The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
06/05/2024 Kajal sah Development Views 303 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
स्किल्स सीखना क्यों जरुरी है?
आपको क्या लगता है? वर्तमान समय में डिग्री अर्जित कर लेने से क्या हम  उन्नति कर सकते है? उत्तर है नहीं.. शिक्षा के साथ जो सबसे महत्वपूर्ण आपके पास होना चाहिए..वह है कौशल अर्थात स्किल्स।
आज इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको महत्वपूर्ण इनफार्मेशन बताने वाली हूं।
 1. स्किल्स क्या है? 
  2. स्किल्स के प्रकार 
  3. स्किल्स क्यों जरुरी है?
  4. महत्वपूर्ण स्किल्स 
   5. निष्कर्ष 
.......................................
1. कौशल : कौशल एक ऐसी क्षमता या योग्यता है.. जो किसी व्यक्ति को एक काम को पूरा करने में प्रभावशाली रूप से मदद करती है। स्किल्स को प्राप्त करने के लिए अभ्यास और लगन से सीखने की आवश्यकता होती है 
उदाहरण : हम स्किल्स को उदाहरण से समझने की कोशिश करते है। जैसे कि मान लीजिये आप लोगों के साथ प्रभावशाली तरिके से कम्युनिकेट नहीं कर पाते है.. जिससे आपने बहुत से अवसर गवा दिए। हालांकि कम्युनिकेशन स्किल्स, पब्लिक स्पीकिंग स्किल इत्यादि हमारे विद्यालय में पढ़ाये नहीं जाते। लेकिन जब आप कम्युनिकेशन के कला अर्थात कौशल को अच्छे से सीखते और अपने जीवन में आत्मसात करते है.. तब आपका आत्मविश्वास, आत्मज्ञान और आत्मक्षमता बढ़ता है। आपको अवसर भी बहुत मिलते है। 

2. स्किल्स के प्रकार : स्किल्स के विभिन्न प्रकार होते है। आज मुख्य स्किल्स के प्रकार के बारे में हम चर्चा करेंगे।
*. टेक्निकल स्किल, सॉफ्ट स्किल और लाइफ स्किल यह तीनों स्किल्स की अपनी -अपनी खास विशेषता है।
¡. टेक्निकल स्किल : यह एक ऐसी स्किल्स है.. जो किसी विशेष  कार्य या तकनीकी से संबंधित है। यह स्किल्स भी आज के समय में महत्वपूर्ण है.. क्युकी आज हम सभी टेक्नोलॉजी के युग में जी रहे है। उदाहरण : एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पास कोडिंग और प्रोग्रामिंग का अच्छा से ज्ञान होना चाहिए।

¡¡. सॉफ्ट स्किल :टेक्निकल स्किलस को हार्ड स्किल्स भी कहते है। हार्ड स्किल्स का आधारस्तम्भ सॉफ्ट स्किल्स है। आप किसी भी क्षेत्र में सफल बनना चाहते है। जैसे -बिज़नेस, टेक्निकल के फील्ड में,खेलकूद के क्षेत्र में इत्यादि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए सॉफ्ट स्किल्स बहुत महत्वपूर्ण है। जैसे कि संपर्क कौशल, समस्या -समाधान, कम्युनिकेशन इत्यादि। अपने टीम के साथ प्रभावी ढंग से कम्युनिकेट करना इत्यादि।

*. लाइफ : यह एक ऐसी स्किल्स है.. जो किसी व्यक्ति को अपने रोजमर्रा के जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद करती है, जैसी कि पैसे का प्रबंधन करना, खाना बनाना और घर का काम करना इत्यादि।
तो अब आप चुके होंगे कि स्किल्स के कितने प्रकार होते है। सभी स्किल्स की अपनी -अपनी विशेषता है।
चलिए अब जानने का प्रयास करते है कि आज के समय में युवाओं को स्किल्स सीखना क्यों जरुरी है? क्या केवल डिग्री लेकर हम उन्नति कर पायेंगे? स्किल्स सीखने के क्या - क्या लाभ है? 

आज की दुनिया तेज़ी से बदल रही है और इस बदलाव के साथ सफल होने के लिए युवाओं के लिए नये स्किल्स सीखना और उनका विकास करना जरुरी है। स्किल्स सीखने से ना सिर्फ उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिलते है और बल्कि यह उन्हें शीघ्र ही आत्मनिर्भर बनाता है। 
पता है आपको स्किल्स के माध्यम से हम अपने नॉलेज कैसे मनी के रूप में बदलना यह हम सब सीख पाते है।
चलिए हम जानने का प्रयास करते है कि स्किल्स क्यों जरुरी है?

1. रोजगार : आज युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है? आज युवाओं के पास डिग्री होने के बाद भी नौकरी क्यों नहीं दिया जा रहा है? सीधा, सरल सा उत्तर है.. कि उनके पास स्किल्स स्किल्स नहीं है। जिनके पास आज के समय के अनुसार स्किल्स उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिलते है। जैसे कि अगर आप कोडिंग सीख लेते है.. और महत्वपूर्ण सॉफ्ट स्किल्स भी सीख लेते है.. तब आप एक वेब डेवलपर या सॉफ्टवेयर डेवलपर बन सकते है। इसलिए स्किल्स सीखना इसलिए बहुत महत्वपूर्ण है.. क्युकी इससे आपको रोजगार अनेकों अवसर मिलते है। हर अवसर का उपयोग करके ही आप एक -एक कदम अपने मंजिल की ओर बढ़ते है।
2. आय :आज कंपनी उन्हें हायर कर रही है.. जिनके पास उनके कंपनी के अनुसार स्किल्स है.. स्किल्स होने से आय में वृद्धि होती है। जो लोग अधिक कौशल होते है.. उन्हें उनकी कौशल के अनुसार अधिक पैसा मिलता है। उदाहरण स्वरूप एक बंदा ai का उपयोग करके कंपनी के हेवी कार्य को सरल कर दे रहा है.. जिससे कंपनी के ओनर खुश और वह बंदा भी खुश अत्यधिक इनकम से। इसलिए अगर आप अपने आय में बढ़ोत्तरी करना चाहते है.. आप भी चाहते है कि आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना.. तब आपको जरुरी से जरुरी महत्वपूर्ण स्किल्स सीखना चाहिए.. और अपने आय में वृद्धि लाने का प्रयास करना चाहिए।
3. फील्ड :स्किल्स वह कला है.. जिससे आप अपने फील्ड में बेहतर और शीघ्रता से उन्नति की ओर बढ़ेंगे। नये स्किल्स सीखने से आप अपने काम में बेहतर बन सकते है और आगे बढ़ सकते है। उदाहरण :मान लीजिये कि आप एक टीचर है। आपने प्रेजेंटेशन स्किल्स, पब्लिक स्किल्स और बेहतरीन टीचिंग स्किल्स इत्यादि आपने सीख लिया। आप इन स्किल्स का उपयोग करके आप अपने स्टूडेंट्स को बेहतरीन तरिके से पढ़ा सकते है। इससे आपके स्टूडेंट्स भी खुश, आप भी खुश और  आपके प्रिंसिपल भी खुश। हुआ ना बेहतरीन..।
4. व्यवसाय : अपने बिज़नेस को वृद्धि करने के लिए या नये बिज़नेस को स्टार्ट करने के लिए स्किल्स सीखना जरुरी है। जब आपके पास महत्वपूर्ण स्किल्स होता है.. तब आप अपने बिज़नेस को अच्छे से कर पाते है। समय बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है.. बढ़ते समय के अनुसार अपने स्टार्टअप को विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण स्किल्स बहुत जरुरी है।
5.आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास :  जब आप अपने काम को खुद कर सकते है, तो आपको दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। यह आत्मनिर्भरता आप स्किल्स के माध्यम से ही कर पूर्ण कर पाते है। उदाहरण :अगर आप ऑनलाइन से काम करने की कला सीख जाते है.. तब आपका टाइम और ऊर्जा का सही उपयोग होता है। इसलिए जब समय निकाल कर स्किल्स जरूर सीखे। जब आपके पास महत्वपूर्ण स्किल्स सीख लेते है, तब आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। जैसे -जैसे हम नये -नये स्किल्स सीखते है.. आपका आत्मविश्वास बढ़ता h। जैसे : अगर कोई व्यक्ति पब्लिक स्पीकिंग सीख लेता है, तो वह दूसरों के सामने अधिक आसानी से बात कर सकता है।

6. हल : स्किल्स वह कला है.. जिससे आप सीखकर विभिन्न समस्याओं का स्वयं से निदान कर सकते है। जैसे कि अगर आप प्रॉब्लम सोलविंग स्किल्स को अगर आप सीख लेते है.. तब आप विभिन्न समस्याओं का निदान स्वयं से कर पाते है। यह है स्किल्स की ताकत है.. जो आपमें चमक ला देती है।
7. आनंद : जिंदगी को खुलकर अगर आपको जीना है.. जीवन का आनंद.. टाइम फ्रीडम चाहिए। तब आपको स्किल्स को जरूर सीखना चाहिए।
तो आपने जान लिया कि स्किल्स सीखने के क्या -क्या फायदे है? क्यों जरुरी है? इसलिए आपको अपने जीवन में स्किल्स जरूर से जरूर सीखना चाहिए। उपरोक्त कारण के अलावा और कई कारण है।
#स्किल्स से आपका क्रिएटिविटी बढ़ता 
#स्किल्स से आप एक बेहतर इंसान बनते है।
#स्किल्स के माध्यम से आप अपने लक्ष्य तक पहुँच पाते है।
# आप एक बेहतर लीडर बनते है।
इत्यादि।
धन्यवाद 
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved