मनुष्य जीवन क्षणभंगुर है अर्थात जीवन किसी भी क्षण नष्ट हो सकता है।इस लघु जीवन में किसी से नफ़रत, घृणा, दुश्मनी करना व्यर्थ है। 20 वीं सदी के सबसे बड़े नायक गाँधी जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन अहिंसा, प्रेम, करुणा इत्यादि सदगुणों से जिया। हम गाँधी नहीं बन सकते लेकिन गाँधी जी के बताये हुए मार्ग पर जरूर चल सकते है अर्थात सभी से प्रेम करना, क्षमा कर देना,दया भाव रखना इत्यादि।
गाँधी जी ने स्वयं कहा था - असली वीर तो वह व्यक्ति है, जो शक्ति होने के बाद भी अन्य व्यक्ति के गलती के लिए उसे क्षमा कर दें।आज के समय में क्षमा करना एक सबसे महत्वपूर्ण गुण है। आज इस निबंध मैं आप सभी के साथ करुँगी कि दूसरों को माफ़ करने से क्या - क्या लाभ होता है?
1. मानसिक शांति : आज के समय में अधिकांश लोग छोटी - छोटी समस्याओं से परेशान हो जाते है, छोटी - छोटी बातों पर चिढ़ने लगते हैं। छोटी - छोटो बातों के लिए दूसरों से लड़ लेते है। इन सभी का व्यापक प्रभाव उनके मन पर पड़ता है।
वास्तविकत सफलता अर्थात पीसफुल लाइफ। पीसफुल लाइफ की प्राप्ति पीसफुल माइंड से हो सकती है।अपने हो या अन्य अगर उनसे कोई गलती हो जाएँ, उन्हें क्षमा कर दे। क्षमा करने से मन में कोई बोझ नहीं रहता और आपको शांति की अनुभव प्राप्त होंगी।
2. स्वस्थ और वृद्धि : मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है उसका कुशल स्वास्थ्य।
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है अर्थात समाज में जन्म लेता है और समाज में ही मर जाता है।सभी के मिलजुल रहना, प्रेमभाव रहने से, अन्य को क्षमा करने से हमारा स्वास्थ्य कुशल रहता है।स्वस्थ बेहतर रहने से हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। किसी से वैर करने में, किसी के दुर्भावना रखने से हम अपने ऊर्जा और समय की बर्बाद करते हैं। इसलिए ये बेहद जरुरी है कि कुशल स्वस्थ, बेहतर रिश्ता इत्यादि के लिए हमें अन्य लोगों को माफ़ कर देना चाहिए।
शक्ति होने के बाद भी दूसरों को माफ़ कर देना बहादुरों का गुण है। आत्मविश्वास,आत्मज्ञान और आत्म - सम्मान में वृद्धि होती है। इसलिए माफ़ करना सीखें और आगे बढ़ें।
3. नकारात्मक और कम : नकारात्मक वह दीमक है, जो हमारे सोचने -विचारने के तरिके को नष्ट कर देती है।क्षमा ना करने से अन्य व्यक्ति के बारे में नकारात्मकता और बढ़ने लगती है। लेकिन जब हम क्षमा क्र देते है, तब हम खुद उत्साह महसूस करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा हमारी बनी रहती है।
नकारात्मकता को जीवन से दूर करने का सशक्त उपाय यह है कि अन्य लोगों से प्रेम करें और अगर उनसे गलती भी हो जाएँ, तो दिल से माफ़ कर दें।t
अगर हम माफ़ करना सीख जाते हैं, तो बदला लेने की भावना, हिंसा की भावना इत्यादि सब दूर हो जाती है और हम शांतिपूर्वक जीवन जी सकते हैं।y
5. एनर्जी और क्रिएटिविटी :सबसे बड़ी शक्ति हमारे पास हमारी ऊर्जा है और उस ऊर्जा का सदुपयोग हम अच्छे कार्यों में करके कर सकते हैं अर्थात समय का सदुपयोग। किसी के प्रति वैर भाव रखकर, गुस्सा या द्वेष रखने से हम अपना समय और ऊर्जा का बर्बाद करते है। जीवन क्या है? हमारा जीवन समय से बना है और समय को बर्बाद करना यानि जीवन को बर्बाद करना। इस लघु जीवन में वैर भाव, नफरत भाव, घृणा इत्यादि का त्याग कीजिये और माफ़ करना सीखें।
अपने समय और ऊर्जा का उपयोग उन कार्यों में जिससे आपके क्रिएटिविटी, थिंकिंग इत्यादि गुणों में वृद्धि हो।
ये कुछ महत्वपूर्ण लाभ है। दूसरों को माफ़ करना सीखें और जीवन को सादगी और सरल रूप में जीयें।
उपरोक्त लाभ के अतरिक्त लाभ है - जीवन को सरल और खुशहाल बनाता है, एकाग्रता में उन्नति,आत्म - परिष्कार में उन्नति इत्यादि। माफ़ करना सीखें और सादगी जीवन जियें।
धन्यवाद
काजल साह
|