्न संस्कृत, भाषा, पहनावा, विभिन्न लोग को जानने का मौका मिलता है। अपने इनकम के सोर्स का 10% जरूर यात्रा करने में जरूर खर्च करे। प्रतिमाह के अंत में अकेले यात्रा करने जाए। आप स्थानीय, देश के विभिन्न राज्यों,अन्य देशों में जरूर यात्रा करे। स्माल : अपने हर जीत के लिए स्माल सेलिब्रेशन स्वयं के साथ करे। अपने जीवन के हर फेलियर से नयी सीख - नयी सीख को ग्रहण करने की आदत को अपनाये। जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए, तब तक सांसारिक रिश्ते (बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रें, शादी ) इन सभी से दूर रहें। हर दिन स्माल स्टेप जरूर ले.. अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए.. जरूर एक दिन जीत आपकी होगी..। यह कुछ टिप्स है, जिससे आप 2024 को यादगार पूर्ण हो जाएगा। इसलिए हर क्षण का सदुपयोग करके जीवन को स्वर्णपूर्ण बनाये। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved