The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
14/10/2023 Kajal sah Bravery Views 324 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
जो अपने मन से लड़ते है वो ही वीर कहलाते है।
कैसे है आप सभी? कुछ सप्ताह से मेरा मन बहुत चंचलित हो उठा है। एकाग्रता, धैर्य, मेहनत का आभाव लग रहा है। ना जाने ऐसा क्यों हो रहा है? जैसे कि हम जानते है जिस जो व्यक्ति मेंटालिटी रूप से मजबूत है, वो हर असंभव कार्य को संभव कर सकते है। लेकिन जिनका मेंटालिटी वीक है, वो हर सरल कार्य को करने में भी बहाना करते है। आज जो व्यक्ति अमीर है, वो अपने मानसिक बुद्धि का उपयोग करके एवं आज फकीर है उन्होंने अपने मानसिक शक्ति का उपयोग नहीं किया।
मेरी लड़ाई स्वयं से, एवं इस लड़ाई में मुझे जीत हासिल करना है। आज मैं आपको कुछ टिप्स बताऊंगी, जिससे आप अपने चंचल मन को एकाग्रता ला सकते है।
अगर आपको उन्नति की ओर बढ़ना है, तो आपको सबसे पहले अपने मेंटालिटी स्ट्रांग करनी होंगी। चलिए जानते है। क्या - क्या टिप्स है :

1. मैडिटेशन : भागवत गीता में भी कहा गया है कि मन बहुत चंचल है। इस मन को एकाग्रता करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप मैडिटेशन करें। डीप ब्रीथिंग लें एवं प्रेजेंट मोमेंट को जियें। पास्ट एवं फ्यूचर की  चिंतन का त्याग करें। प्रेजेंट को अच्छा बनाने हेतु निरंतर मेहनत, अभ्यास एवं प्रयास करें।

पॉजिटिव: क्या आप स्वयं से प्यार करते है? कोई आपका साथ नहीं देंगा। इसलिए आपको स्वयं के साथ निरंतता उचित मार्ग पर अग्रसर होना है। इसलिए स्वयं को हमेशा प्रभात में सकारात्मक affirmation दें। आप जो बनना चाहते है, उसके लिए स्वयं को हमेशा प्रेरित करें।

गोल : आपको पता है? हम कई बार क्यों हार जाते है? क्यों भटक जाते है? क्युकी हमारा कोई फिक्स गोल्स सेट नहीं रहता।इसलिए यह जरूरी है कि अपने गोल्स को फिक्स करें एवं अपनी पूरी ऊर्जा, शक्ति, मेहनत उसी गोल को पूर्ण करने में अर्जित करें।

लिमिट :किसी चीज़ का ज्यादा उपयोग हमेशा घातक होता है। इसलिए कोई भी चीज़ का लिमिट रूप से उपयोग करें। ऐसी वस्तुओं, लोगों को इत्यादि को स्वयं से दूर कर ले, जो आपके लक्ष्य के लिए बड़ा उत्पन्न कर रही है।

टाइम : आज मेरी सबसे बड़ी गलती यह है कि मैंने अभी तक फिक्स रूटीन नहीं बनाया है। जब मन आया तब सो गई, जब मन किया तब पढ़ ली इत्यादि? इसी आज मैं मेन्टल रूप से इतनी परेशान हूं। इसलिए यह अनिवार्य है कि हमें अपने सपने का सही मैनेज करना है। एक सही रूटीन बनाये जिससे आप निष्ठा रूप से फॉलो कर पाएं।

नो :एक बात याद रखिये आज स्वार्थ भरी दुनिया है। आज इस दुनिया में कोई अपना नहीं है। इसलिए हर किसी के कार्य के लिए तुरंत हाँ कर देना। एवं स्वयं पर ज्यादा प्रेशर लेने की आदत को छोड़े। इसका प्रभाव आपके मेन्टल और फिजिकल दोनों पर पड़ता है। इसलिए जो काम आप कर सकते है विथाउट अपने मेन्टल हेल्थ को नुकसान पहुंचाए, वही करें।

लिखें :जर्नीलिग एक अच्छा तरीका है, जिससे आप अपने थॉट्स को, और एक्सपीरियंस को लिख सकते है। स्वयं को दूसरे से compare करने की आदत का त्याग करें। स्वयं को कैसे आगे बढ़ाना है, इन सभी विषयों पर चिंतन करें। कोई आपका मित्र नहीं आप ही स्वयं के मित्र है।

धैर्य :सफलता हेतु आवश्यक है मेहनत एवं धैर्य है।वैसे ही अगर आपको मेन्टल हेल्थ पर विजय पाना है तो आपको धैर्य से कार्य करना चाहिए। हड़बड़ी में कोई फैसला ना लें। मन को शांत करके फैसला लें। आपकी लड़ाई किसी से नहीं आपकी लड़ाई स्वयं से है। समय लगेगा लेकिन आपको धैर्य हेतु अभ्यास करते रहना है, आपको परिणाम जरूर मिलेगा।

3 घंटा : सुबह का 3 घंटे बहुत जरुरी है। आपके मेन्टल एवं फिजिकल हेल्थ के लिए। इसलिए सुबह का 3 घंटे आपको अच्छे कार्य करके व्यतीत करना है।
1. योगा
2. मैडिटेशन
3. बुक रीडिंग
4. अपने पैशन पर कार्य
इत्यादि।
आपको सुबह का 3 घंटे मजबूत बनाना होगा।

दूर : सोचिये अगर आज आप पढ़ नहीं रहे है, अपने कार्य को नहीं कर रहे है इत्यादि। जिससे करने में indirect रूप से आपको अच्छा लग रहा हो। लेकिन कुछ साल बाद की कल्पना कीजिये, जहाँ आपके सारे मित्र आगे बढ़ गए होंगे। आप एक नौकरी के लिए भीख मांग रहे होंगे। जो वक़्त मिला है, उसको उसी कार्य को करने हेतु दें। वर्ना भविष्य अंधकार में डूब सकता है। इसलिए आज मेहनत कर लें, यही मेहनत आपको कल हीरा बनाएंगी।

हेल्प : अगर आपने यह सब स्वयं से कर लिया है, लेकिन अभी तक कोई परिणाम नहीं मिला। तब आप जरूर डॉक्टर से consult करें। किसी बड़े से हेल्प लें। अपने अच्छे मित्रों को अपनी समस्या साझा करें। एवं देखे उनसे क्या राय मिली है।

यह कुछ टिप्स है, जिसके माध्यम से आप अपने ब्रेन को कण्ट्रोल कर सकते है। यह एकाएक नहीं हो जाएगा। इसके लिए रोज आपको कार्य करना होगा। आपको हमेशा याद रखना, आपकी लड़ाई किसी से नहीं स्वयं से है।

धन्यवाद
काजल साह 
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved