The Latest | India | [email protected]

56 subscriber(s)


K
24/01/2024 Kajal sah Development Views 132 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
मोदी जी के महान कार्य ..

विवेकानंद जी के शब्दों में जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी शानदार होगी। कम उम्र से ही उनके जीवन का संघर्ष आरम्भ हो चूका था... लेकिन जीत की ललक, आगे बढ़ने की ललक उन्हें कभी हार नहीं मानने दे। भारत देश में कई बार अनेक प्रधानमंत्री बने है। लेकिन जो लगभग 10 सालों में मोदी जी को जैसा प्रमुखता मिला है। शायद ही किसी और को मिला होगा। सरल, स्पष्टवादी और सुगमता से पूर्ण स्पीकर। मोदी जी के 10 सालों में यात्रा में उन्होंने विभिन्न सकारात्मक कार्य किये, जिससे भारत देश आर्थिक, सामाजिक और राजनितिक रूप आगे बढ़ पाया है। वे एक अच्छे कुटीनीतिज्ञ, राजनेता, देशभक्त, भारत के सपूत है। जिन्होंने अपना जीवन देश की सेवा, लोगों की सेवा के लिए ख़ुशी - खुशी न्योछावर कर दिया। ऐसे महान व्यक्ति के कार्य निम्नलिखित है : 1. निम्न: कहते है जिनके पास धन - दौलत होता है, वे ही अपना बड़ा सपना पूर्ण कर पाते है। शुरू से मिडिल क्लास के पेरेंट्स बच्चों को सिखाते है, सपना अपने हैसियत के अनुसार ही देखना। जितना चादर उतना पैर पसारना। लेकिन नरेन्द्र मोदी जी ने अपने सीमा के बाहर जाकर सपना देखा। कम उम्र से चाय बिक्री करके उन्हें पैसों से पुस्तकें खरीद कर रात भर पढ़ा करते थे। इसे हमें यह सीखने को मिलती है, जीत हासिल करने के लिए सच्ची ललक का होना अत्यंत जरुरी है। अगर आप बड़े सपने देख सकते है, तब आप पूरा भी कर सकते है। केवल स्वयं पर विश्वास, अपने मेहनत पर विश्वास और निरंतर आगे बढ़ते चले। नयापन :समय के अनुसार बदलना अत्यंत जरुरी है। नहीं तो हम इस प्रतियोगिता से पूर्ण रेस में हार जाएंगे। मोदी जी ने हमेशा सकारात्मक नजरिया के साथ आगे की ओर देखा। भारत को नया भारत, विकसित भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने की ओर देखा। विभिन्न नये -नये टेक्नोलॉजी के अविष्कार की ओर उनका अडिग कदम रहा। साफ : भारत देश की सबसे व्यापक समस्याओं में एक समस्या स्वच्छता है। मोदी जी ने स्वच्छ भारत हेतु विभिन्न अभियान चलाये। हर स्थान स्वच्छ रहें पाए, उसके लिए विभिन्न स्तरों पर योजना लागु किया गया। गांव में सभी के पास अपना बाथरूम है। यह केवल हो पाया है। ललक इच्छा,अडिगता और कड़ी मेहनत से। एक दिन जरूर उनके और लोगों के प्रयास है स्वच्छ भारत का निर्माण होगा। डिजिटल :भारत समय के साथ बदलने लगा इसका सबसे बड़ा उदाहरण भारत टेक्नोलॉजी का उपयोग बड़े पैमाने पर हर व्यवसाय से लेकर छोटे व्यवसाय में होने लगे। इसका सबसे बड़ा रूप कोरोना काल में देखने को मिला। डिजिटल इंडिया बनने के साथ ही साथ युवा के विकास की ओर बढ़ पाए और स्वयं पर आत्मनिर्भर बन पाए। उसके लिए उन्होंने स्किल इंडिया जैसे महान अभियान का आरम्भ किया। जहां युथ को ऑनलाइन और ऑफलाइन सरकार के तरफ से विभिन्न स्किल्स सीखने को मौका मिलता है। जहां वे अपने करियर को एक नया मुकाम तक ले जा सकते है... और यह केवल मोदी जी के कारण ही सम्भव हुआ है। उन्होंने हर गांव तक टेक्नोलॉजी, स्किल्स पहुंचाने का प्रयास किया। जिससे हर गांव के लोग भी आगे बढ़ रहें है। कूटनीति :राष्ट्रीय हित और देश के विकास लिए कूटनीति के गुण का होना अत्यंत जरुरी है। मोदी जी एक बहुत अच्छे कूटनीतिज्ञ है। जो अपने कूटनीति के माध्यम से पुरे देश के साथ मधुर संबंध बनाकर देश को विकास की पथ पर लेकर जा रहें है। आज देश के सभी प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति मोदी जी के साथ स्नेह, प्रेमपूर्वक संबंध रखते है। मोदी जी का यह फ्रेंडली नेचर के कारण से ही भारत देश विश्व में अपनी पहचान बना पाया है। प्रमोट :धीरे - धीरे नॉन रिन्यूअल ऊर्जा खत्म होने के कगार पर है। मोदी जी ने हर वैज्ञानिक को रिन्यूअल ऊर्जा का ज्यादा से ज्यादा से लोग उपयोग कर सके। इस बात के लिए नये - नये अविष्कारों की ओर प्रोत्साहित किया। मोदी जी के कई महान लक्ष्य में एक लक्ष्य है कि भारत में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोगिता को बढ़ावा देना.. और निर्वहनीय विकास के लक्ष्य तक पहुंचना। वीमेन : आज स्त्री आधुनिक काल में आगे बढ़ पा रही है। आज राजनीतिक, विज्ञान, खेल - कूद इत्यादि। महिलाओं के विकास में मोदी जी का बहुत सपोर्ट रहा है। मोदी जी ने विभिन्न योजनाओं को लागु किया.. जैसे - बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ इत्यादि जैसे योजनाओं के कारण महिला अत्यधिक सशक्त होने लगी। नरेंद्र मोदी जी ने अनेक महान किये है और कर रहें है.. जिसका पूर्ण व्यखाया करना आसान नहीं। ऐसे महान व्यक्ति के जीवन से आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत, जूनून, innovation इत्यादि महान गुणों को सीखकर जीवन में हम आगे बढ़ सकते है। विश्वास रखे स्वयं पर और कड़ी मेहनत पर.. जीत आपकी जरूर होगी.. धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved