क्या आप सभी तैयार है.. रंगों में मिल जाने के लिए? क्या आप सभी तैयार है.. सारे गमों को भूल जाने के लिए? क्या आप सभी तैयार है, जो भी रिश्ते में कड़वापन आ चूका था.. उसे भूलने के लिए? क्या आप सभी तैयार है.. इस बार की होली के लिए?
हम सभी उस पवित्र भूमि के निवासी है.. जहां ईद में सेवाइयां बनती है.. जहां कभी दीपवाली में घर - घर में दीप जलाये जाते है.. जहाँ कभी सभी धर्म - जाति के लोग एक ही साथ बैठकर लंगर का आंनद लेते है..इत्यादि। इतना सुंदर.. इतना सुशील.. इतना शोभित.. इतना अतुलनीय.. हमारा प्यारा भारत है। मार्च का माह आ चूका है.. हम बहुत ही करीब है.. होली के त्यौहार के लिए। हाँ मैं जानती हूँ.. आप बहुत उत्सुक.. उल्लासपूर्ण.. उमंग से पूर्ण होंगे।आज अगर आप मेरी आर्टिकल को अच्छे से पढ़कर होली के त्यौहार के लिए अप्लाई करते है.. तब यकीन मानिये.. इस बार की होली सबसे यादगार.. सबसे शानदार.. सबसे धमाकेदार होगी।
निम्नलिखित टिप्स फॉर होली टिप्स:
होली एक बहुत पवित्र त्यौहार है.. जिससे हम एकता, भाईचारे, प्रेम की सीख मिलती है। चलिए हम जानते है कि इस बार की होली कैसे आप बेस्ट होली बना सकते है..
1. डेकोरेशन : किसी भी त्यौहार की खूबसूरती तब बढ़ जाती है, जब हम स्वयं के साथ ही साथ अपने घर को भी उस त्यौहार के रूप में सजाते है। आप इस भले ही अल्प लेकिन अपने घर को सुंदर से सजाये। अब आपके मन में प्रश्न होगा कि कैसे आप घर को होली के त्यौहार की तरह लुकअप दे सकते है? आप विभिन्न प्रकार के अपने घर में होली त्यौहार से संबंधित रंगोली बना सकते है, आप अपने घर को बैलून से सजा सकते है, आप अपने घर में होली के सांग को प्ले कर सकते है इत्यादि। यकीन मानिये आपके छोटे से प्रयास आपके अंदर और आपके परिवार में होली त्यौहार के प्रति उत्साह, उल्लास और उमंग अत्यधिक रूप से बढ़ जायेंगा।
2. स्वीट्स : होली की शान है मिठास.. हर घर की शान है.. मीठे पकवान। इसी उद्देश्य के साथ इस होली आप आप मिठास के रंग को बिखरने के लिए.. आप विभिन्न स्वीट्स फ़ूड बना सकते है.. जैसे : गुजिया, पेडा, लड्डू, पुआ इत्यादि।होली साल में एक बार ही आता है.. इसलिए पकवान को आंनद के साथ बनाये और अपने परिवार के साथ चखे।
प्रतियोगिता : आपको पता है.. मुझे कोई त्यौहार कब अत्यधिक रूप से अच्छा लगता है.. जब उस त्यौहार में विभिन्न प्रतियोगिता होता है। इस होली आप ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से आप अपने रूचि, मनोरंजन के अनुसार विभिन्न प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। अपने टैलेंट, स्किल को इन्हेन्स कर सकते है। आप स्वयं से भाग ले सकते है.. या आप स्वयं के माध्यम से अपने इलाके या आप ऑनलाइन के माध्यम विभिन्न कम्पटीशन का आयोजन कर सकते है।
जैसे : पेंटिंग, ड्राइंग, डांस, पब्लिक स्पीकिंग, रंगोली, फोटोग्राफी इत्यादि। प्रतियोगिता में भाग लेने से हमारा आत्मविश्वास, आत्मज्ञान और आत्मशक्ति बढ़ता है।
म्यूजिक :मुझे अभी भी याद है, जब मैं होली खेला करती थी.. तब मैं होली से रिलेटेड सांग को ऑन करके बड़े मजेदार के साथ होली के हर रंग में रंग जाती थी।आप इस होली बॉलीवुड, भक्ति से संबंधित सांग को ऑन करके अपने परिवार, मित्र के साथ बड़े आनंद के साथ खेलिएगा। जब गाने के साथ डांस हो जाए.. तो मजा ही आ जाएगा। तब एक ही वाक्य निकलेगा.. क्या बात.. क्या बात।
रंग :होली एक पवित्र त्यौहार है। लेकिन होली में विभिन्न केमिकल से रिलेटेड रंगों का उपयोग करने से विभिन्न प्रकार रोग, पर्यावरण प्रदूषण होता है। इस होली आपको स्वयं से वादा करना है.. कि आप इको - फ्रेंडली रंगों से ही होली एक - दूसरे के साथ खेलेंगे..पर्यावरण हमारा है.. पर्यावरण के प्रति हमारा जिम्मेदारी है। इसलिए इस होली स्वयं जागरूक बने और दूसरे को भी जागरूक करे।हम सभी जानते है.. हमारे पृथ्वी पर पीने लायक 1% ही जल है। यह हमारा मूल कर्तव्य होना चाहिए कि जल को बचाये रखे। इस होली अत्यधिक जल को बर्बाद ना करे.. एक सीमित मात्रा में ही वाटर का उपयोग करे।
फोटोज - वीडियोस : फोटोज - वीडियोस में वह स्मरण शक्ति है.. जिससे आप कभी भी.. कही भी पुराने मेमोरी को पुन : याद कर सकते है। अगर आपको फोटोज - वीडियोस लेना पसंद नहीं है.. फिर भी आप कोशिश करे कि इस होली विभिन्न फोटोज. वीडियोस को ले। इसे आपके पास एक मेमोरी हो जाएगी.. जब भी आपको वह पल याद आएगा आप फोटोज.. वीडियोस के माध्यम से देख सकते है।
फैमिली : इस होली केवल फैमिली वाली। आप अपने मित्र के साथ भी टाइम स्पेंट कर सकते है। लेकिन इस होली अपने परिवार के साथ समय बिताएँ। रंगों में खेलने के बाद होली से संबंधित फिल्स, स्टोरी, निबंध इत्यादि एक साथ पढ़े। एक और बात सभी मेमोरी को कैद करना यानि फोटोज -वीडियोस लेना भूलियेगा नहीं।
यह कुछ टिप्स फॉर उनकमिंग होली के लिए। उपरोक्त टिप्स के अलावा आप फैमिली के साथ गेम खेल सकते है,जरूरत मंदो को दान कर सकते है, होली से संबंधित विभिन्न आर्ट्स, विभिन्न क्राफ्ट्स, कल्चर प्रोग्राम इत्यादि का आयोजन कर सकते है।
एडवांस में आप सभी को होली की हार्दिक बधाइयाँ।
धन्यवाद
काजल साह
|