The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
07/05/2024 Kajal sah Education Views 147 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
बोर्ड एग्जाम :2025
 भीम राव जी ने कहा था.. शिक्षा शेरनी का वह दूध है.. जो पियेगा वही दाहारेगा। शिक्षा वह सशक्त हथियार है.. जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। हर छोटी से छोटी और हर बड़ी से बड़ी सफलता की प्राप्ति में शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है।
आज इस निबंध में आपको बताने वाली हुँ कि अगर आप अगले वर्ष  बोर्ड एग्जाम देने वाले है और आप अपने एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण टिप्स चाहते है? तब आज इस निबंध के माध्यम से आप विभिन्न टिप्स के बारे में आपको आज इनफार्मेशन मिलेगी। जिसका उपयोग करके आप प्रभावशाली तरिके से पढ़ सकते है।

बोर्ड एग्जाम आपके स्कूल लाइफ  का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। बोर्ड एग्जाम में अच्छा मार्क्स स्कोर करने से यह आपके भविष्य में आपके लिए बहुत मददगार हो सकता है। लेकिन हमेशा याद रखे.. आपको अपने हर विषय के हर टॉपिक्स को अच्छे से समझना होगा। आज के बताये हुए इफेक्टिव टिप्स अगर आप फॉलो करते है.. तब आपका अच्छे से हर विषय को पढ़ भी पाएंगे और अच्छा मार्क्स भी ला पाएंगे।

1. सिलेबस :सबसे पहले कक्षा में प्रवेश करने से पहले अपने विषय को अच्छे से समझ ले। कहने का अर्थ है कि अपने सब्जेक्ट का ओवरव्यू ले। जैसे कि आपको क्या -क्या पढ़ना है? कौन सा टॉपिक अन्य टॉपिक से ज्यादा महत्वपूर्ण है? इत्यादि। सब कुछ जान लेने के बाद अपना एक चार्ट बनाये और हर विषय को कम्पलीट करने का टारगेट फिक्स करे।
2. टाइम :सबसे गतिमान समय है। दुनिया में हर चीज नश्वर है लेकिन समय अक्षय है। इसी उच्च गुण के लिए समय सबसे बलवान, सबसे शक्तिशाली है। अगर आज आप समय का सदुपयोग करते है.. तब आप उन्नति की ओर अग्रसर होंगे लेकिन समय का दुरूपयोग आपको विनाश की लो ले जायेगा। इसलिए दोस्ती, यारी, सोशल मीडिया, प्यार - मोहब्बत इत्यादि से दूर रहकर अपना ध्यान केंद्रित करे.. अपने लक्ष्य की ओर। अपना समय और ऊर्जा का सही उपयोग अपने सपने की ओर करे।
आप अपने टाइम का सदुपयोग आप इफेक्टिव टाइम टेबल बनाकर और इफेक्टिव टाइम टेबल को अपने जीवन में अपनाकर आप आगे बढ़ सकते है। इस तरिके से अपना रूटीन बनाये.. जिससे आपका समय अपने सिलेबस को अच्छे से कम्पलीट अर्थात इफेक्टिव स्टडी में व्यतीत होना चाहिए।

3. नोट्स : पता है आपको मेरी लाइफ की सबसे बड़ी गलती मैंने क्या किया? मैं हमेशा कल में जीती थी.. जैसा आज नहीं पढूंगी.. अभी एग्जाम बहुत टाइम है। बाद में.. हालांकि यह कल कभी नहीं है और मुझे असफलताओं का सामना करना पड़ा। इसलिए अगर आप अभी -अभी दसवीं या बाहरवीं कक्षा में अगर गए है तो अभी से नोट्स बनाना और इम्पोर्टेन्ट पॉइंट्स को लिखना शुरु करे। यकीन मानिये यह आपके लिए आगे बहुत मददगार हो सकती है।
4. पास्ट : अगर आपका भी पक्का ईरादा है कि बोर्ड -2025 में टॉप करने का.. तब आपको निरंतर मेहनत, अभ्यास और हिम्मत को अपना परम मित्र बनाने की नितांत आवश्यकता है। आप अच्छे से अपने सब्जेक्ट के 10 साल पुराने पेपर्स को अच्छे से विश्लेषण करे। साथ ही साथ पेपर्स को solve करने का प्रयत्न करे। इस आपको क्वेश्चन पैटर्न के बारे में पर्याप्त ज्ञान मिल पाता है।
4. कठिन : जो विषय आपको ज्यादा कठिन लगता है.. उस पर अच्छे से ध्यान दे। अक्सर क्या होता है ना.. अंतिम समय में ध्यान देने से उस विषय में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते है। जो भी आपका कठिन विषय है.. उस पर अपना ध्यान केंद्रित करे। जिस विषय में आपको प्रॉब्लम है.. उस विषय के बारे में अपने टीचर्स को जरूर शेयर करे.. अपने पेरेंट्स और अपने अच्छे मित्र को। वे सभी मिलकर जरूर आपकी मदद करेंगे।
6. ग्रुप स्टडी :मैं आपको खुद का अनुभव बताती हुँ.. ग्रुप स्टडी बहुत अच्छी हो सकती है.. जब ग्रुप में पढ़ने वाले बच्चे हो। ग्रुप स्टडी में एक -दूसरे को एक्सप्लेन करने का मौका मिलता है, गलतियों के बारे में भी पता चलता है। ग्रुप स्टडी करने से पढ़ाई में यूनिटी और मित्रता में भी एकता का विकास होता है। इसलिए कोशिश करे.. कि आप 2-3 मित्रों का स्टडी ग्रुप बनाये। जिससे आप सभी प्रभावशाली तरिके से पढ़ पाए और अच्छे से लर्निंग को एक -दूसरे के साथ साझा कर पाए।
जैसे जब मैं बारहवीं कक्षा में थी। तब मैं और मेरी मित्र ने एक स्टडी ग्रुप बनाया था.. जहाँ हम दोनों पढ़ते थे, एक -दूसरे के साथ टॉपिक शेयर करते थे, एक -दूसरे के डाउट को हल करने का प्रयास करते थे। हल ना होने पर फिर हम दोनों मैम के पास भी अपने प्रश्नों को लेकर जाया करते थे। ग्रुप स्टडी में पढ़ने से क्या होता है ना कि आपको मनोरंजन और मनोमंजन दोनों का आनंद मिलता है.. जिससे कोई भी विषय शीघ्रता से याद हो जाता है।

6. अच्छा : जैसा खायेंगे अन्न वैसा हो मन। यह बात हमेशा याद रखे.. हम जैसा खाते है.. उसका प्रभाव तन के साथ मन पर भी पड़ता है। अगर आप जंक फ़ूड, नॉन -वेज इत्यादि का सेवन करते आ रहे है। अब समय आ गया है कि आपको इन सभी उन्हेंल्थी फ़ूड को अपने जीवन से दूर करने की। आप सभी तो जानते है ही.. किसी भी क्षेत्र में उन्नति हासिल करने के लिए स्वस्थ तन और स्वस्थ मन नितांत अनिवार्य है। इसकी प्राप्ति आप अच्छा भोजन का सेवन करके कर सकते है। सही भोजन से आपको पर्याप्त ऊर्जा और शक्ति मिलती है। सही नींद भी जरुरी है। उचित आहार और सही नींद से आपके फोकस पॉवर में विकास होता है।
इसलिए अब से  जंक फ़ूड को करे... बाय -बाय और हेअल्थी फ़ूड को करे वेलकम।

8. स्ट्रेस : हां मैं समझ सकती हुँ.. बोर्ड एग्जाम से डर लगता है। लेकिन यह डर स्ट्रेस तब बन जाता है.. जब आपको खुद पर भरोसा नहीं होता, अपने काबिलियत पर भरोसा नहीं होता। तब यह भय बड़ा रूप लेकर स्ट्रेस का रूप धारण कर लेती है। यह स्ट्रेस में इतना अधिक प्रेशर होता है कि यह आपके आत्मविश्वास, आत्मज्ञान और मजबूत संकल्प को दाबने का प्रयास करती है। अगर आपको अपने मेहनत, अभ्यास, अपने सिलेबस की तैयारी पर भरोसा है.. तब यह अल्प भय स्ट्रेस नहीं बनना चाहिए। इस अल्प भय का अन्त करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम, मैडिटेशन, अपने परिवार के साथ बिताये, ब्रीथिंग एक्सरसाइज इत्यादि। इससे आपका भय नियंत्रित हो पायेगा।
10. सकारात्मक : सकारात्मकता में वह शक्ति है.. जिससे अगर आप सैदव के लिए आप अपने जीवन में आत्मसात कर लेते है.. तब आप हर ऊंचाइयों तक एक दिन जरूर पहुँच पाइयेगा। बोर्ड में ही नहीं केवल अपितु हमेशा सकारात्मक सोचे और सकारात्मक कार्य करे। इस सकारात्मक सोच से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अच्छे से इफेक्टिव रूप से अपने एग्जाम के लिए आप तैयारी कर सकते है।
यह कुछ मुख्य बिंदु है.. जो आपको अच्छे से फॉलो करना चाहिए। उपरोक्त के अलावा मोबाइल का सदुपयोग अपने स्टडी के लिए, विभिन्न फ्री संसाधन का उपयोग करे। अगले निबंध में आपको यह बताने वाली हूँ कि धाँसू अर्थात बेस्ट आंसर लिखने का तरीका, एग्जाम हॉल में,जाने से पहले इत्यादि।
क्या आप तैयार है.. अगले निबंध के लिए ❤️😊🙏
धन्यवाद 
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved