The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
10/03/2024 Kajal sah Development Views 171 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पीएगा वो दहाड़ेगा।
शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पीएगा वो दहाड़ेगा। शिक्षा में वह शक्ति है.. जिससे किसी भी व्यक्ति में आत्मविश्वास, ज्ञान, आत्मशक्ति इत्यादि सदगुणों का विकास होता है। हम जीवन में जितने सीखते है.. उतनी शीघ्रता से हम विजय के पथ पर अग्रसर होते है । किसी भी देश की पुंज वहाँ के लोग होते है..और वहां की पूंजी यानि लोगों को मजबूत बनाने का सशक्त तरीका है.. लोगों को शिक्षित करना। क्युकी पढ़ेंगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया। अगर आपको भी पढ़ना पसंद है.. अगर आप नाईट स्टडी करना चाहते है.. लेकिन आपको नाईट स्टडी के टिप्स एंड ट्रिक्स नहीं पता है... कोई बात नहीं। मैं आपको अच्छे आज बताऊंगी।

निम्नलिखित टिप्स फॉर बेस्ट नाईट स्टडी :
1. क्रिएट : अगर आप सुबह की तुलना में नाईट में पढ़ पा रहें है.. तब आप सबसे पहले उस टाइम को तलाशें की.. जो आपके आरामदायक है। अगर आपने अपने पेरेंट्स की बातें सुनकर अगर आप सुबह उठकर पढ़ भी रहें है.. लेकिन कहीं ना कहीं आप अपना बेस्ट देने में चूक जाइएगा।जब आपने नाईट का प्लान कर लिया है। उसके बाद आप नाईट स्टडी में कितने घंटे देना चाहते है. एक सब्जेक्ट में कितना टाइम देना चाहते है.. और सभी बातों की अच्छे से जानकर एक महत्वपूर्ण एडवांस रूटीन बनाये। जब आपने रूटीन तैयार कर लिया है.. तब आपको determine के साथ कार्य को करना है। मन चंचल होता है.. इस मन पर हमें कण्ट्रोल करके स्टडी करना है। अगर आपके पढ़ाई के समय मन बाधा बन रही है.. तब मन को अच्छे कार्य करने के लिए तुरंत प्रेरित करे.. और बुरे कार्य के लिए टालना सीखें।

ब्रेक : आपको पता है.. जब मैं बच्चों को पढ़ाती हूँ.. तब हमेशा मैं उनसे यह कहती हूँ कि पढ़ाई एक गेम की तरह है.. जिस प्रकार हम जब गेम में एक लेवल पार करते है.. फिर हमलोग दूसरे लेवल में प्रवेश करते है। ठीक उसी प्रकार अगर आप नाईट स्टडी करना आपको अच्छा लगता है.. तब आप किसी बड़े टॉपिक को बाँट कर पढ़े।हर एक लेवल को कम्पलीट करने के बाद दूसरे लेवल में प्रवेश करने से पहले... पहले टॉपिक से संबंधित क्विज, रिवीज़न जरूर करे। यह आपके नींव को और मजबूत कर सकती है।

स्मार्ट और स्टे :स्टडी करते-करते अगर आपको भूख लग रहा है.. तब आप नाईट स्टडी करते समय हल्का नाश्ता कीजियेगा.. जिससे आप ऊर्जापूर्ण बने रहिएगा और अच्छे से पढ़ाई भी कर पाइयेगा। एक सबसे महत्वपूर्ण टिप्स स्वयं को अत्यधिक रूप से hydrated रखे है .. जिससे आपका फोकस शक्ति पढ़ाई में सुचारु से बना रहेगा।

Pomodoro :यह एक बहुत अच्छा तरीका आपके स्टडी के लिए हो सकता है.. जैसे कि मैंने आपको बताया टॉपिक्स को बाँटकर पढ़े.. ठीक उसी प्रकार आपको अपने हर घंटे को स्माल टाइम में बाँट लेना है। जैसे कि आप 1 घंटे को 2 स्लॉट्स (25 मिनट +25 मिनट ) और हर स्लॉट के बाद 5 मिनट का स्माल ब्रेक ले.. यकीन मानिये यह एक बहुत अच्छा तरीका है.. आपके स्टडी को इफेक्टिव बनाने के लिए। आप आप ब्रेक टाइम में ऐसे वस्तुओं, ऐसी आदत को ना अपनाए जिससे आपके पढ़ाई पर से फोकस हटने लगे.. आप ब्रेक टाइम टहल सकते है, मैडिटेशन, योगा, व्यायाम इत्यादि कर सकते है। इन एक्टिविटी के माध्यम से आप में नई ऊर्जा, नई उत्साह और नई उमंग का संचार होगा।आप अच्छे स्टडी कर पायेंगे।

टीचर : अब आप सोचे रहें होंगे कि नाईट में कोई टीचर कैसे पढ़ा सकते है? यह टिप्स कुछ अलग है.. जब आप पढ़ने जाते है.. तब आपको स्वयं को hi स्टूडेंट और स्वयं को ही अपना टीचर मानना है.. जिस प्रकार टीचर हर कठिन से कठिन विषय को इजी बना देते है.. और पढ़ाई हमारे लिए बहुत इजी और रोचकपूर्ण हो जाता है। ठीक उसी प्रकार स्वयं को पढ़ाये। आप स्वयं को विभिन्न डायग्राम, चार्ट्स, फ़्लैशकार्ड इत्यादि के माध्यम से समझा सकते है.. और यह सभी महत्वपूर्ण तरिके बहुत इंगेजिंग और प्रभावशाली है।

सकारात्मक :सकारात्मकता में वह शक्ति है.. जिससे आपका आत्मविश्वास, आत्मशक्ति, आत्मज्ञान बढ़ता है और सफलता की ओर अग्रसर होते है। जब भी आपके माइंड में स्टडी करते है समय नेगेटिव वाइब आए.. तब स्वयं से प्रश्न पूछे.. अगर आज मैं नहीं पढ़ता /पढ़ती हूँ.. तब मैं अपने पेरेंट्स को सुखद जीवन नहीं दे पाउँगा/पाउँगी.. अगर आज मैं नहीं पढ़ती /पढ़ता हूँ, तब कोई दूसरा पढ़ रहा है.. और वह सफल होगा /होगी। यह करोड़ों की दुनिया में एक सशक्त पहचान बनाना मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं है। स्ट्रांग माइंड सेट, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अगर आप अपने गोल की ओर अग्रसर होते है.. यकीन मानिये जीत आपकी होगी।

Reward : जब अच्छे कार्य के लिए अगर प्रोत्साहन, छोटा उपहार दिया जाए.. तो हमारे अंदर एक सशक्त शक्ति का संचार होता है।और हमारे अंदर उत्कट इच्छा का विकास होता है.. अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए.. प्रेरणा की शक्ति और फोकस की शक्ति का तेज़ी से संचार होता है। इसलिए जब आप अपने स्टडी गोल को कम्पलीट कर ले.. तब स्वयं को reward जरूर दे। कई सारे महान वैज्ञानिकों ने इस प्रक्रिया को मजबूत माना है। जब भी आपको स्टडी करते समय ऐसा लगे.. अब नहीं... कल पढ़ते है.. तब स्वयं को हमेशा याद दिलाये कि कल कभी नहीं आता... और 5 मिनट रूल को फॉलो करे। जिसमें आप स्वयं को 5 मिनट और पढ़ने को प्रोत्साहित करते है। जब आप नाईट स्टूडी करने जाते.. तब आप अपनी शुरुआत इजी सब्जेक्ट से करे। इजी सब्जेक्ट जब आप कम्पलीट कर लेते है.. तब आपके अंदर आत्मविश्वास का संचार होता है.. आप शीघ्रता से और तेज़ी से आगे बढ़ना चाहते है।

निरंतता : टॉपर और एवरेज स्टूडेंट में सबसे बड़ा अंतर निरंतता का है। कोई बच्चा अपनी माँ के गर्व से ही टॉपर नहीं बनकर आता.. बल्कि वह निरंतता के रोजाना पढ़ता है। निरंतता में वह सशक्त शक्ति है.. जिससे आप किसी भी क्षेत्र में बेहतरीन होने लगते है.. आपका गोल होना चाहिए कि आपको रोजाना पढ़ना है.. रोजाना टेस्ट देना है.. रोजाना अपना बेस्ट देने का प्रयास देना है। हार्डवर्क, अभ्यास, निरंतता की शक्ति को ग्रहण करे.. यकीन मानिये आप शीघ्रता ही अपने लक्ष्य तक पहुँच पाइयेगा।

हेल्प : उपयुक्त टिप्स को अपनाने के बाद अगर फिर भी समस्याएँ आ रही है.. तब आप अपने घर में, अपने टीचर, अपने क्लासमेट, tutor से हेल्प जरूर ले। वे आपको अपने अनुभव के अनुसार आपको विभिन्न महत्वपूर्ण टिप्स बता सकते है.. जो आपके स्टडी के लिए कारगर हो सकता है।

रिव्युव: जब आप अपने नाईट स्टडी को पुरे अच्छे से कम्पलीट कर लेते है.. अब आपका सबसे महत्वपूर्ण कार्य है.. रिव्युव करने का। आप स्टडी गोल, टेस्ट इत्यादि सभी महत्वपूर्ण कार्य को रिव्युव करने का। आपको यह रोजाना करना है। अगर आप अपने नाईट स्टडी के गोल को पूरा करने में सफल नहीं हो पाते है.. तब आपको घबराना नहीं है। आपको स्वयं को मोटीवेट करना है कि आप अगले दिन अत्यधिक ऊर्जा, उत्साह और उमंग के साथ पढ़ेंगे। स्वयं  सकारात्मक बोले तब ही आप सकारात्मक कर पायेंगे।

यह कुछ टिप्स है.. जिससे आपके नाईट स्टडी में मदद मिल सकती है। खूब पढ़िए.. केवल अंक लाने के नहीं.. सीखने के लिए.. व्यावहारिक जीवन में लाने के लिए.. सफल होने के लिए। रोजाना पढ़िए..मेहनत और निरंतता को शक्ति बनाकर आगे बढ़े..यकीन मानिये एक जीत जरूर आपकी होगी।

धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved