The Latest | India | [email protected]

57 subscriber(s)


K
23/07/2024 Kajal sah Awareness Views 340 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
आदतें बनाती हैं?

पहले हम अपनी आदत बनाते है उसके बाद आदतें हमें बनाती हैं। वर्तमान क्षण का कैसे उपयोग कर रहे है.. उससे ही हमारा भविष्य निर्मित होता है। अच्छी आदतें मनुष्य को एक चरित्रवान इंसान बनाता है और बुरी आदतों से मनुष्य का जीवन नष्ट हो जाता है। सफल होने की चाह हम सब में है।लेकिन सफल होने के लिए हम उस स्तर का प्रयास नहीं करते है.. सफल होने के लिए अर्थात अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए अच्छी आदतों को अपने जीवन में आत्मसात करना अनिवार्य है। अच्छी आदतों के बिना जीवन मूल्यहीन, उद्देश्यविहीन है। आज इस निबंध के माध्यम से हम यह जानने का प्रयास करेंगे कि हम अपने जीवन से बुरी आदतों को कैसे दूर करे और अच्छी आदतों को कैसे अपनाये? महत्वपूर्ण आदतें .................... 1. सुबह : क्या आप जानते है? हम अपने जीवन का 1/3 हिस्सा सोने में व्यतीत कर देते है। आचार्य प्रशांत जी कहते है कि जिंदगी में ऐसा मकसद होना चाहिए कि जो बिस्तर पर उठने से मजबूर कर दे।सोने की आदतें अपने आप हवा हो जाएगी।छोड़ो यह बात कि आदमी को 8 घंटे की गहरी नींद लेनी चाहिए।इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है।अरे गहरी नींद उनको शोभा देती है।जो मंदिर पर पहुँच कर चैन की नींद सो रहा हो।जो सौ तरह के दुखों में, परेशानियों में हो.. तुम जीवन के संघर्ष में हो। तुम्हें वाकई लगता है कि / तुम्हें अधिकार है..गधे - घोड़े बेचकर सोने का।समय एवं ऊर्जा हमारे पास सीमित है। यह सीमित जीवन में हमें बहुत कुछ करना है। सफल व्यक्ति हमेशा सुबह उठते है। सुबह जल्दी उठने एक ऐसी हैबिट है जो आपको दिन की शुरुआत अच्छे से करने में मदद करती है। सुबह उठने से आपके पास पर्याप्त समय रहता है। आप अपने समय का उपयोग बेहतरीन एवं प्रभावशाली तरीके से कर सकते है। भगवान बुद्ध जी ने कहा था - हमारी सबसे बड़ी गलती है कि हमें लगता है कि हमारे पास समय बहुत है। यह जीवन क्षणभंगूर है। हर क्षण अत्यंत आवश्यकता है।गीता में भी कहा गया है - जीवन ना तो अतीत में है ना ही भविष्य में.. जीवन इस क्षण का नाम है। इसलिए देर तक सोने की बुरी आदतों को अपने जीवन से दूर करे। 2. व्यायाम एवं हेअल्थी : मनुष्य की सबसे बड़ी सम्पदा स्वस्थ शरीर है। आचार्य प्रशांत जी कहते है - तन के लिए व्यायाम एवं मन के लिए अध्यात्म आवश्यक है। व्यायाम एक शक्तिशाली प्रक्रिया है.. जिससे तन और मन स्वस्थ रहता है। इसलिए अपने जीवन में व्यायाम को जरूर शामिल करे। प्रतिदिन व्यायाम करने से स्ट्रेस दूर हो जाता है और जीवन में सादगी आ जाती है। आप ऊर्जापूर्ण जीवन जी पाते है। व्यायम को शामिल करने के बाद प्रतिदिन अपने भोजन में स्वस्थ भोजन शामिल करे। जैसे हम खाते है अन्न वैसा हो जाता है हमारा मन। स्वस्थ भोजन मन एवं तन को तंदरुस्त रखता है। आप अच्छे से सोच पाएंगे, समस्या का समाधान कर पाएंगे। 3. लक्ष्य : जीवन लक्ष्य से पूर्ण होना चाहिए। बिना लक्ष्य के बिना जीवन व्यर्थ है। बिना लक्ष्य के बिना जीवन जानवर के भाँति है। मनुष्य जानवर से विभिन्न है..क्युकी मनुष्य गहराई से सोच सकता है, अपना लक्ष्य निर्धारित कर सकता है, जीवन में बड़ा लक्ष्य पा सकता है। जीवन में खाते - पीते एवं काम पर जाना एवं लौट के घर आना यही जीवन नहीं है। अपने जीवन में बड़ा गोल्स निर्धारित करे। जीवन में सब बड़ा एवं सार्थक लक्ष्य रहता है.. तब हम अपने समय का दुरूपयोग नहीं करते है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी ने कहा था - सपने वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे। ऐसा ही लक्ष्य हमारे पास होना चाहिए। 4. प्लान : सफलता अर्थात अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए उचित रोड मैप का अत्यंत जरुरी है। एक सार्थक प्लान अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए। आज जितने भी सफल लोग है एवं हुए है। वे इसलिए सफल हो पाए है क्युकी वे अपने लक्ष्य के लिए उचित प्लान तैयार करते है। यह एक अच्छी आदत है। अधिकांश लोग कहते है कि गलतियां करके - करके हमें सीखना चाहिए। हमें हमेशा याद रखना चाहिए.. हमारे पास सीमित ऊर्जा एवं समय है।बार - बार गलती करके सीखना.. उचित नहीं। समझदार इंसान वह जिसने अपने गलती से सीखी हो और बहुत समझदार व्यक्ति वह दूसरों के गलतियों से सीख ली। आज हमारे पास इंटरनेट है। जहाँ हम अपने फील्ड से रिलेटेड सक्सेसफुल लोगों का इंटरव्यू देख सकते है। अपने फील्ड से रिलेटेड विभिन्न किताबें पढ़े।उसके बाद सोच - समझकर अपने लक्ष्य के लिए सार्थक प्लान बनाये। आशा करती अब आप अपने लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। आपने सार्थक एवं स्पष्ट प्लान भी तैयार कर लिया है। प्रतिदिन हमें नियमित प्रयास एवं अभ्यास करना जरूरी है। जब हम कोई सेल्फ - हेल्प बुक्स पढ़ते है..पढ़ने में तों बहुत अच्छा लगता है। लेकिन जीवन में बदलाव लाना अत्यंत जरुरी है। अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए एक्शन प्रतिदिन ले। जब तक आप कोई एक्शन नहीं लेंगे.. तब तक उपरोक्त सारे हैबिटस व्यर्थ है। प्लानिंग बेहद महत्वपूर्ण है और प्लानिंग के बाद प्रतिदिन एक्शन लेना अत्यंत आवश्यक है। सक्सेस एक दिन में नहीं मिलता लेकिन एक दिन जरूर मिलता है। यही सोच के साथ आगे बढ़े और होने लक्ष्म के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करे। 5. सकारात्मक : मनुष्य विचारों से निर्मित प्राणी है। जैसे 🤔सोचता है वैसा बन जाता है। महत्वपूर्ण हैबिटस में सकारात्मक सोचना भी एक सबसे जरूर हैबिटस है। जीवन में उतार - चढ़ाव आएंगे लेकिन जब आप सकारात्मकता से पूर्ण होते है.. तब आपका ध्यान समस्या की ओर नहीं समाधान की ओर होता है। नकारात्मक सोच, नकारात्मक लोग एवं नकारात्मक कार्य सभी को अपने जीवन से शीघ्रता से दूर करे। 6. धन्यवाद : यह जीवन बेहद अनमोल है।यह जीवन देने वाले सबसे अनमोल है। हमारे पास जो भी उसके लिए हमें हमेसा कृतज्ञता प्रकट करना चाहिए। अपने लाइफ में उन चीज़ों के लिए सदैव ग्रेटफुल रहे है, जो आपके पास है। भगवान को अपने प्रियजनों का हमेशा धन्यवाद करे। ऐसे प्रतिदिन करने से आपके जीवन में ख़ुशी का संचार होगा। आप और बड़ा सोच पाते है । यह कुछ महत्वपूर्ण अच्छी आदतें है। जिससे आप अपने बुरी आदतों को दूर करके आगे बढ़ सकते है। जीवन में उन्नति एवं सफलता प्राप्त कर सकते है। उपरोक्त के अलावा आप विभिन्न किताबें, नए - नए स्किल्स, अपना समय अन्य लोगों के साथ व्यतीत कर सकते है, मनोमंजन के साथ मनोरंजन में थोड़ा समय व्यय कर सकते है। आप उत्साहपूर्ण एवं उमंगपूर्ण जीवन जीवन जी पाएंगे। धन्यवाद काजल साह

Articles with matching content

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 




© mutebreak.com | All Rights Reserved