- बेटियों का विवाह 21 से 25 वर्ष और बेटों का विवाह 25 से 29 वर्ष के बीच कर देना चाहिए। इससे दोनों की मानसिक और शारीरिक परिपक्वता सही समय पर विवाह में सहयोग करती है।
- फ्लैट लेने से बेहतर है कि जमीन खरीदें और अपना घर बनाएं, जिससे आपकी आने वाली पीढ़ियाँ भी स्वतंत्र महसूस करें, जैसे किसी पिंजरे में कैद न हों।
- अपने गांव से जुड़ाव बनाए रखें। वहां की पैतृक संपत्ति और गांव के लोगों के साथ संबंध को बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण है।
- बच्चों को अपने धर्म और संस्कृति की शिक्षा अवश्य दें और उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास पर ध्यान दें। यह उनके चरित्र निर्माण में सहायक होगा।
- परिवार और समाज के किसी भी कार्यक्रम में भाग लें और अपने बच्चों को भी साथ ले जाएं। इससे उनका मानसिक विकास सशक्त होगा और उन्हें सामाजिक संबंधों की समझ भी होगी।
- घर में बागवानी करने की आदत डालें, और यदि जगह हो, तो एक देशी गाय पालें। यह घर में शुद्धता और स्वस्थ्य का वातावरण बनाएगा।
- त्योहारों को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाएं। जैसे होली, दीपावली, नवरात्रि, जन्माष्टमी आदि, जिससे परिवार में पारंपरिक मूल्य और आपसी प्रेम मजबूत होता है।
- प्रतिदिन सुबह 5 से 5:30 बजे उठने का नियम बनाएं और रात को 10 बजे तक सो जाएं। सोने से पहले आधा गिलास पानी पिएं, जिससे स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और हार्ट अटैक का खतरा कम होगा।
- यदि किसी संतान का पढ़ाई में मन नहीं लगता, तो उसे कोई हुनर सिखाएं। यह जीवन में आत्मनिर्भर बनने के लिए बहुत उपयोगी होगा।
- परिवार के साथ भोजन करते समय टीवी और मोबाइल का उपयोग न करें, यह आपके पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाता है।
- बच्चों को प्रेरणादायक फिल्में दिखाएं और बॉलीवुड की अनावश्यक फिल्मों से दूर रखें।
- जंक फूड और फास्ट फूड से बचें और सदैव पौष्टिक भोजन ग्रहण करें। भोजन से पहले भगवान को भोग लगाना न भूलें।
- घर में तुलसी का पौधा लगाएं और प्रतिदिन उसकी पूजा व दीपदान करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
- अपने घर पर किसी भी तरह का हथियार रखें और नियमित अभ्यास करें, ताकि विपरीत समय में यह आपके काम आए।
- बेटे और बेटियों के जन्म पर बराबर खुशी मनाएं। बेटियाँ समाज की नींव होती हैं और बेटे समाज की रक्षा। दोनों का महत्व बराबर है।
ये छोटे-छोटे नियम जीवन में अपनाकर हम अपने परिवार और समाज के लिए एक मजबूत नींव रख सकते हैं। इस संदेश को अपनाएं और इसे आगे बढ़ाएं। 🌸🙏
|
|