The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
21/04/2024 Kajal sah Development Views 122 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
अभ्यास
क्या आप जानते हैं? हमारे चरित्र का निर्माण कैसे होता हैं? हमारे चरित्र का निर्माण आदतों के समष्टि से होता हैं। अगर आप अपने जीवन में सकारात्मक आदतों को आत्मसात करते हैं अर्थात अपने जीवन का हिस्सा बना लेते हैं.. तब आपका व्यक्तित्व का विकास सकारात्मकता रूप से होता हैं लेकिन अगर आप प्रतिदिन बुरा विचार, बुरा कार्य इत्यादि बुरे संबंधित कार्य को अपने जीवन में बारम्बार अभ्यास करते हैं.. तब तब आपका चरित्र नकारात्मकपूर्ण हो जाता हैं। लेकिन जब आप प्रतिदिन सत्यकार्य और सकारात्मक चिंतन करते हैं.. तब आपका व्यक्तित्व का विकास सकारात्मक रूप से होता हैं।
आज यह निबंध हर युवाओं के लिए जरुरी हैं.. क्युकि आज के बताये हुए टिप्स को अगर आप अपने जीवन में आत्मसात कर लेंगे.. तब आपका पर्सनालिटी में विकास होगा। आपको एक बात हमेशा याद रखना हैं आप पर्सनल नहीं आप पर्सनालिटी हैं।
स्वयं को दूसरे से कम आकना बंद करे। मेरे सर ने कहा था कि बड़ा केवल खाने वाला बड़ा होता हैं.. जिससे चटनी के साथ खाया जाता हैं और कोई बड़ा नहीं नहीं होता। कहने का अर्थ हैं आप स्वयं को कमजोर ना समझे.. अन्य लोगों को सम्मान दिल से दे और हमेशा मीठी वाणी का उपयोग करे।
चलिए जानते हैं.. कुछ प्रमुख टिप्स :
1.सेल्फ : दूसरों की बुराई, कमी निकालने का समय हमेशा पास बहुत होता हैं.. लेकिन अपने स्वयं के बारे में पता ही नहीं। अमीर बनने का मंत्रा हैं.. आप स्वयं को अच्छे से जाने, अपने कमियों और अपनी मजबूतियों इत्यादि को जाने। अपने विचार को समझने का प्रयास करे। क्युकी जब तक आप स्वयं को अच्छे से नहीं जान पाएंगे.. तब आप अपने व्यक्तित्व का विकास नहीं कर पाएंगे। इसलिए यह महत्वपूर्ण हैं कि जाने, खुद को परखे, अपने विचार को समझें। यह करने का सबसे अच्छा माध्यम हैं आप journaling स्टार्ट करे। यह एक सशक्त माध्यम हैं.. स्वयं को अच्छे से जानने का।
जीवन बहुत अल्प हैं.. इसलिए अपना समय दूसरे में व्यर्थ ना करे।

2. माइंडसेट : सारा खेल यह माइंड का हैं। स्ट्रांग माइंडसेट के कारण ही धीरूभाई अम्बानी बहुत अमीर बन पाए.. यह स्ट्रांग माइंडसेट के कारण ही एक कूली प्लेटफार्म पर फ्री wifi का उपयोग करके 3 एटेम्पटस के बाद आईएएस बन गया.. यह खेल है, स्ट्रांग माइंडसेट है।किसी भी फील्ड में बेहतरीन बनने के लिए जरुरी है..कि आप अपने माइंड को पहले स्ट्रांग करे। किसी भी लक्ष्य तक पहुँचने के लिए जरुरी हैं कि आप पहले अपने माइंड को उस लक्ष्य के लिए सीखने के लिए अपने माइंड को विकसित करे। जिन्होंने आज सक्सेस को पाया हैं.. वे इसलिए अपने लक्ष्य को पा सके.. क्युकी उनका क्लियर गोल और उस गोल के प्रति क्लियर माइंडसेट था। अगर आप भी अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहते हैं.. तब यह आपका इच्छा नहीं.. आपके पास जूनून होना चाहिए कि आपको अपने पर्सनालिटी को बदलना हैं। स्ट्रांग माइंडसेट से ही आप अपने लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे। जब आप अपना माइंड को स्ट्रांग कर लेते हैं, तब आप पुरे फोकस, पुरे ऊर्जा और कड़ी मेहनत के साथ कार्य कर पाते हैं।
इस धरती पर सांस लेने ही नहीं आये.. बल्कि जिंदगी को जीने आये। हमेशा याद रखे.. समय के साथ कभी मज़ाक ना करे.. जब समय आपके साथ मज़ाक करेगा.. तब आपको बहुत दर्द होगा।

#. दूर:जब तक आप अपने जीवन को कम्फर्ट में जीते रहेंगे.. तब तक आप अपने जीवन के हर अवसर को खो देंगे। अगर आप अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहते हैं.. तब आपको कम्फर्ट जोन को तोड़कर अपने लक्ष्य के लिए हर प्रयास और अभ्यास करना होगा। यह कम्फर्ट जोन वह  दीमक की तरह हैं.. जो धीरे -धीरे आपके आत्मविश्वास, ज्ञान, गुण इत्यादि को सर्वनाश कर देती हैं। यह कम्फर्ट जोन ही जो आपको नये -नये चीज़ों को सीखने से रोकती हैं..आपको आगे बढ़ने नहीं देती हैं। इसलिए इस कम्फर्ट को तोड़िये और आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प लीजिये।
बिना मेहनत किये बिना क्या कोई महान बन पाए.. जब तक सफल ना हो जाओ तुम नींद, चैन त्यागो तुम..।

4. लिस्टेनिंग : पता हैं आपको आज कोई भी रिलेशनशिप क्यों टूट रहा हैं.. क्युकी इसका सबसे बड़ा कारण हैं कि लोग केवल बोलना अर्थात केवल अपने बारी का इंतजार करते है।व्यक्तित्व निखाने का अच्छा माध्यम हैं कि आप लोगों को जवाब देने के लिए ना सुने.. बल्कि उनको शब्दों को, उनके हर वाक्यों को समझने का प्रयास करे। जब किसी से बात करे.. तब एक्टिव रूप से सुने.. उनको समझने का प्रयास करे। आपको जानकर ख़ुशी होंगी कि मैंने mutebreak पर कम्युनिकेशन से संबंधित कोर्स आर्टिकल के रूप में लिखा हैं। आपको जरूर देखना चाहिए।
5.respectful : वाणी से कोई अपना तो कोई पराया बन जाता है। इस वाणी में बहुत शक्ति है.. इसी से आप लोगों को अपना दीवाना बना सकते हैं इसी वाणी से आप एक कांटा भी बन सकते है। अपने व्यक्तित्व विकास के लिए जरुरी है..कि दूसरे से मीठी वाणी का उपयोग करे। मीठी वाणी में क्या कोई पैसा लगता हैं? क्या आपके बैंक अकाउंट से पैसा कटेगा नहीं ना!तब क्यों नहीं आप  अपने जीवन में सही शब्दों को चयन खुद के लिए एवं दूसरे के लिए करते हैं।
इससे आपके व्यक्तित्व में विकास होगा.. आपको बहुत से मौके भी मिलेंगे। इसलिए हमेशा याद रखे..
"  मीठी वाणी बोलिये
मन का आपा खोये
औरन को शीतल करे.. आपहूँ शीतल होये"..

#. गुड स्टोरीटेलर : चरित्र क्या हैं? चरित्र का निर्माण बारम्बार-बारम्बार अभ्यास के माध्यम से होता हैं। आपको अपने पर्सनालिटी में चार -चाँद लगाने के लिए आपको स्टोरी टेलिंग के कला को सीखना चाहिए। लोग स्टोरी से जल्दी से कनेक्ट हो पाते हैं। जब आप अपने अनुभव से स्टोरी प्रेजेंट करते हैं.. तब लोग आपसे बहुत रुचिपूर्ण और उत्साहपूर्ण से जुड़ पाते हैं।

#ओपन :जीवन को खुलकर जिए। आप जीवन को खुलकर तब जी पाएंगे.. जब आप किसी के प्रति हिंसा, नकारात्मक इत्यादि को अपने जीवन से दूर कर देते हैं। अपने माइंड को ओपन रखकर। सकारात्मक सोच को अपने जीवन में आत्मसात करते हैं।

टेक : हम स्वयं के ही सबसे अच्छे मित्र और स्वयं के शत्रु भी बन सकते हैं। लेकिन हमें स्वयं का शत्रु नहीं अपितु हमें स्वयं का मित्र बनना हैं। पर्सनालिटी डेवलपमेंट करने का अहम हिस्सा फिजिकल रूप से स्वयं को ध्यान रखना भी जरुरी हैं। सही नींद ले, अपने जीवन जंक फ़ूड को दूर कर ले (क्युकी हम जैसा खाते है..उसका प्रभाव हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है ) प्रतिदिन व्यायाम करे, किताबों को अपने जीवन का परम मित्र बनाये। इन सभी के माध्यम से आपका फिजिकल और मेन्टल हेल्थ बहुत अच्छा होगा.. आपके व्यक्तितत्व में विकास होगा।

फाइंड मेंटर :उचित मार्गदर्शन से जीवन के हर ऊंचाइयों तक पहुँच पाते है। इसलिए अपने लक्ष्य, अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए अनुभवी अर्थात आपके फील्ड में एक्सपर्ट का एडवाइस एवं उनके मार्गदर्शन पर जरूर आगे बढ़े।
जैसा कि आप जानते है.. अगर बगीचे में माली ना हो तब बगिया सुख जाती है। अगर आपको अपने जीवन को हरा -भरा अर्थात सकारात्मक से पूर्ण बनाना है तो आपको मेंटर अर्थात उचित गुरु बहुत आवश्यकता है।

#मदद : जरूरत मंदो की मदद करना.. एक श्रेष्ठ और उत्तम गुण है। इसी गुण के माध्यम से आप में एक अलग ख़ुशी, उत्साह और उमंग आ जाता है। अपने समय का उपयोग जरूर दूसरों की मदद करने में करे। अगर आप आर्थिक रूप से अगर आप मदद नहीं कर पा रहे है.. तब आप अपने शिक्षा, स्किल अन्य चीज़ों के माध्यम से जरूर करे। इस दुनिया में पाप बहुत हो रहा है लेकिन जब पाप भरे दुनिया में दिल से जरूरतमंदो की मदद करते है.. तब यकीन मानिये एक अलग ख़ुशी.. एक अलग उत्साह आपको जरूर मिलेगा।

# अब नहीं : जैसा कि मैंने आपसे कहा अगर आज आप समय के साथ मज़ाक कर रहे है.. लेकिन जब एक दिन समय आपके साथ मज़ाक करेगी.. तब आपकी बहुत दर्द होगा। इसलिए जो भी आपने पहले गलतियां की। अब आप स्वयं से वादा करे.. कि अब आपको उन गलतियों को रिपीट नहीं करना है। आपको अपने कमिटमेंट्स को पूरा करना है। इस मन को हराया जा सकता है.. आपके बारम्बार अभ्यास के माध्यम से।

यह कुछ माध्यम है.. जिससे आप अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते है। स्वयं पर भरोसा कीजिये.. अपने कड़ी मेहनत पर और अपने लक्ष्य पर। एक दिन जीत जरूर आपकी होंगी।

धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved