किताब हमारे जीवन का सबसे श्रेष्ठ.. उत्तम और सबसे अनमोल तोहफा है। किताब एक ऐसा ज्ञानपूर्ण वस्तु है.. जिससे आप विभिन्न जानकारियां, अपने फील्ड से संबंधित इनफार्मेशन,महान लोगों के अनुभव को बहुत अच्छे से जान सकते है।
आज हम सभी के पास इंटरनेट मौजूद है.. जहाँ हम विभिन्न सारी जानकारियां हासिल कर सकते है। विभिन्न किताबों के समरी को, विभिन्न इनफार्मेशन को हम बहुत आसानी से प्राप्त कर सकते है।
अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाने के लिए पुस्तक को अपने जीवन में जरूर से जरूर अपनाये.. और सबसे महत्वपूर्ण किताब में लिखें हुए महत्वपूर्ण जानकारियों को अपने जीवन में आत्मसात करे।
अगर अभी भी आपके मन में प्रश्न जागृत हो रहा है कि किताब पढ़ने से क्या -क्या फायदा हो सकते है? इस विषय मैं आपको महत्वपूर्ण जानकारियां देने वाली हूँ।
1. ज्ञान :अच्छी किताबें वह प्यारी मित्र है.. जो हमारे अंदर सकारात्मक गुणों को विकसित करती है। स्कूल और कॉलेज के किताबों को पढ़ने के साथ ही साथ आप ऐसे पुस्तक को भी पढ़े.. जिससे आपका पर्सनालिटी विकास हो। आपके स्किल्स में विकास हो। Formal education के किताबों के साथ ही साथ सेल्फ हेल्पमेट बुक्स का चयन करे।
2.वर्ड्स :जब एक बच्चा अपने माँ के गर्भ से इस दुनिया में आता /आती है। तब वह हर बातों से, हर चीज़ से अज्ञात होता है। लेकिन धीरे माँ, पिता, घर के बड़ो इत्यादि से विभिन्न शब्दों को सुनकर, मम्मी से सीखकर धीरे -धीरे बोलना सीखता है।
एक अच्छी किताब हमारे बड़ो की भांति है.. जिससे हम पढ़कर विभिन्न सारे शब्द सीखते है। प्रभावशाली शब्द हमारे करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण बन जाता है। जब आप रोजाना किताब पढ़ते है.. आप नए लेसन के साथ आप नये शब्दकोष भी सीखते है। नये -नये विचार और नये -नये शब्दकोष आपके करियर में चार -चाँद लगा सकती है।
3. कल्पनाशीलता को प्रोत्साहन : मैं आपको खुद का अनुभव बताती हूँ.. जब से मैंने सेल्फ हेल्प मेट किताबों का मैंने चयन किया है.. तब से मेरी imagination पावर का बहुत विकास हुआ है। सेल्फहेल्प मेट बुक्स ही नहीं जब आप अपने क्लास से संबंधित किताबों को जब आप गहराई से पढ़ने लगते है.. तब यह आपका गहराईपन आपके किताब को लेकर आपके माइंड में उसका इमेज भी बनने लगता है। अगर आप इस imagination के पावर का उपयोग अपने सपने के लिए करने लगते है.. तब आपका सपना वास्तविक भी बन सकता है.. लेकिन अनिवार्य है कि आप कड़ी से कड़ी मेहनत करे, अपने इच्छाशक्ति को बढ़ाये और अपने सपने के लिए रोजाना कर्म करे।
स्वामी विवेकानंद जी की पुस्तक शिक्षा में लिखते है.. कि मनुष्य जैसा सोचता है.. वैसा बन जाता है। इसलिए आप अपने चिंतन अर्थात अपने विचार और अपने थिंकिंग पर ध्यान दे। अगर आप नकारात्मक विचार सोच रहे है.. तब उसे सकारात्मक में बदले। जब आप सकारात्मक किताबों का चयन करते है.. उसे रोज पढ़ते है.. तब आप सकारात्मक दिशा और सकारात्मक कल्पना शक्ति की ओर बढ़ते है।
4.तनाव : किताब हमारे जीवन का वह अनमोल साथी है.. जो दुख में, सुख में, परेशानी में, शिक्षा में इत्यादि हर समय हमारे साथ अटूटता के साथ हमेशा रहता है।आपके जीवन से संबंधित हर प्रॉब्लम को हल करने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के किताब आपको मिल जायेंगे।
आपके जीवन के हर दबाव को अच्छी किताबें.. Pleasure में बदल देती है। आपके मन को प्रफुल्लित और ऊर्जावान बना देती है।
आपके ज्ञान में वृद्धि.. आपके जीवन से तनाव को दूर.. आपके जीवन में ख़ुशी.. आपके जीवन में अपार धन लाता है..हम सभी का प्यारा मित्र अच्छी किताबें। इसलिए अपने जीवन में अगर सच्चा हमसफ़र बनाना है तो आपको किताबों को जरूर से जरूर बनाना चाहिए।यह आपको जरूर सफल बनाएंगी।
5. ध्यान : अटेंशन जिससे हिंदी में ध्यान कहते है। जब आप रोजाना अपने किताब पढ़ने का एक अच्छा रूटीन बना लेते है। आप रोजाना 20-30 मिनट किताबों का अध्ययन करते है। इससे आपका अपने कार्य के प्रति ध्यान की शक्ति का विकास होता है। रोजाना रीडिंग करने के हैबिट को अपनाकर आप अपने कार्य के प्रति distract नहीं हो पाते है। आप अपने कार्य को धैर्य की शक्ति को अपनाकर शांतिपूर्वक करते है।
6.स्मरण शक्ति : जब किताबों को गहराई से पढ़ते है और हर महत्वपूर्ण इनफार्मेशन को लिखकर उसे रोजाना रिकॉल करते है और किताब के बताये हुए महत्वपूर्ण सलाह को जब आप अपने जीवन में आत्सात करने लगते है। तब आपका स्मरण शक्ति का विकास होता है।
# लेखन और भाषण : रोजाना किताब पढ़ने से आपके लेखन कौशल में सुधार होता है। कुमार विश्वास, मनोज सर इत्यादि का जब हम लेखन और उनके बातों को सुनते है.. तब हमें बहुत अच्छा लगता है.. उन्होंने अपने सफलता का राज किताबों को दिया है। अत्यधिक सफल व्यक्ति किताबों को पढ़ते है.. जिससे उनका लेखन, उनके बोलने के कौशल में विकास होता है। हमें भी रोजाना किताब पढ़ना चाहिए.. जिससे हमारा लेखन कला, बोलने के कौशल में विकास हो सकता। अगर आप भी अपने ज्ञान के साथ अपने लेखन के कला में, भाषण के कला में उन्नति चाहते है.. तब आपको जरूर से जरूर से किताब पढ़ना चाहिए।
# निर्णय : आज दोपहर की ही बात है.. एक calling app है.. जिसका नाम acefluency है। जहाँ आप अपना इंग्लिश बोलने का अभ्यास co - learners के साथ कर सकते है। आज मैं एक बिज़नेस मैं से जुड़ी थी.. जिनका नाम सुमित था। उनसे बात करते -करते मैंने पूछा कि सेल्फ हेल्प मेट किताब क्यों पढ़ना चाहिए? उन्होंने सबसे पहले कहा कि सेल्फ हेल्प मेट किताबों का अध्ययन करने से आप बेहतर तरिके से निर्णय ले सकते है। उन्होंने खुद का भी अनुभव बताया है.. जब उन्होंने किताब पढ़ना शुरू किया था.. और किताब के बताये हुए लर्निंग को जब वे अपने जीवन में आत्मसात करने लगे.. तब वे अच्छे निर्णय ले पाते है.. बेहतर निर्णय लेने की क्षमता का विकास हुआ। क्युकी किताब कुछ पन्नों में ही राइटर ने जो भी अपने जीवन से सीखा है, उन्होंने किस तरिके से समस्याओं का समाना किया है.. कई सालों का अनुभव कुछ पन्नों में ही मिल जाता है।इसलिए ज्ञान के अनमोल भंडार को हमें जरूर पढ़ना चाहिए।
# नया आईडिया :किताब पढ़ने से हमारा ज्ञान बढ़ता है.. ज्ञान बढ़ता है.. तब नये -नये आइडियाज भी आते है। आज जितने भी सफल व्यक्ति हुए है.. उन्होंने राइटर के ज्ञान और अनुभव से अपने बिज़नेस में, करियर में उन्होंने ग्रोथ किया है। किताब आपको ज्ञान के सतग ही साथ आपको ज्ञाननिर्माता भी बनाता है। इसलिए किताबों को अपने जीवन में आत्मसात करे। रोज पढ़े।
किताब पढ़ने के अनगिनत फायदे है.. जिस प्रकार जीने के लिए भोजन और पानी जरुरी है। ठीक जीवन को सादगी और कुशलतापूर्वक जीने के लिए उचित ज्ञान और कौशल जरुरी है। यह ज्ञान आपको अच्छी किताबों को पढ़कर बहुत सरलता से मिल सकता है।
अपने आत्मविश्वास, अपने आत्मज्ञान और अपने कौशल को बढ़ाइए.. रोज किताबें पढ़िए और किताबें के लर्निंग को अपने जीवन में आत्मसात करे.. एक दिन जीत जरूर आपकी होंगी।
धन्यवाद
काजल साह
|
K
|
13.02.2025
Kajal sah
Readers
58
|
मेहनत,जुनून और निरंतरता  
मेहनत,जुनून और निरंतर प्रयास ये तीनों सफलता के मुख्य स्तंभ है ।अधिकांश लोग जीवन .....
|
K
|
18.01.2025
Kajal sah
Readers
282
|
दूसरों को सुनना और विशेषज्ञ  
अधिकांश लोग केवल अपने बातों को रखने में इच्छुक होते है लेकिन अन्य लोगों की बात .....
|
K
|
14.01.2025
Kajal sah
Readers
219
|
उन्नति  
किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति तब ही सम्भव है, जब उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कड़ी म .....
|
K
|
05.01.2025
Kajal sah
Readers
506
|
लेखन की कला  
जब हम अपने विचारों को काव्य, निबंध, कहानी इत्यादि के लिखकर प्रस्तुत करते हैं , .....
|
K
|
31.12.2024
Kajal sah
Readers
288
|
शत्रु को मित्र  
संयमित मन सच्चा मित्र की तरह है और असंयमित मन शत्रु की भांति है। संयमित मन ही स .....
|
K
|
30.12.2024
Kajal sah
Readers
263
|
विद्या  
शिक्षा हमारे जीवन का सबसे अनिवार्य हिस्सा है। बिना शिक्षा के जीवन व्यर्थ है। शि .....
|
K
|
30.07.2024
Kajal sah
Readers
564
|
100 साल तक जीना चाहते हो तो.... 
बिना मित्र के जीवन शून्य है। जीवन में सार्थक एवं कुशल मित्र का होना जरुरी है। ल .....
|
K
|
14.08.2024
Kajal sah
Readers
486
|
महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण टिप्स  
खेल जगत से सिनेमा जगत, शिक्षा जगत से राजनीतिक जगत इत्यादि हर क्षेत्र में महिलाए .....
|
K
|
14.12.2024
Kajal sah
Readers
353
|
" हमारा जीवन, हमारा भविष्य " 
समय किसी के लिए भी प्रतीक्षा नहीं करता है। समय सबसे गतिशील एवं बलवान है। सार्थक .....
|
|