The Latest | India | [email protected]

56 subscriber(s)


K
11/05/2024 Kajal sah Achievement Views 471 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
जानिए AI के लाभ और नुकसान?

पृथ्वी का सबसे बुद्धिमान प्राणी मनुष्य को कहा जाता है। मनुष्य ने अपने जिज्ञासा, ज्ञान, कड़ी मेहनत और लगन से हर मुश्किल कार्यों को संभव करके दिखाया है। मनुष्य की बुद्धिमत्ता के कारण ही आज हम सभी पत्थर युग से तकनीकी युग में आ चुके है। आज हमारे सुख -सुविधा के हर वस्तु उपलब्ध है। लेकिन अत्यधिक सुख -सुविधा भी मनुष्य को अपाहिज बना देती है। अत्यधिक सुख-सुविधा भोगने के कारण मनुष्य कई रोगों से ग्रस्त हो रहा है। अर्थात यह कहना गलत नहीं होगा कि मनुष्य के माध्यम से किये गए कई अविष्कार मनुष्य, वातावरण के लिए विनाशकारी बन चूका है। आज इस आर्टिकल में आपको AI अर्थात कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लाभ और हानि के बारे में बताने वाली हूँ। आज इस निबंध में हम सभी निम्नलिखित विषय पर चर्चा करेंगे। 1. AI क्या है? 2. उदाहरण 3. AI के फायदे 4. AI के नुकसान 5. निष्कर्ष AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता ) : कृत्रिम बुद्धिमत्ता एक ऐसी तकनीकी है, जो मशीनों को मानव जैसे बुद्धिमान बनाती है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता में मशीन लर्निंग, भाषा, कंप्यूटर विज़न और रोबोटिक्स जैसे विषय शामिल है।AI अर्थात कृत्रिम बुद्धिमत्ता को मानव के माध्यम से बहुत उत्तम अविष्कार माना गया है। AI का उपयोग करके हम अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकते है। लेकिन हर चीज़ के दो पहलु होते है.. लाभ और हानि। ठीक उसी AI के लाभ और हानि दोनों है। उदाहरण ........................................ मान लीजिये अगर आपको पीपीटी बनाना है.. आपके पास पर्याप्त समय नहीं है.. तब आप Gama ai का उपयोग करके आप शीघ्रता से पीपीटी जनरेट कर सकते है। सिर्फ आपको अपना टॉपिक और कुछ अपने विषय से रिलेटेड टॉपिक प्रस्तुत करना होगा। फिर कुछ सेकंड में आपके सामने AI के माध्यम से पीपीटी जनरेट प्रस्तुत है। यह AI का विकास अत्यधिक रूप से तब होने लगा.. जब Chatgpt जैसा अद्भुत AI आया। चलिए जानते है.. AI अर्थात कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लाभ के बारे में। 1. दक्षता और उत्पादकता में वृद्धि :आप मुझे वास्तव में बताये.. जब आप AI का उपयोग करते है.. अपने महत्वपूर्ण कार्यों के लिए.. जैसे कि ईमेल राइटिंग, पीपीटी इत्यादि। तब आपका समय और ऊर्जा का बचत होता है? उन समय को सेव करके आप अन्य उत्पादक कार्यों में अपना बहुमूल्य समय उपयोग कर सकते है। अगर आपने अभी तक AI का उपयोग करना आरम्भ नहीं किया है.. तब आपको AI का उपयोग आज से आरम्भ करना होगा.. जिससे आप स्किल भी सीखते है और स्मार्टली तरिके से कार्य भी कर सकते है। आज के समय हार्डवर्क के साथ स्मार्ट वर्क भी अनिवार्य है। आप AI का उपयोग करके आप स्मार्ट तरिके से अपना वर्क भी कर पाएंगे। 2. फ्यूचर : AI को अगर दूरदर्शिनिक कहा जाये तो गलत नहीं होगा। AI बड़ी मात्रा में डेटा उपलब्ध कराया जाता है। AI के पास वह पर्याप्त क्षमता है.. जिससे आप भविष्य के बारे में जान पाएंगे।आप AI से आईडिया लेकर आप अपने ज्ञान से बेहतर निर्णय ले पाएंगे। कितना अद्भुत.. अमूल्य AI है.. जिससे आपका ज्ञान, कौशल और निर्णय शक्ति का विकास होता है। 3. बचत : AI आज आप सभी अपने मोबाइल में विभिन्न AI का उपयोग फ्री ऑफ़ कॉस्ट या कम मूल्य में उपयोग करके आप अपना समय और अपना ऊर्जा बचा सकते है।AI स्वचालन और अनुकूलन के माध्यम से लागत कमी कर सकता है। आप विभिन्न सारे अपने महत्वपूर्ण कार्य AI के माध्यम से कर सकते है... अपने मनी को भी सेव करने का आपको उत्तम अवसर मिलता है। 4. संसाधन: अगर आपको भाषा सीखना है, नयी शिक्षा, अपने करियर के बारे में जानकारी, महत्वपूर्ण स्किल्स इत्यादि संबंधित महत्वपूर्ण ज्ञान आप AI के माध्यम से आप ले सकते है। यही कारण है कि AI को संसाधन भंडार कहा जाता है। आप कम समय में महत्वपूर्ण ज्ञान प्राप्ति कर सकते है। अपने ज्ञान, कौशल, हुनूर में चार -चाँद लगा सकते है। तो देर किस बात कि AI को अपना समझे। 5. अवसर : आज का समय तकनीकी का समय है। वर्तमान समय में डिग्री से भी ज्यादा स्किल्स और ज्ञान जरुरी है। फ्यूचर में AI से संबंधित विभिन्न कार्य का अवसर होगा। इसलिए अगर आप अभी तक AI का उपयोग नहीं कर रहे है.. तब आप जल्द से जल्द AI स्किल्स को जरूर सीखे। ज्यादा से ज्यादा स्किल्स को बढ़ाये... जो आज के समय में महत्वपूर्ण है। AI के नुकसान ................. हर वस्तु, कार्य के लाभ और हानि दोनों होते है। अब मैं आपको बताने वाली हूँ कि AI के कुछ हानि।अगर हम AI पर अत्यधिक अर्थात अपने हर कार्य AI से कराने लगे.. तब यह हमारे स्वयं के लिए सही नहीं होगा। चलिए जानने का प्रयास करते है कि AI के क्या - क्या नुकसान है। 1. नौकरी : AI स्वचालन से कुछ नौकरियों का नुकसान हो सकता है। AI में अत्यधिक क्षमता है.. जो कार्यों को शीघ्रता से और प्रभावशाली रुप से कर सकता है। AI में बहुत सारे महत्वपूर्ण कार्यों को करने में सक्षम है।इसलिए कई रिपोर्ट के अनुसार माना जा रहा है कि AI बहुत सारी नौकारियों को स्वयं मालिक बन सकता है। 2. असमानता : अगर आपके पास AI का स्किल्स है.. तब आपको विभिन्न अवसर और आपका इनकम भी बहुत अच्छा होगा। लेकिन अगर आप प्रतिदिन अपने स्किल्स को पर कार्य नहीं करते है.. तब आप पिछड़ सकते है। इसलिए यह अत्यंत जरुरी है कि आप अच्छे से AI का उपयोग करे... अच्छे से जानकारी प्राप्त करके स्वयं को रोज 1% रोज सुधार करने का प्रयास करे। 3. दुरूपयोग : AI के कुछ ऐसे भो टूल्स है.. जिसका उपयोग दुरूपयोग के रूप में लोग उपयोग करके दूसरों को नुकसान पहुंचा रहे है। जो देखा जाए तो.. यह AI का दुरूपयोग.. जिससे दूसरे लोगों का जीवन भी बर्बाद हो रहा है। बहुत सारे लोग AI का उपयोग करके वास्तविक तस्वीर को बदलकर तस्वीर को गलत उपयोग करके दूसरे व्यक्ति को परेशान करते है। AI का अत्यधिक उपयोग मानवीय मूल्यों और नैतिकता के क्षरण को जन्म दे सकता है। तो आपने जान लिया कि AI के लाभ और कुछ नुकसान... AI का उपयोग सही है.. लेकिन अत्यधिक उपयोग घातक होता है। इस बात का ध्यान रखे। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved