The Latest | India | [email protected]

57 subscriber(s)


K
13/10/2024 Kajal sah Development Views 80 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
आउटडोर गेम

तन और मन को करने के लिए खेलना बेहद ही जरुरी है। खेलने से तन की मजबूती एवं मन की शक्ति बढ़ती है। खेल मुख्यत: दो प्रकार के होते है। आउटडोर गेम और इंडोर गेम। दोनों खेल की अपनी - अपनी विशेषताएँ है। वर्तमान में अधिकांश युवाओं का ध्यान एवं समय ऑनलाइन गेम खेलने में व्यय हो रहा है।अत्यधिक समय मोबाइल में बिताने से युवाओं का याद करने की क्षमता, शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य इत्यादि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए यह बेहद ही जरुरी है कि आज के यंग जनरेशन ऑनलाइन गेम से झुकाव कम करें और आउटडोर गेम जरूर से जरूर खेले। आउटडोर गेम ना केवल तन के लिए बेहतर होता है बल्कि मन एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए बेहद ही जरुरी होता है। आज इस निबंध मैं आप सभी के साथ साझा करूंगी कि आउटडोर गेम अर्थात शारीरिक खेल खेलने से क्या - क्या फायदा होता है? आउटडोर गेम सिर्फ मनोरंजन का ही माध्यम नहीं है, बल्कि मनोमंजन एवं समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। 1. शारीरिक स्वास्थ्य : किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत एवं सम्पति युवा होती है। सशक्त युवाओं से ही सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण सम्भव हो सकता है। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। स्वस्थ युवा ही देश की सबसे बड़ी सम्पति है। अस्वस्थ युवा देश के विकास में योगदान नहीं कर सकते है। इसलिए यह बेहद अनिवार्य है कि युवा ऑनलाइन गेम से दूर होकर आउटगोर गेम खेले। जिससे उनका तन मजबूत होगा। # ह्रदय : खेलने से ह्रदय की मांसपेशियां मजबूत होती है और रक्त का संचार बेहतर होता है। स्वस्थ ह्रदय एवं बेहतर रक्त संचार के लिए आउटडोर गेम खेलना बेहद अनिवार्य है। 2. मोटापा :ऑनलइन गेम के लाभ तो ना के बराबर है लेकिन नुकसान अनेक है। अनेक युवा एक ही स्थान पर बैठकर और एकटक नज़र केंद्रित करके गेम खेलते है। जिसका बेहद नकारात्मक प्रभाव उनपर पड़ता है। नियमित रूप से ऐसे करने से शरीर के वजन में वृद्धि होती है।अनेक युवा घर भोजन ना सेवन करके जंक फ़ूड का सेवन करते हैं। जिसका बेहद नकारात्मक प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे भी अनेक युवा होते है जो अधिक मोटापे से परेशान रहते हैं। उनके लिए बेहद ही अनिवार्य है कि वे आउटडोर गेम खेले। नियमित रूप से खेलने से कैलोरी बर्न होती है और मोटापे का कम होता है। आप एक स्वस्थ तन और आकर्षक तन पा सकते हैं। 3.हड्डियों एवं मांसपेशियों : हड्डियों एवं मांसपेशियों की मजबूती के लिए आउटडोर गेम बेहद ही जरुरी है। आज के युवाओं को कुछ ना तो कुछ तन या मन से जुड़ी समस्याएँ होती है। इसके निवारण के लिए एवं हड्डियों एवं मांसपेशियों की मजबूती के लिए आउटडोर गेम बेहद अनिवार्य है। # मानसिक स्वास्थ्य : आउटडोर गेम तन के साथ मन के लिए बेहतर है। जिस प्रकार स्वस्थ तन अनिवार्य है, ठीक उसी प्रकार स्वस्थ मन भी बेहद जरुरी है। चिंता, तनाव इत्यादि को दूर करके सुखमय जीवन के लिए आउटडोर गेम बेहद ही लाभदायक है। 1. तनाव : मन को शांत एवं सुखमय अनुभूति के लिए आउटडोर गेम खेलना बेहद ही जरुरी है। फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन इत्यादि आउटडोर गेम खेलने से तनाव एवं अवसाद कम होता है। तन के साथ मन भी धीरे - धीरे स्वस्थ बनता है। इसलिए हमें अपने जीवन आउटडोर गेम खेलना चाहिए। शारीरिक एवं मानसिक से संबंधित विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए आउटडोर गेम जरूर खेले। 2. आत्मविश्वास और एकाग्रता : जीवन में विभिन्न चिंताओं, तनाव और परेशानियों की वजह लोग हँसना तक भूल जाते है। जीवन को व्यर्थ समझने लगते है। जो गलत है.. जीवन बेहद अनमोल और सुंदर है।आउटडोर गेम प्रतिदिन खेलने से निराशा दूर होती है। आत्मविश्वास में वृद्धि और एकाग्रता में वृद्धि होती है। जैसे कि आप जानते है.. किसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एकाग्र रहना अनिवार्य है।प्रतिदिन आउटडोर गेम खेलने से ध्यान शक्ति में वृद्धि होती है। 3. समाजिक : मनुष्य एक समाजिक प्राणी है। समाज से हर मनुष्य को मिलजुल कर रहना चाहिए। लेकिन आज के अधिकांश युवा ऑनलाइन गेम में अपना समय और ऊर्जा व्यय कर रहे हैं। जिसकी वजह से उनका समाजिक विकास नहीं हो पा रहा हैं। समाजिक विकास के लिए ऑनलइन गेम के स्थान पर आउटडोर गेम खेलना चाहिए। जिसके माध्यम से दूसरों के साथ तालमेल सशक्त होगा। नेतृत्व गुण : विभिन्न प्रकार के आउटडोर गेम में नेतृत्व करने मौका भी मिलता है। जिससे लीडरशिप क्वालिटी अर्थात नेतृत्व गुण में विकास होता है। आउटडोर गेम खेलने के अनेक लाभ है। आउटडोर गेम जरूर से जरूर खेलिए। जीवन का उद्देश्य केवल जीना नहीं, बल्कि अच्छा जीवन जीवन है। इसलिए स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन बनाने के लिए प्रतिदिन आउटडोर गेम खेले। आशा करती हूं कि यह निबंध आपको अच्छा लगा होगा। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved