The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
18/04/2024 Kajal sah Development Views 191 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
दुनिया के सबसे टफ इंसान?
Cant hurt me यह किताब एक ऐसे जिद्दी और जूनून से पूर्ण महान व्यक्ति के माध्यम से लिखा गया है.. जिन्होंने जीवन के हर दर्द को चुनौती की तरह समझा।और अपने माइंड को उन्होंने इतना ज्यादा स्ट्रांग कर लिया.. जिससे कोई डेविड सर हर विषम परिस्थिति में आगे बढ़ते गए। यह क्या है? यह एक ललक है.. एक जिद्द... एक जूनून.. निरंतर मेहनत और अभ्यास करने की असीम इरादा है।
अगले निबंध में मैं आपको इस किताब के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां बताऊंगी...कि कैसे डेविड goggins पृथ्वी के सबसे टफ मैन बने। कैसे उन्होंने नेवी, कैसे उन्होंने वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में उन्होंने जीत हासिल की इत्यादि। एक बात तो समझने की आवश्यकता है कि मनुष्य यदि दृढ संकल्प, कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास को अपना परम मित्र बना ले।तब जरूर से जरूर एक दिन जीत जरूर मिलती है।
आज हर युवाओं के लिए 30 डेज का चैलेंज में प्रस्तुत करना चाहती हूं। हर युवाओं को यह 30 डेज चैलेंज जरूर से जरूर करना चाहिए। इस चैलेंज के माध्यम से आप अपने माइंड पर कण्ट्रोल करना सीख जायेंगे।

1. टॉक : सकारात्मक वार्तालाप स्वयं के साथ करना बहुत जरुरी है। किसी ने सटीक कहा है कि जैसा हम सोचते है.. वैसा हम बन जाते है। आपको स्वयं के साथ हमेशा पॉजिटिव करना है।इसका सबसे अच्छा माध्यम है affirmation में।रोजाना सुबह.. रातों को सोते समय और जब भी माइंड में नकारात्मक विचार आये.. तब आप रोजाना कहे "मैं कर सकता /सकती हूं"। मैं अपने बेहतर दूंगा /दूंगी इत्यादि। ऐसे रोजाना बोलने से आपके माइंड में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। आप अपने वाक्यों के अनुसार अनुसरण करते है। आपके अंदर असीम शक्ति है.. इसलिए स्वयं के शक्ति को पहचाने और आगे बढ़े।
2.धन्यवाद : धन्यवाद ज्ञापन करने से मनुष्य में निहित बुरा व्यवहार, नफ़रत, घृणा इत्यादि का विनाश होने लगता है। मनुष्य में करुणा, दया, प्रेम का भाव का विकास होने लगता है। इसलिए हमेशा ईश्वर को धन्यवाद करे और माता - पिता, अपने प्रियजनों का धन्यवाद करे। अगर किसी ने भी आपके साथ बुरा किया है.. उन्होंने माफ़ करके ही सोये। सुबह से रात तक अपने 3 बेहतरीन कार्य को लिखें.. जिसके लिए आप ग्रेटफुल है। ऐसे रोजाना करने से आपके अंदर सकारात्मकता का संचार होता है। जिससे आपका एक स्ट्रांग माइंडसेट तैयार होता है।

3. इमेजिनशन : कल्पनाशक्ति में वह सशक्त शक्ति है.. जिससे आप हर संभव कार्य को संभव कर सकते है। लेकिन आप इमेजिनशन तब कर पाएंगे.. जब आपका लक्ष्य होगा। जब आपका विज़न स्पष्ट होगा। इसलिए आपको सबसे पहले अपने विज़न तय करना है अर्थात अपने गोल्स को पक्का कीजिये। स्माल गोल रोज तय कीजिये.. उस गोल इमेजिन कीजिये। उदाहरण के लिए जब भी डेविड सर खुद को जब देखते थे.. तब वे सोचते थे कि मैं कुछ बड़ा करूंगा, जिससे लोग मुझसे प्यार करे। क्युकी डेविड सर ने बचपन से ही डोमेस्टिक violence को सहा है। बड़े होने के बाद कई पीड़ाओ को सहा है.. लेकिन वे कभी हार नहीं माने कभी उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ा। वे रोजाना visualization करते थे। ठीक उसी प्रकार आपको जो भी बनना है। अपने निर्णय किये हुए गोल्स को विसुअल कीजिये.. कि आपने अपने लक्ष्य को पा लिया है।आपका यह निरंतता अभ्यास ही आपको अपने लक्ष्य को पूर्णता तक पहुँच पाएंगी। अगर आज आपने 3 पेजेज पढ़ने का निर्णय किया है.. तब उस लक्ष्य के बारे में सुबह सोचिये कि आप कर सकते है। यह प्रक्रिया रोजाना करने से आप एक स्ट्रांग माइंडसेट के पर्सन बनने लगते है।
4.चैलेंज : चैलेंज वह सशक्त माध्यम है.. जिससे आप लेजेंड बनने के राह पर अग्रसर होते है। चैलेंज वह सुंदर माध्यम है.. जिससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्ट्रांग बन सकते है। लेकिन शर्त यह है कि चैलेंज का रूप सकारात्मक बदलाव से संबधित होना चाहिए।
निम्नलिखित बातों को अपने जीवन में शीघ्रता से लाये :
1. अपने जीवन से नकारात्मकता को दूर करने का बारम्बार अभ्यास करे। नकारात्मकता में वह बुरी शक्ति है.. जिससे आप अपना सब कुछ खो देते है। यह नकारात्मकता कहा से आती है? यह नकारात्मकता बुरा देखने से, बुरे लोगों के साथ रहने से, स्वयं के बारे में नकारात्मक सोचने से इत्यादि। ये सभी ऐसे दीमक है... जिससे आप विनाश के पथ पर अग्रसर होने लगते है। एक दिन यह सभी मिलकर आपको पूर्ण खोखला कर देती है। इसलिए सबसे पहले आपको अपने जीवन में रिप्लेस के क्रिया को समझने की आवश्यकता है। इन सभी को सकारात्मकता में बदलने का बारम्बार अभ्यास करे।
# नकारात्मक सोच : सकारात्मक  affirmation
# नकारात्मक लोग : सकारात्मक लोग
#नकारात्मक कार्य : सकारात्मक कार्य
नकारात्मक इनफार्मेशन : सकारात्मक इनफार्मेशन इत्यादि।
2. रोजाना सुबह अपने पास्ट जीत को याद करे.. स्वयं से यह कहे है कि तुम्हें अभी और जीतना है.. तुम्हें आगे और बढ़ना है.. तुम्हें दृढ़ता से हर लक्ष्य तक पहुंचना है। इसलिए तुम्हें बारम्बार स्वयं परिवर्तन लाना है।
3. रोजाना रविवार को 6 दिनों के हर मोमेंट्स को एक स्टोरी बनाकर क्रिएट करे। और यह भी लिखें कि आपने 6 दिन कौन -सा गोल्स आप पूरा नहीं कर पाए। स्वयं से कहे कि मैं अब पूरा अभ्यास करूंगा.. अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए।
# जोन : कम्फर्ट का तब ही वास्तविक आंनद आता है.. जब हमने अपने कम्फर्ट जोन से निकल कर अपने लक्ष्य के लिए विषम परिस्थिति अर्थात डिसकम्फर्ट को हमने अपने जीवन में स्थान दिया। उसके बाद जब आप कम्फर्ट को प्राप्त करते है.. तब वह असली आरामदायक है। इसलिए सबसे पहले आपको खुद को चैलेंज करना होगा कि कम्फर्ट जोन से निकलने की। कब तक सोते रहिएगा.. यह लाइफ बहुत छोटी है..क्या हमारा जन्म केवल खाने -पीने, सोने और शादी  करने के लिए हुआ है? नहीं.. जीवन का सार बहुत सुंदर है.. बहुत उत्तम है। इसलिए स्वयं को रोजाना चैलेंज दीजिये.. अपने कम्फर्ट से निकलने का। यह चैलेंज स्माल पार्ट में करे। जैसे कि अगर आप 8 बजे उठते आ रहे है.. तब आप 1 घंटा पहले उठने का प्रयास करे। अपने हर कम्फर्ट का टाइम duration धीरे -धीरे कम कर दे। लेकिन ऐसे फ़ूड को तुरंत मनाही करे.. जिसका व्यापक प्रभाव आपके हेल्थ पड़ता है.. जिससे आप आलसी के साथ बीमार भी होने लगते है।

# ध्यान :गीता में भी श्री कृष्णा कहते है कि हमें अपना कर्म बिना फल के चिंता किये बिना करना चाहिए। अगर आपने अपना कर्म सही से किया है.. तब आपको अच्छा परिणाम ही मिलेगा। इस 30 डेज चैलेंज में आपको आउटकम पर नहीं आपको अपना ध्यान केंद्रित करना है प्रोसेसिंग पर। आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतता एन्जॉय से अपने कार्यों को करना है। अगर आपका ध्यान कर्म से ज्यादा आउटकम पर होगा.. तब आप अपने लक्ष्य तक पहुँच नन्ही पाएंगे।

# डेवलपमेंट : मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों मानव के लिए मुलभुत रूप से जरुरी है। एवं इसका ध्यान रखना अनिवार्य रूप महत्वपूर्ण कार्य। आपका दृढ़ लक्ष्य होना चाहिए कि 30 डेज में आपको स्वयं को मेन्टल और फिजिकल रूप से बदलना है। आपको हमेशा याद रखना है कि आप अपने बारम्बार लर्निंग, स्किल, अनुभव इत्यादि से आप स्वयं में बदलाव लाने एक अभ्यास कर रहे है। और स्वयं को प्रेरित करते हुए कहना है कि एक दिन जीत जरूर मेरी होंगी।

#चैलेंज
1. आप इस 30 डेज में अपने जीवन में कुछ ऐसे एक्टिविटी को स्थान दे। जिससे आपको डर लगता है। लेकिन अगर आपने इस कार्य को कर लिया.. तब आपके जीवन में बदलाव आएगा। इसलिए तो कहा जाता है कि डर के आगे जीत है। अगर आपको लोगों से कम्युनिकेट करने में डर लगता है.. तब आप जरूर बात करने का अभ्यास करे।
2.स्माल स्टेप : आपको रोजाना सोने से पहले खुद को आकलन करना है कि क्या आप अपने गोल्स के हर दिन स्माल स्टेप्स ले रहे है? क्या आपने जो गोल्स निर्णय किया था कि वह पूरा आपने किया।
3. लर्न : पास्ट में अर्थात 30 डेज पहले अगर आपने जितनी भी गलतियां की.. उससे अपने क्या सीखा? और इस चैलेंज के दौरान अगर आपने कोई गलती किया.. तो प्रतिदिन उसका विश्लेषण करे। और स्वयं से वादा करे कि आप उन गलतियों से लर्निंग लेंगे और उसे रिपीट नहीं करेंगे।
4.रिड and लिसेन : आपको अपने माइंड को स्वयं से ट्रेनिंग इस 30 डेज चैलेंज में देना होगा। आप रोजाना सकारात्मक आर्टिकल पढ़े.. सफल लोगों की कहानियां (उनकी गलतियां, उनके सक्सेस इत्यादि को पढ़े )सकारात्मक सांग, सकारात्मक पॉडकास्ट इत्यादि को सुने। यह रोजाना करने से आपका माइंड उसी की तरह तरह बन जाता है।

यह कुछ माध्यम है.. जिससे आप अपने जीवन में लाकर छोटा ही लेकिन यह परिवर्तन आपके जीवन में वह एक जलती हुई मोमबत्ती के भांति कार्य करेगा.. जिसने पुरे अंधकार से पूर्ण घर को उजाला में बदल दिया। इस चैलेंज को करने से पहले आप स्वयं में विश्वास रखे कि आप कर सकते है.. आप विजय हासिल कर सकते है.. आप उन्नति तक पहुँच सकते है।
बारम्बार अभ्यास कीजिये। यह मन चंचल है.. लेकिन गीता में भी कहा गया है कि इस मन पर संयम बारम्बार अभ्यास के माध्यम से हो सकता है।

धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved