The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
22/11/2023 Kajal sah Celebration Views 296 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
क्वालिटी विथ क्वांटिटी
खूबसूरत दुनिया को हमारे माता - पिता दिखाते है एवं हमें वे वह सारी खुशियाँ देते है, जिससे हमारे जीवन में दुखी ना पाए। भगवान हर स्थान पर नहीं हो सकते, इसलिए उन्होंने भगवान के रूप में माता - पिता के रूप में मौजूद रहते है।
हम जैसे - जैसे बड़े होते जाते है, हमारे ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ने लगती है, जो केवल जिम्मेदारी ही नहीं अपितु हमारा कर्तव्य भी है।
24 घंटे हर किसी के पास है, जो व्यक्ति सफल है, वे अपना हर महत्वपूर्ण कार्यों को समय के अनुसार कर लेते है, और अपने जीवन में सुखद के हर पल को अपने परिवार के साथ, दोस्तों के साथ व्यतीत करते है।
जब हमारे पास समय हो, तभी अपनो के साथ समय बिताये, यह सही है क्या? परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन करना भी महत्वपूर्ण कार्य है ना कि व्यर्थ का कार्य। इसलिए आज मैं आपको बताऊंगी कि कैसे आप अपनो के साथ क्वालिटी टाइम विथ सही क्वांटिटी में समय व्यतीत कर सकते है। क्वांटिटी आप अपने अनुसार लीजिये और मैं आपको क्वालिटी टाइम एंड टिप्स बता सकती हूं।
निम्नलिखित टिप्स :

1. गेम : घर से काम, काम से घर। क्या यह भी जिंदगी है? नहीं... जिंदगी का अर्थ हर पल को आनंदित होकर व्यतीत करना। आप अपने सारे थकावट, परेशानी को भूल जायेंगे, जब आप अपने फैमिली के साथ नाईट में विभिन्न मजेदार गेम खेलिएगा। जैसे आप खेल सकते है :
1. शायरी
2. लुड़ो - छक्का
इत्यादि।

2. कुक :  घर पर आए आप, और खाना खाया सो गए। यह रोमांचक है? नहीं.. आप अपने फैमिली परिवार के सभी लोगो के साथ मिलकर सभी का पसंदीदा भोजन बनाये और एन्जॉग के साथ होममेड विथ पसंदीदा भोजन का आंनद ले।

प्लान : जब आप छोटे होंगे, तब आपको किसी स्थान पर घूमने की इच्छा होती थी, तब आपके पेरेंट्स किसी तरह वीकेंड, मंथ के एन्ड में आपको जरूर घूमाने ले जाते थे, और आपके चेहरे पर मुस्कान लाने का पूरा प्रयास करते थे। ठीक उसी प्रकार आज आप अपने फैमिली मेंबर्स के साथ यात्रा करने के लिए - वीकेंड, मंथली जरूर बनाये और प्लान बनाने के बाद जरूर यात्रा करे।

मूवी : आज घर में सभी  के रहने  बाद किसी के पास समय नहीं है, कि वे एक - दूसरे से बात करे। सभी अपने फोन से चिपके रहते है। कभी अपने फैमिली के साथ कोई अच्छा मूवी देखे, एक साथ सिनेमा जाये और यह नेटफ्लिक्स, फेसबुक, रील्स की दुनिया से निकलकर प्रकृति से भरे स्थान, सिनेमा इत्यादि का आंनद जरूर उठाए।

स्टोरी : जब बचपन से ही मेरी मम्मी सोने से पहले पुरानी - पुरानी कहानियाँ मेरी मम्मी सुनाती है। जैसे :अपने बचपन की, मोरल स्टोरी। आज हम दुनिया भर के कहानियां सुनने का समय है, लेकिन अपने परिवार के साथ बैठकर उनके अनुभव, कहानी का सुनने का समय नहीं है।24 घंटे में ऐसा 1-2 घंटे का समय जरूर निकाले, जहां आप अपने बड़ो का अनुभव, छोटो का कहानियां इत्यादि जरूर सुने।

सजाये : आप अपने हर पल को यादगार बना सकते है, जब आप घर में फैमिली फोटोज, स्वयं के माध्यम से क्राफ्ट बनाकर अपने घर को सजाकर रखियेगा। जिससे आपको हर दिन उत्साह, अच्छा और स्नेहता महसूस होगा।

क्लब :शिक्षा का निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उम्र बचपन हो या पचपन ज्ञान का अंत कभी नहीं हो सकता। आप अपने फैमिली के साथ बुक क्लब, लाइब्रेरी जरूर जाये और महत्वपूर्ण विषयो को एक - साथ डिस्कस करे।बुक क्लब के साथ ही साथ आप अपने फैमिली मेंबर्स के साथ फिटनेस क्लब में भी समय बिता सकते है। किताब से मानसिक और व्यायाम से शारीरिक विकास होगा।

मीटिंग : जब हम केवल स्वयं का विकास करते है, तब हम पूंजीपति कहलाते है, लेकिन स्वयं के साथ ही साथ अपनों का विकास भी करने की ललक रहती है, तब हम साम्यवाद कहलाते है। आप प्रतिदिन अपने फैमिली मेंबर्स के साथ मीटिंग फिक्स  करे, जहां आप विभिन्न गोल्स, प्लान इत्यादि को लेकर बातचित करे।ऐसा करने से मन - मुटाव कभी नहीं बनेगा, एक - दूसरे हमेशा दुसरो के दुख एवं सुख में सहभागी बने रहेंगे।

गार्डन : प्रकृति बहुत सुंदर कृति है, इसका आनन्द जब आप पुरे परिवार के सदस्य के साथ लेते है, तब उसका अलग ही ख़ुशी होती है। आप परिवार के साथ जरूर गार्डन का सफऱ करने जरूर जाये।

जरूर : हर छोटी से बड़ी ख़ुशी को आपसे सजोने का तरीका है, वो है आपके स्मार्ट मोबाइल में मौजूद कैमरा। जिससे आप विभिन्न वीडियोस, फोटोज ले सकते। हर मोमेंट्स को कैमरा में कैद कर के रखे और इसे मेमोरेबल बनाये।

रिलैक्स : ऐसा समय भी बिताये जहाँ सभी शांति से पूर्ण भरा कार्य कर रहे है। जैसे कि कोई पुस्तक पढ़ रहे है, कोई मैडिटेशन इत्यादि। रिलैक्स से पूर्ण समय जरूर बिताये।

टीच: आपके घर में कोई छोटे है, जिन्हे पढ़ाई में, करियर, में समस्या आ रही है, तब अगर आपको उनको विषय में ज्ञान है, तब आप जरूर ही उन्हें सही दिशा दिखाए एवं उन्हें हमेशा सही मार्गदर्शन का प्रयास करे।

यह कुछ तरीका है, जिससे आप अपने फैमिली के साथ क्वालिटी समय बिता सकते है। अब आपको सही क्वांटिटी आपको चुनना है। परिवार जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए उनके साथ हर पल को पुलकित बनाये।

धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved