The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
29/12/2023 Kajal sah Bravery Views 360 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
मनुष्य दिव्य प्राणी है।
मनुष्य वह दिव्य प्राणी है, जिसके पास अद्भुत शक्ति है।मनुष्य ने अपने बुद्धि और परिश्रम से विभिन्न अविष्कार किये है। आज भी विकास की गति जारी है।भगवान ने हर किसी को "गुण "और "अवगुण "दोनों प्रदान करते है। कोई अपने गुणों को पहचानकर उसके विकास के लिए गतिशील हो जाते है और अपने अवगुणों को धीरे - धीरे दूर करने का प्रयास करते है।
मनुष्य दो प्रकार के होते है -1. आशावादी 2. निराशावादी।आशावादी मनुष्य हर अवरोध को अवसर समझकर हल करता है, जबकि निराशावादी व्यक्ति अवसर हो या अवरोध पीछे हटने का प्रयास करते है। हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि मनुष्य जीवन में बहुत कीमती से प्राप्त होता है। जिसका हर पल हमें सदुपयोग कार्य के लिए करना चाहिए। आज मैं आपको बताने वाली हूँ कि आप कैसे अपने टैलेंट को कहा - कहा प्रस्तुत कर सकते है यानि आपके टैलेंट के लिए सुनहरा मंच क्या - क्या हैं?
निम्नलिखित स्थानों पर :

1. सबसे : कहा जाता है, जब हम अपना आत्मविश्लेषण सही से नहीं करते, तब हमारे अंदर अहंकार का भाव उत्पन्न होता है। और यह अहंकार शारीरिक और मानसिक रूप से हमारे लिए घातकसिद्ध होती है।स्वयं को जाने। आपको क्या अच्छा लगता है और क्या खराब इत्यादि। सभी का विश्लेषण करे। अपने टैलेंट को जान लेने के बाद रोजाना अभ्यास, रोजाना कुछ नया सीखे और रोजाना थोड़ा - थोड़ा ही लेकिन संसोधन जरूर करे।

ऑनलाइन : अगर मैं आपको अपना अनुभव बताऊ तो, ऑनलाइन प्लेटफार्म एक ऐसा माध्यम है, जिससे आप मान, सम्मान और धन व्याप्त रूप से अर्जित कर सकते है। मैंने अपने टैलेंट को शो करने का माध्यम सोशल मीडिया प्लेटफार्म चुना। जैसे : फेसबुक, इंस्टाग्राम, इत्यादि।
आप समय का इंतजार ना करे, अपने टैलेंट को शो आप जल्द से जल्द स्मार्टफोन से कर सकते है।जहां आपको मजबूत नेटवर्क भी प्राप्त होता है। सोशल मीडिया का उपयोग केवल मनोरंजन के लिए ना करे मनोरंजन और गुण प्रस्तुत करने के लिए करे।

लोकल : किसी महान व्यक्ति ने बिल्कुल सटीक कहा है - जीवन में आगे बढ़ने के लिए हर अवसर का लाभ उठाना चाहिए।जब भी आपके लोकल एरिया में, आपके आस - पास क्षेत्रों में प्रतियोगिता, इवेंट्स इत्यादि में जरूर भाग लेने का प्रयास करे और अपने टैलेंट को प्रस्तुत करे।

यूट्यूब : मेरा ऐसा मनाना है कि यूट्यूब वह मूलधन है, जिससे हर लोगों का अपना मूल पहचान मिल पाता है। आप अपने हॉबीज़, टैलेंट, पैशन इत्यादि को आप यूट्यूब पर शो कर सकते है। यूट्यूब वह सुंदर उपहार है, जो हर वर्ग (युवा से बुजर्ग और पुरुषो से महिला इत्यादि ) तक के लिए वरदान साबित हो सकता है। अगर वे यूट्यूब का सही से उपयोग करटे है, तब। इसलिए आपके पास दुनिया का सबसे कीमती उपहार यूट्यूब है। इसलिए इस उपहार का सदुपयोग कीजिये, तब ही आपको यह जीत का हार पहनाईयेगी।

आर्टिकल : अगर आपको लिखना बहुत पसंद है, अपने विचारों को लेख, कविता, निबंध इत्यादि रचनाओं में प्रस्तुत करना अच्छा लगता है । तब आप अपने आर्टिकल को विभिन्न पत्रिका, पुस्तकें इत्यादि में प्रकाशित कर सकते है। साथ ही साथ आप अपना स्वयं का ब्लॉग बना सकते है। जिससे विभिन्न लोग आपसे विभिन्न लोग जुड़ पाएंगे। इसलिए सोशल मीडिया को हमेशा साधक के रूप में प्रयोग करे।

पेपर :अगर आप एक अच्छे चित्रकार है, अच्छे स्पीकर है,इत्यादि। आप अपने टैलेंट को अपने लोकल न्यूजपेपर, मैगज़ीन इत्यादि में प्रकाशित कर सकते है। जहां आपको विभिन्न अवसर मिलेंगे। साथ ही साथ न्यूजपेपर में अपने टैलेंट को जरूर शो करे।


            " मन "
मन के हार हार है और मन के जीते जीत। जीवन में सभी ऊँची आयामों तक पहुंचना चाहते है। ऊँची आयाम तक वे पहुँच पाते है, जिनका मन संकलपूर्ण हो। जिन्हें अपने मेहनत पर भरोसा हो। हम शारीरिक थकवाट से नहीं हारते, हम मानसिक थकावट से हारते है।
जिनका मन वश है, वे ही जीवन में आगे बढ़ पाते है और जिनका मन वश में नहीं है वे आगे नहीं बढ़ पाते। इसलिए अत्यंत जरुरी है कि हमें अपने मन पर सवार होना चाहिए।
आज मैं आपको बताने वाली हूँ कि कैसे आप अपने मन को कण्ट्रोल कर सकते है?
1.डीप : किसी भी कार्य को करने से पहले डीप ब्रीथिंग जरुर ले। जब आप डीप ब्रीथिंग ले रहें है, तब अपनी सांस पर ध्यान केंद्रित करे। आपको यह रोजाना करना चाहिए। जिससे आपका मन एक स्थान पर धीरे -धीरे केंद्रित होने लगेगा।

अपनाये : रिप्लेस हमेशा बुरी आदतों को अच्छी आदतों में करना चाहिए। नकारात्मक विचारों को सकारात्मक विचारों में करना चाहिए। हमेशा याद रखे मानव जीवन अल्प समय के लिए मिला है, इसलिए अपने मानव जीवन के हर पल का सदुपयोग करे। प्रतिदिन सुबह उठकर पॉजिटिव affirmation करे।

मल्टी : एक बार अनेक कार्य करना यह कूल नहीं फूल की निशानी है। जिसके कारण हमें किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिल पाती। इसलिए हमें मल्टी tasking से दूर रहना चाहिए। एक समय में एक ही कार्य को करे और कार्य करते समय अपनी पूरी ऊर्जा, योग्यता कार्य में लगा दीजिये।

हेअल्थी : स्वास्थ्य तन होगा, तब ही स्वास्थ्य मन  होगा।आप अपने लाइफ स्टाइल  में सुधार लाये।अच्छे दिनचर्या का पालन करे। जैसे : सही नींद ले, सही आहार का सेवन, प्रतिदिन व्यायाम इत्यादि। जिससे आप अपने एकाग्रता से किसी कार्य को कर पाएंगे।

क्रिएटिविटी : अपने कार्य करने के तरिके में क्रिएटिविटी लाये। फ्री टाइम में नये - नये हॉबीस को अपनाये। मन क्रिएटिविटी से संबंधित कार्यों में अटूट रूप से लगा रहता है। अपने मन को केंद्रित करने के लिए हॉबीस, क्रिएटिविटी को अपनाये।

योगा : योगा और मैडिटेशन वह शक्ति है, जिससे चंचलता से पूर्ण मन को एक स्थान पर केंद्रित किया जा सकता है। प्रात :काल अपने इन्द्रियों में नियंत्रण करके मैडिटेशन करे। अपने जीवन में विभिन्न योगा के पद्धति को स्थान बनाये।

सीक : अगर आप विभिन्न कोशिश किये, लेकिन फिर भी आपका मन आपके कण्ट्रोल में नहीं हो पा रहा। तब प्रोफेशनल डॉक्टर, बड़े लोगों से मेन्टल हेल्थ से संबंधित बहुमूल्य सुझाव जरूर ले।

यह कुछ टिप्स है, जिसके माध्यम से आप धीरे -धीरे अपने मन को कण्ट्रोल कर सकते है। अपने कड़ी मेहनत, आत्मबल,और अभ्यास पर भरोसा रखे, जीत जरूर आपकी होगी...
धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved