The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
20/04/2024 Kajal sah Development Views 304 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
क्या आप मक्ख़न से घी बन सकते हैं?
आज बच्चों को पढ़ाते -पढ़ाते एक बहुत अच्छी बात सीखने को मिली। तीसरी कक्षा मेरी एक स्टूडेंट है.. उसका विषय पर्यावरण में विभिन्न सब्जियों, फूल -फल के बारे में विभिन्न जानकारियां दी गई थी।
जब धान के छिलके को हटाया जाता है.. तब उसमें चावल निकलता है.. जब चावल को उबाला जाता है.. तब वह भात अर्थात खाने का खाद्य बन जाता है । और उसका महत्व और भी बढ़ जाता है।
चलिए मैं आपको दूसरे उदाहरण से समझाती हूं.. जैसे जब दूध अत्यधिक  गर्म से अर्थात दूध मक्ख़न बनता है.. जब मक्ख़न को अत्यधिक गरम किया जाता है.. तब वह घी बन जाता है। अब आप समझ ही गए होंगे कि दूध जिसका मूल्य पहले अल्प था.. लेकिन जैसे ही मक्ख़न बना उसका मूल्य बढ़ गया और जैसे ही वह मक्खन से वह घी बनता है.. उसका मूल्य बहुत बढ़ जाता है।
मैं आपको इस दोनों उदाहरण से समझाना चाहती हूं। हम भी वह धान में छिपे  चावल की तरह है.. जब हम खुद को उभारते है.. तब हमारा मूल्य और बढ़ जाता है। हम वह दूध के भांति जब हम निरंतर प्रयास करते है.. स्वयं को विकसित करने के लिए.. जब निरंतर मेहनत करते है.. तब हम भी दूध से घी बन सकते है।
आज वर्तमान समय में डिग्री से अत्यधिक महत्व स्किल्स है। यह स्किल्स शक्ति ही आपको दूध से आपको घी बनाएगी अर्थात आपका महत्व बढ़ाएगी।
आज मैं आपको बहुत महत्वपूर्ण स्किल्स के बारे में बताने वाली हूं। आज मैं आपको ऐसे महत्वपूर्ण स्किल्स बताऊंगी.. जो आपको जरूर से जरूर सीखना चाहिए। आपके पास इंटरनेट अर्थात एक ऐसा माध्यम जिसका उपयोग करके आप स्वयं को बहुत स्किल्स से पूर्ण बना सकते है।

1. कम्युनिकेशन: संचार कौशल  वर्त्तमान समय में सबसे महत्वपूर्ण स्किल है। हालांकि बोलना हम सभी को आता है, लेकिन अपने बातों को कैसे रखा जाता है।
* एक्टिव : आज हम केवल अपने बारी का इंतजार करते है। समझे नहीं आप? कहने का अर्थ यह है कि हम केवल अपना मत रखना चाहते है.. दूसरों को सुनना पसंद नहीं करते है। यही कम्युनिकेशन का सबसे बड़ा दोष है। जब भी दूसरों से बात करे.. तब एक्टिव लिस्टेनिंग के ताकत को समझे।जब किसी से बात करे.. तब आपका ध्यान जवाब देने पर नहीं.. अपितु उन्हें समझने पर  होना चाहिए। यह हर युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्किल है.. जो उनके करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती। इसलिए अपने कम्युनिकेशन स्किल पर अच्छे से कार्य करें। आपको जानकर ख़ुशी होंगी कि मैंने mutebreak वेबसाइट पर कम्युनिकेशन स्किल भी अपलोड किया है. आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
* पब्लिक स्पीकिंग :यह पूरी दुनिया शब्दों का बाजार है। लेकिन इस बाजार उन शब्दों का अत्यधिक महत्व होगा.. जो प्रभावशाली और लोगों के हित के लिए हो। कम्युनिकेशन के हिस्सा पब्लिक स्पीकिंग है। यह बहुत जरुरी है कि आप अपने विचारों को आत्मविश्वास से रख पाए। अपने बातों से सभी को आकर्षित कर पाए। यह तब ही संभव होगा.. जब आप रोजाना अभ्यास करेंगे। अपने आदमी -पास के पब्लिक स्पीकिंग ट्रेनिंग क्लब में जुड़े, ऑनलाइन और ऑफलाइन स्किल सीखे। इस स्किल में बेहतरीन बनने का अभ्यास करे।
2. क्रिटिकल थिंकिंग और प्रॉब्लम सोलविंग : अगर आपको हीरा बनने की चाहत है.. तब आपको हीरा की तरह दबाब सहना सीखना होगा अर्थात मेहनत। अगर आपको सूरज की तरह चमकना तब आपको सूरज की भांति जलना सीखना होगा।
आज के समय में क्रिटिकल थिंकिंग और प्रॉब्लम सोलविंग स्किल बहुत जरुरी है।आज जब युवा छोटी -छोटी से समस्याओं से डर से जाते है.. अपने साहस और अपने हौसले को खो देते है। इसलिए यह बहुत जरुरी है कि आज के यंग जनरेशन अपने थिंकिंग को ग्रो और जीवन में आये समस्याओं का हल कर पाए।
4. निर्णय शक्ति : एक निर्णय से कभी जीवन संयमित हो जाता है और कभी एक निर्णय से जीवन विनाश की ओर अग्रसर हो जाता है। उदाहरण के लिए अगर संगत अच्छी ना हो तो जीवन का मार्ग पतन की ओर बढ़ता है.. अगर करियर के लिए सही निर्णय ना लिया जाए.. तब जीवन विनाश की ओर बढ़ता है।आज के युवा कल के नेता है.. कल के कर्णधार है। इसलिए आपको अपने शक्ति को पहचाने की आवश्यकता है। आपको अपने निर्णय लेने की शक्ति को विकसित करने की आवश्यकता है। आज आपके पास इंटरनेट है. जहाँ आप निशुल्क किताबें, वीडियोस, लोगों के अनुभव से सीख सकते है। अपने निर्णय की शक्ति को विकसित कर सकते है। हमेशा याद रखे.. एक निर्णय से आपका जीवन बन भी सकता अन्यथा बिगड़ भी सकता है।
# टीमवर्क : आज हम आजाद इसलिए है क्युकी हमारे देश के सच्चे सपूतों ने एकता की ताकत अर्थात टीम वर्क को उन्होंने सशक्त हथियार माना और इसी हथियार को अंग्रेजो को भारत देश निकालने अर्थात हराने के लिए उन्हेंने उपयोग किया। लेकिन एक टीम तब शक्तिशाली बनती है.. जब टीम के मेंबर्स में आपसी प्यार, करुणा, एक -दूसरे को हिम्मत देना, एक -दूसरे के सुख -दुख में शामिल होना इत्यादि। अगर आप टीम के साथ वर्क कर रहे है.. लेकिन टीम मेंबर्स में आपसी प्रेम, करुणा, दया इत्यादि का भाव ही लुप्त है.. तब ऐसी टीम कभी भी अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाएंगी। इसलिए जरुरी है कि अगर आप स्कूल स्टूडेंट है, कॉलेज स्टूडेंट है तब अपने फ्रेंड के साथ कोई भी प्रोजेक्ट को एकता एवं प्रेम के साथ करे। एक -दूसरे के साथ सकारात्मकता से व्यवहार करे। एक -दूसरे को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करे.. मित्र के सुख -दुख में सहभागी बने। यह आपका छोटा सा निरंतर अभ्यास आप में बहुत अच्छा परिवर्तन ला सकता है। आप टीमवर्क के कला को सीख पाएंगे।

@ क्रिएटिविटी : आज हर फील्ड में प्रतियोगिता है। लेकिन इस प्रतियोगिता पूर्ण दुनिया में वह आगे बढ़ेंगे.. जिनको अपने फील्ड में क्रिएटिविटी एवं नयापान से कार्य करना आता हो। जिनका मुख्य उद्देश्य लोगों को क्रिएटिव रूप से सर्विस प्रदान करना हो। हर युवाओं को यह स्किल्स अर्थात क्रिएटिविटी थिंकिंग एवं innovation सोच को जरूर विकसित करने की कला को सीखना चाहिए।
सोचिये जरा जो पानी हम सभी मुफ्त में पाते है। वह एक ऐसा आदमी जिन्होंने एक बोतल को पानी में बंद करके लोगों को बिक्री करना स्टार्ट कर दिया।आज आपके पास इंटरनेट है.. जिसका उपयोग करके आप भी फील्ड के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है। अपने सोच को विकसित कर सकते है। एक्रागता की शक्ति को अपनाये.. जिस फील्ड में आपको रूचि है .. अच्छे से जानकारी हासिल करे। आप क्या नयापन और क्रिएटिव कर सकते है  .. अपना ध्यान केंद्रित करे।

डिजिटल :मैंने यह सोचा कभी नहीं था कि मोबाइल से लर्निंग से अर्निंग  सब किया जा सकता है। इंटरनेट देश -विदेश लोगों के लिए पार्ट -टाइम और फुल टाइम  अर्निंग एवं लर्निंग का प्लेटफार्म है। लेकिन तब आप इंटरनेट का सही से उपयोग करके पाएंगे.. जब डिजिटल लिटरेसी को ग्रहण करेंगे।
आपको जरूर से जरूर डिजिटल मार्केटिंग सीख लेना चाहिए। क्युकी डिजिटल मार्केटिंग में आपको विभिन्न सोशल मीडिया एप्प्स, वेबसाइट के बारे में सिखाया जाता है। आपको जानकर ख़ुशी होगी.. यूट्यूब पर यह सारे कोर्स आपको फ्री ऑफ़ कॉस्ट मिल जायेगा। इसके अलावा बढ़ते समय के साथ आपको टेक्नोलॉजी, ai इत्यादि के बारे में स्वयं शिक्षित कीजिये। समय से गति की तरह तो हम आगे नहीं बढ़ पायेंगे.. लेकिन निरंतर सीखकर प्रतिदिन अभ्यास करे.. इस स्किल में स्वयं को आगे बढ़ा सकते है।

# जागरूकता : आज बहुत दुख की है.. आज हम केवल अपने धर्म और संस्कृत पर गर्व करते है। जय श्री राम कहकर खूद को हिन्दू कहते है। कोई अल्लाह को केवल अपना खुदा और अपने धर्म को श्रेष्ठ मानता है। यह हम क्यों भूल जाते है? यह देश केवल एक धर्म, एक जाति के लिए नहीं है अपितु यह देश हर भारत के लोगों का है। और हम सभी की जाति भारतीय जाति है।हर युवाओं को यह जरुरी सीखना चाहिए कि हम जैसे अपने धर्म और अपने धर्म के लोगों की इज़ज़त करते है.. ठीक उसी प्रकार हमें हर धर्म के लोगों को अपना समझना चाहिए.. एक -दूसरे के त्यौहार में शामिल होना चाहिए, एक-दूसरे के कल्चर को हमें समझना चाहिए। यह स्नेहपूर्ण गुण हमें बहुत आगे ले जा सकती है। यह एकजुटता की शक्ति को अगर हमने अपना लिया तब हमारा भारत देश जरूर एक दिन विश्वगुरु जरूर बन पायेगा।

# फाइनेंसियल :फाइनेंसियल विषय पर मैंने बहुत सारे आर्टिकल मैंने लिखा है। अगर युवा अच्छे से स्वयं को फाइनेंसियल फील्ड में खुद को विकसित करे.. तब युवा अपने मनी को वाइजली तरिके से इन्वेस्ट, सेविंग, बजटिंग इत्यादि कर पायेंगे। फाइनेंसियल नॉलेज प्राप्त करने से युवा अपने मनी को वेवजह expensive चीज़ों, पार्टी इत्यादि में व्यर्थ नहीं करेंगे। इसलिए हर युवाओं को पैसे से संबंधित स्किल अर्थात फाइनेंसियल नॉलेज जरूर ग्रहण करना चाहिए।

# लीडरशिप : आज के हर युवा कल के नेता है.. कल के कर्णधार है। लीडरशिप स्किल अत्यंत जरुरी है। लीडर वह है जो अपने टीम मेंबर्स को सही शेप प्रदान करे। उनको आगे बढ़ने के लिए मोटीवेट करे। स्वयं को लीडर कहने से कोई लीडर नहीं बन जाता। लीडर दूसरों को inspire और मोटीवेट करते है.. उनको निरंतर अभ्यास करने की प्रेरणा देते है।

यह कुछ स्किल्स जो आपको शीघ्रता से सीखना चाहिए। उपयुक्त स्किल्स के अलावा नेटवर्किंग स्किल negotiation स्किल, some हार्ड स्किल (कंप्यूटर ), सेल्फ अवेयरनेस, रेसीलिन्स इत्यादि। अपने टाइम सदुपयोग करे.. स्वयं को विकसित करने में। अपने शक्ति और ऊर्जा का सदुपयोग करे..व्यर्थ की चिंता छोड़े और अपने ऊपर और भगवान पर विश्वास कीजिये।
धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved