The Latest | India | [email protected]

56 subscriber(s)


K
01/09/2023 Kajal sah Bravery Views 392 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
जादूगर मंत्रा

खुश भरा जीवन कौन नहीं चाहते है? आप, मैं और सभी को ख़ुशी से परिपूर्ण जीवन चाहिए। लेकिन प्रश्न यह है कि क्या हम अपने जीवन को हैप्पी बना सकते है। उत्तर है - हाँ। जैसे कि हम जानते है मानव जीवन बहुत ही दुलर्भ से प्राप्त हुआ है, और यह शरीर का अंत कब हो जायेगा। हमें ज्ञात नहीं, इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम जो जीवन मिला है, उसे ख़ुशी, साहस एवं खुशनुमा व्यतीत करें। चलिए आज मैं आपको बताऊंगी हैप्पी लाइफ टिप्स : 1. धन्यवाद :भगवान ने आपको, मुझे एवं हम सभी को जो भी सुख, ख़ुशी दिया है, उनके लिए भगवान को हमें प्रतिदिन दिन धन्यवाद ज्ञापन करना चाहिए।आपके जीवन में जो सुख, सुविधा एवं जो वस्तुओं है उसके लिए भगवान को धन्यवाद करें। 2. सेल्फ लव : जब किसी को और से ज्यादा स्नेह हो जाता है, तब तकलीफ ही मिलता है लेकिन जब खुद से प्यार हो तब ख़ुशी मिलती है इसलिए स्वयं से प्यार करें, स्वयं को महत्त्व दें। स्वयं से प्यार करें, स्वयं का ध्यान रखें। 3. माइंड : मानसिक विकास अतिआवश्यक है, इसलिए अगर आपको अपने जीवन में आर्थिक, सामाजिक जीवन में ख़ुशी चाहिए तब आपको प्रतिदिन अपने माइंड पर कार्य करना होगा। अपने माइंड को हमेशा सिखाते रहे, लर्निंग को महत्व दें। रिलेशन : कुछ रिश्ते होते है, जिससे दूर हम नहीं हो पाते लेकिन जब वो रिश्ते तकलीफ देते है तब बहुत गहरा घाव दिल पर लगता है। इसलिए ऐसे रिश्ते के साथ ही रिश्ता निभाए जिसमे ख़ुशी, सकारात्मक विचार, सकारात्मक कार्यों को करने के लिए प्रेरणा मिले इत्यादि। विचार : क्या आपने कभी अपने विचार को परखा है? आपका विचार कैसा है? सकारात्मक है या नकारात्मक? अगर आपका विचार नकारात्मक है तब आप हमेशा नकारात्मक की ओर ही अग्रसर होंगे लेकिन अगर आपका विचार सकारात्मक है तब आपको मौका, ख़ुशी, आनंद, इत्यादि ही प्राप्त होगा। इसलिए हमेशा सकारात्मक सोचे। नकारात्मक सोचने से पहले ही सकारात्मक सोच को जन्म दें। पैशन : अगर आप अपने पैशन पर निरंतर मेहनत, अभ्यास, प्रयास करते है तब आप जरूर ही अपने पैशन में सक्सेस, ख़ुशी मिलती है। इसलिए अगर आपको पैशन अभी तक नहीं मिला है तब उसे जल्द से जल्द तलाशें एवं अपने पैशन पूरी सिद्द्त के साथ हार्डवर्क करें। माफ़ : जैसे कि हम जानते है, दुनिया में कोई भी अमर नहीं है। एक दिन हम सभी को दुनिया छोड़ कर जाना है। तो क्यों हम लोगों को अपना दुश्मन मान बैठते है, क्यों उनसे लड़ते है? यह सारे अवगुणों को आज से ही अपने जीवन से त्यागे एवं लोगों को माफ़ करने की आदत डालें। अभ्यास करें कि किसी को कटु वाक्य, बुरा व्यवहार ना करें।देखिये यह सब करके आपको बहुत ही ख़ुशी मिलने लगेगी। मदद : सबसे अच्छा कर्म यह है कि लोगों की मदद करें। पुरे सिद्द्त के साथ। अगर आपके पास मटेरियल्स थिंग्स, लर्निंग टिप्स, अच्छा व्यवहार इत्यादि अच्छे गुण है तब आप लोगों को बांटे। क्वालिटी टाइम : आज दूसरे व्यक्ति हमसे इसलिए हमसे आगे है, क्युकी उन्होंने अपने समय का सही से उपयोग किया। हमारे पास भी 24 घंटे है, हम उन टाइम को क्वालिटी टाइम के रूप में हमें उपयोग करना चाहिए। आप उपयोग कर सकते है : 1. स्टडी 2. स्किल 3. इनकम 4. पैशन 5. Hobbies इत्यादि। साधारण : आपका और मेरा प्रयास यह होना चाहिए कि जीवन को साधारण तरिके से जिए। असली ख़ुशी materials से पूर्ण प्राप्त नहीं होती है। कोशिश यह होना चाहिए कि सादा जीवन उच्च विचार। जिज्ञासा : आज मनुष्य इसलिए इतने आगे बढ़े है, क्युकी उनके अंदर गुण है वो है -जिज्ञासा। अगर आपको भी अपने जीवन में ख़ुशी चाहिए, तब आप जिज्ञासु बनिए। हर बातों को हाँ और ना करना। हर बार सही नहीं है, इसलिए मन के जिज्ञासा को जगायें। ग्रोथ : आज का दौर प्रतियोगिता का दौर है, इसलिए इस दौर में आगे बढ़ने के लिए स्वयं का ग्रोथ करना अतिआवश्यक है। इसलिए अपने ग्रोथ के लिए प्रतिदिन कार्य करें। पर्सनल ग्रोथ पर पूरा ध्यान दें। यह कुछ टिप्स है फॉर हैप्पी लाइफ। याद रखें, हमें जीवन केवल एक बार ही मनुष्य के रूप में प्राप्त है। इसलिए इस जीवन के हर पल को यादगार बनाने का प्रयास करें। चलिए अब आपलोगों से मिलती हूँ, अगले आर्टिकल। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved