The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
02/03/2024 Kajal sah Development Views 346 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
निबंध :अब एग्जाम का फियर नहीं
निबंध :अब एग्जाम का फियर नहीं..

परीक्षा हर विद्यार्थी के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। परीक्षा लिखित और मौखिक दोनों का महत्वपूर्ण भूमिका हमारे जीवन में होता है। अभी बहुत सारे स्टेट में बोर्ड एग्जामिनेशन हो रहें हैं और अभी कम्पटीशन एग्जाम भी आने वाले है। इन सभी के बीच एक स्टूडेंट को बहुत डर लगता है.. बहुत सारे स्टूडेंट सोचते है.. क्या मैं पास हो जाऊंगा? क्या मैं रैंक हासिल कर पाउँगा? इत्यादि बातें.. जिससे उनका फियर अत्यधिक रूप से बढ़ जाता है। जिससे वे अपना बेस्ट परफॉर्म नहीं दे पाते है.. आज मैं आपको बताने वाली हूं कि आप एग्जाम का फियर कैसे दूर कर सकते है? कैसे आप अपना बेस्ट दे सकते है..।
निम्नलिखित टिप्स फॉर लीविंग फियर :
1. अर्ली : मैं आपको खुद का अनुभव शेयर करना चाहती हूं.. जब मैं बारहवीं कक्षा में गई.. तब मैं हमेशा हर काम को कल और कल का काम फिर उसके अगले दिन पर छोड़ देती थी.. ऐसे करने से मेरा चैप्टर्स और रिवीज़न अच्छे से नहीं हो पाया.. और कल कभी नहीं आया। इसलिए मैं आपसे विनती करती हूं कि जैसे ही आप नये क्लास में आए अपना पढ़ाई शुरू कर दे.. लास्ट टाइम में पैनिक के कारण ही डर लगता है। इसलिए अर्ली स्टार्ट करे.. अर्ली रिवीज़न करे.. इट्स बेटर फॉर यु..।

2. ब्रेक :बहुत सारे स्टूडेंट किताब के मोटी - मोटी पेजेज, बड़े -बड़े टॉपिक्स देखकर ही किताब बंद कर देते है.. जिससे उनका पढ़ाई अच्छे से नहीं हो पाता.. और लास्ट टाइम में पैनिक हो जाते है। किसी भी विषय के टॉपिक को तीन पार्ट में बाँटे -इंट्रोडक्शन, कंटेंट और एंडिंग। जब एक पार्ट होगा, तब उस टॉपिक से खुद से क्विज पूछे, टॉपिक को बिना देखे ब्रिफली लिखने की कोशिश करे। यह आपको यह आदत शुरू से बनाना होगा। यकीन मानिये एग्जाम के समय आपको जरा सा भी फियर नहीं लगेगा। इसलिए इस आदत को जल्द से जल्द अपनाए।

क्रिएट : पढ़ाई और एक्स्ट्रा करिकुलम दोनों का सही संबंध से आपका लर्निंग स्पीड अच्छा होता है। आपको अपने पढ़ाई के साथ अपने हॉबीस, टैलेंट एक लिए मजबूत रूटीन तैयार करना होगा। वह रूटीन आपको 365 डेज अच्छे से पालन करना होगा। मैं जो गलती किया.. वह आप मत कीजिये। मैंने रूटीन हमेशा बनाया लेकिन मैं उस रूटीन को अप्लाई नहीं करती थी.. याद रखियेगा कल कभी नहीं आता.. एग्जाम आ जाता है। एक मजबूत रूटीन बनाकर अपने स्टडी रूम में रखे और उसी का अच्छे से पालन करे।

अभ्यास : अभ्यास आधार है, अभ्यास सर्वशक्तिमान है, अभ्यास सबकुछ है। किसी भी फील्ड, किसी भी विषय इत्यादि में बेहतर बनने के अभ्यास की शक्ति अति अनिवार्य है। पढ़ाये हुए विषय को रोज अभ्यास करना। रोज रिवीज़न करना। रोज टेस्ट देना.. अति महत्वपूर्ण है। इसलिए अपने जीवन में अभ्यास को शक्ति बनाये और इस शक्ति का निरंतता उपयोग करे। पास्ट में जो हुआ.. उसे भूलकर नये दिशा.. नये जीत की ओर बढ़े.. अगर आपने एक बार आगे बढ़ने का स्वयं से वादा कर लिया है.. तब पीछे बिल्कुल ना हटे। जिद्द बनिये अपने सपने के लिए.. जरूर जीत आपकी होगी। हार कभी ना माने.. निरंतता अपने पथ पर आगे पढ़े।

स्टे : सकारात्मकता में वह शक्ति है, जिससे आप हर कठिन कार्य को सुगमता से कर सकते है। लेकिन ना जाने एग्जामिनेशन के टाइम में मैंने अपना पॉजिटिव खो दिया। जिसका नकारात्मक प्रभाव मेरे एग्जाम में पड़ा। लेकिन आपको यह गलती नहीं करनी है। आपके पास जितना समय है, उस समय का सही उपयोग आपको अपने सपने के लिए। हमेशा सकारात्मक सोच, सकारात्मक कार्य और सकारात्मक लोगों का चयन करके आगे बढ़ना है। मेरे बुक में एक चैप्टर कुटज जिसकी सबसे अनमोल सीख है जिसका मन वश में वही सुखी है और जिसका मन वश में नहीं है.. वह दुखी है। आप तब सकारात्मक सोच सकते है.. जब इस चंचल मन को आप कण्ट्रोल करेंगे। स्वयं से हमेशा सकारात्मक बातें कहे. यकीन मानिये यही सकारात्मक ही आपके अंदर नयी ऊर्जा का संचार करेंगी।

हेअल्थी : स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास करता है। अक्सर हम एग्जाम के पैनिक के करम सही भोजन नहीं करते। जिसका नकरात्मक प्रभाव हमारे हेल्थ पर पड़ता है.. और हमारा प्रिपरेशन लो होने लगता है। जैसे कि मैंने लास्ट टाइम में इतना पैनिक हो चुकी थी, जिसे मैंने सही से खाना पर ध्यान नहीं दिया। और एग्जाम हॉल में अत्यधिक रूप से कमजोरी और घर आकर आलसीपन। मैं आपसे यही विनती करूंगी कि आप अच्छे भोजन करे। हेअल्थी फ़ूड का चयन करे.. जंक फ़ूड को अपने जीवन से निकाल दे। व्यायाम, सही नींद, डाइट करे इसे आपका ब्रेन का फंक्शन सुचारु से होगा।
अपने जीवन का हिस्सा डीप ब्रीथिंग, योगा, किताबें पढ़ने की आदत बनाये। यह ऐसी महत्वपूर्ण क्रिया है.. जिससे आपका सीखने की गति तेज़ हो जाएंगी।

विसुअलाइज़ :कल्पना कीजिये जब आपका रिजल्ट आया, तब आपने फर्स्ट रैंक हासिल किया। तब आपके आँखों से आंसू, आपके पेरेंट्स के आँखो से आंसू और सभी कह रहें है.. बच्चा ने कमाल कर दिया.. नाम रौशन कर दिया हमारा। यह विसुअलाइज़ सक्सेस ही आपको और आत्मविश्वास बढ़ाएंगी आपको पढ़ने के लिए, आपको यही प्रेरणा ही आपको शक्तिशाली बनाएंगी यह इमेजिनशन आपको हार्डवर्क करने हेतु प्रेरित करेंगी।

सीक :अगर आपको बहुत डर लग रहा है.. आप स्वयं से अपना डर नहीं कण्ट्रोल नहीं कर पा रहें है। तब आपको जरूर अपने बड़े से सलाह लेना चाहिए। जो आपको सही मार्गदर्शन कर पाए.. जैसे : अच्छा मित्र, फैमिली,टीचर्स। इनके सही दिशा ही आपके हिम्मत को बढ़ाएंगी और आप कड़ी मेहनत दिशा की ओर बढ़ेंगे।

लिमिट :डिसट्रकशन्स वह शत्रु है, जो आपका आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत की शक्ति छीन लेगी। जिससे आपका डर बढ़ने लगता है। अत्यधिक सोशल मीडिया, apps का यूज़ ना करे। सोशल मीडिया का उपयोग अपने लर्निंग के लिए। मोबाइल का सही उपयोग करके कितने बच्चों से टॉप कर लिया है और अपने डर का अंत किया.. अब आपकी बारी आपको अच्छे से उपयोग करके अपने आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और अभ्यास की शक्ति को बढ़ाना है।

Reward : स्किनर का थ्योरी क्या आपने पढ़ा हैं? उस थ्योरी में reward का सिस्टम है। जब हमारे कार्य के लिए हमें reward मिलता है तब सीखने गति तेज़ और सक्रिय हो जाता है। जब आप अपने स्टडी के गोल को पूरा कर लीजियेगा तब आप स्वयं को reward करे। यह तरीका यकीन मानिये आपको एक सशक्त शक्ति देगी और आपको प्रेरित करेंगी आगे बढ़ने के लिए।

भरोसा : यकीन मानिये आप कर सकते है, क्योकि जब आपने सपना देखा है तो आप उसे पूरा करने की शक्ति आप में है। लोग क्या कहेंगे, दोस्त क्या कहेंगे। कोई आपके बारे में नहीं सोचता.. बस आपको खुद के बारे में सोचना है अपने करियर के बारे में। Belive करे स्वयं पर आपकी जीत होगी.. कड़ी मेहनत को हमेशा अपना हथियार बनाकर आगे बढ़े।

यह कुछ टिप्स है, जिससे आप एग्जाम के फियर को रिमूव कर पाइयेगा। जो आपके एग्जाम का फियर नियर था.. वह तेज़ी से लेफ्ट हो जाएगा।इन टिप्स को अपनाए जरूर काम आएगा।
धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved