The Latest | India | [email protected]

56 subscriber(s)


K
05/09/2023 Kajal sah Achievement Views 298 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
स्पेशल फॉर यू?

जीवन में हम सभी उन्नति के राह पर पहुंचना चाहते है, लेकिन क्या विश्व में सब सक्सेसफुल हो पाते है? उत्तर है - नहीं। आज की वर्तमान की सबसे बड़ी समस्या यह है कि हमारे पास ध्यान की शक्ति नहीं है। आज हम जितने भी सक्सेसफुल व्यक्तियों को देखते है उन सभी के पास सबसे मजबूत शक्ति एक्रागता है। वो अपनी पूरी शक्ति, पूरा ऊर्जा, अपने एक ही लक्ष्य को पूर्ण करने में लगा देते है। इसलिए वे हम सभी से अलग, और सफल हो पाते है। आज की सबसे बड़ी समस्या यह है कि हम कोई भी कार्य में ध्यान नहीं लगाते है, जिसका परिणाम भी हम असफल मिलता है। जीवन में आगे बढ़ने का सबसे अच्छा स्त्रोत यह है कि आप पूरी एक्रागता से कार्यों करें। अगर आप पढ़ाई कर रहे है, तब पूरी निष्ठा के साथ, खेल रहे है तब पूरी एक्रागता के साथ इत्यादि हर कार्यों में पूरी एक्रागता के साथ करें। आपको पता है, आज आपकी समस्या का हल लेकर मैं आई हूं, आज मैं आपको कुछ टिप्स एवं आपको ट्रिक्स बताऊंगी कि आप किस प्रकार से एक्रागता की शक्ति को कैसे बढ़ा सकते है। नियमित : जैसे कि हम जानते है कोई व्यक्ति एक दिन में सफल नहीं होते है, लेकिन दिन जरूर ही सफल होते है। यह पावर है नियमित ध्यान की आदत। इसलिए अगर आपको ध्यान की शक्ति को बढ़ाना है तो आपको नियमित ध्यान का अभ्यास करना होगा। हर छोटे - छोटे कार्यों से ही स्टार्ट करे - एक्रागता के साथ। स्थान : आप जहाँ रहते है, उसका प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है। एनवायरनमेंट का प्रभाव हमारे जीवन में बहुत पड़ता है। इसलिए अगर आपको ध्यान की शक्ति को बढ़ाना है, तब आप सुखद स्थानों का चयन करे। जहाँ आपके मन को शांति, सुख, प्रेम मिले। योगा : योगा हमारे जीवन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। योगा से हमारा हेल्थ भी अच्छा रहता है,और हमारा मानसिक विकास भी बढ़ता है। अगर नियंत्रित योगा करते है तब आपका ध्यान की शक्ति भी बढ़ती है। ईश्वर की आरधना करे, प्रकृति के स्थान पर यात्रा करें। समय : वो कहते है अगर आपने आज समय की कद्र कर ली यानि अगर आपने आज समय का सही से उपयोग कर लिया तब भविष्य में आपका सुखद जीवन व्यतीत होगा। इसलिए ध्यान की शक्ति को अर्जित करने के लिए समय का सही से उपयोग करें। जब आप ईश्वर को याद करते है, मन्त्र जाप, किताबों का अध्ययन करते है, एवं धार्मिक पुस्तक का अध्ययन करते है, तब आपका मन शांत एवं ध्यान की शक्ति बढ़ती है। भोजन : हम जैसे खाते है, वैसे हम बन जाते है इसलिए भोजन का सही से चयन करें। यानि अच्छा भोजन खाये, अच्छा जीवन व्यतीत करें। शाकाहारी हमारे शरीर के लिए एवं हमारे मन के लिए बहुत अच्छा रहता है। इसलिए प्रकृति के भोजन का ही सेवन करें। हरे - हरे साग - सब्जियों का सेवन। प्रेम : जीवन बहुत छोटा है, जिसका अंत कभी भी हो सकता है। तब क्यों हम लड़ते, झगड़ते है, क्यों नफ़रत करते है? क्यों हम इन अवगुणों को अपनाते है? इन सभी के कारण से हमारा ध्यान केंद्रित नहीं हो पाता है, इसलिए अगर आपको ध्यान की शक्ति को बढ़ाना है तो आपको सभी से प्रेमपूर्वक रिश्ता रखना चाहिए, सभी से प्रेम से बात करें एवं सभी के साथ अच्छा करें। लक्ष्य : अगर आपका लक्ष्य बड़ा होगा, तब आपका ध्यान कभी भी डगमग नहीं होगा। इसलिए अपने लक्ष्य को पूर्ण करने में अपनी पूरी शक्ति, ध्यान एवं समय लगाए। वो कहते है ना जिनका सपना बड़ा होता है उन्हें उनकी नींदे कम होती है। इसलिए अपने अपने जीवन में बड़े लक्ष्य बनाये। मित्र : ऐसे लोगों को मित्र बनाये जिनका सपना बड़ा हो, जिनके जीवन में बड़ी अभिलाषा हो। उनके आगे बढ़ने के साहस से आपके अंदर भी जूनून आएगा आगे बढ़ने का और आप अपनी ध्यान की शक्ति, हिम्मत और साहस से और अपने पैशन के साथ आप अपने टैलेंट के लिए अग्रसर होंगे। यह कुछ टिप्स है, जिसके माध्यम से आप अपने ध्यान की शक्ति को बढ़ा सकते है। अपने साहस, हिम्मत, मेहनत, ध्यान और अपने जूनून से आप बहुत आगे बढ़ा सकते है। इसलिए भरोसा कीजिये। निरंतता अभ्यास + निरंतता मेहनत + निरंतता प्रयास + निरंतता ध्यान। आप सभी को टीचर्स डे की खूब बधाइयाँ। आप सभी टीचर्स का हमेशा सम्मान करें। और आगे बढ़े निरंतता के साथ और अपने टीचर्स के मार्गदर्शन का पालन करें। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved